Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पेट्रोल डीजल के ताजा भाव अपडेट, नोएडा में महंगा औार चंडीगढ़ में हुआ सस्ता ईंधन

प्रतिदिन सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव

हमें फॉलो करें पेट्रोल डीजल के ताजा भाव अपडेट, नोएडा में महंगा औार चंडीगढ़ में हुआ सस्ता ईंधन

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, गुरुवार, 16 मई 2024 (10:17 IST)
Petrol-Diesel Prices: कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 83 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गई है। लेकिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर इसका ज्यादा असर देखने में नहीं आ रहा है। तेल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए दाम अपडेट (Petrol-Diesel) कर दिए हैं। आज भी देशभर के अलग-अलग शहरों में ईंधन की कीमतों में कोई खास बदलाव नहीं देखा जा रहा है।

 
देश के कुछ शहरों व राज्यों में पेट्रोल-डीजल के दामों में घटे और बढ़े जरूर हैं। भारतीय तेल कंपनियां रोजाना सुबह 6 बजे तेल कीमतों को अपडेट करती है। जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र, पंजाब और असम समेत कुछ राज्यों में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ है, वहीं तेलंगाना, उत्तरप्रदेश, केरल और समेत अन्य प्रदेशों में दाम बढ़े हैं। आइए जानते हैं 15 मई को आपके शहर में पेट्रोल डीजल किस भाव पर बिक रहा है।

 
देश के प्रमुख 4 महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम : दिल्ली में पेट्रोल 94.72 और डीजल 87.62, मुंबई में पेट्रोल 104.21  और डीजल 92.15, कोलकाता में पेट्रोल 103.94  और डीजल 90.76, चेन्नई में पेट्रोल 100.76  और डीजल 92.35 रुपए प्रति लीटर के भाव बिक रहा है।

 
अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम : नोएडा में पेट्रोल 95.01 और डीजल 87.96, गुरुग्राम में पेट्रोल 95.05 और डीजल 88.05, बेंगलुरु में पेट्रोल 99.84 और डीजल 85.93, चंडीगढ़ में पेट्रोल 94.24 और डीजल 82.40, हैदराबाद में पेट्रोल 107.41 और डीजल 95.65, जयपुर में पेट्रोल 101.30 और डीजल 90.36, पटना में पेट्रोल 105.18 और डीजल 92.04 और लखनऊ में पेट्रोल 94.56 और डीजल 87.76 रुपए प्रति लीटर के भाव चल रहे हैं।
 
प्रतिदिन सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए भाव लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कैसी है स्लोवाकिया PM रॉबर्ट फिको की हालत, हमले पर क्या बोले पीएम मोदी?