Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Petrol Diesel Price: पेट्रोल डीजल की कीमतों में हुआ बदलाव, जानें ताजा भाव

रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल डीजल के नए दाम तय होते हैं

Advertiesment
हमें फॉलो करें Latest prices of Petrol Diesel

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, गुरुवार, 23 मई 2024 (10:27 IST)
Petrol Diesel Price: भारतीय तेल कंपनियों (Indian oil companies) ने देशभर में आज गुरुवार के लिए पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel) के नए दाम जारी कर दिए हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों के आधार पर देश में ईंधन की कीमतें तय होती हैं। इस वजह से क्रूड ऑइल (crude oil) की कीमतों में बदलाव का असर देश में पेट्रोल-डीजल के दामों पर दिखता है।

 
तेल कंपनियों ने आज देश की राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel) की कीमतें अपडेट की हैं। पटना, नागपुर और रांची में ईंधन की कीमतें मामूली रूप से बढ़ी हैं। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन, इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया जैसी कंपनियां अपनी वेबसाइट पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं। आइए जानते हैं ईंधन की नई कीमतें।
 
देश के प्रमुख 4 महानगरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम : राजधानी दिल्ली में पेट्रोल और डीजल 87.62, मुंबई में पेट्रोल 104.21 और डीजल 92.15, कोलकाता में पेट्रोल 103.94 और डीजल 90.76 और चेन्नई में पेट्रोल 100.98 और डीजल 92.56 रुपए प्रति लीटर के भाव बिक रहा है।

 
देश के अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल के भाव : नोएडा में पेट्रोल 94.81 और डीजल 87.76, लखनऊ में पेट्रोल 94.65 और लीटर डीजल 87.76, आगरा में पेट्रोल 94.57 और डीजल 87.64, वाराणसी में पेट्रोल 95.07 और डीजल 88.24, पटना में पेट्रोल 105.53 और डीजल 92.37, नागपुर में पेट्रोल 106.26 और डीजल 104.14, भोपाल में पेट्रोल 106.47 और डीजल 91.84, देहरादून में पेट्रोल 93.23 और डीजल 88.02, रायपुर में पेट्रोल 100.39 और डीजल 93.33 और गांधीनगर में पेट्रोल 94.62 और डीजल 90.29 और रांची में पेट्रोल 98.13 और डीजल: 98.13 रुपए प्रति लीटर है।
 
प्रतिदिन सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पंडित प्रदीप मिश्रा की कथाओं पर रोक की मांग, क्या है चुनावों से कनेक्शन?