Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Petrol Diesel Price: पेट्रोल डीजल की ताजा कीमतें जारी, जानिए क्या हैं देशभर में दाम

हर दिन सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव

हमें फॉलो करें Petrol Diesel Price: पेट्रोल डीजल की ताजा कीमतें जारी, जानिए क्या हैं देशभर में दाम

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, बुधवार, 27 मार्च 2024 (09:20 IST)
Petrol Diesel Price: देशी तेल कंपनियों ने महानगरों समेत अन्य शहरों में आज 27 मार्च को पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी हैं। हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel Price) की कीमतों में बदलाव होता है। ऐसे में आप अपनी गाड़ी में तेल भरवाने से पहले पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव जरूर चेक कर लें। जानिए कि देश में पेट्रोल-डीजल किस भाव पर मिल रहा है।

 
देश के 4 महानगरों में ताजा भाव : दिल्ली में पेट्रोल 94.76 रुपए और डीजल 87.66, मुंबई में पेट्रोल 104.19 रुपए और डीजल 92.13, कोलकाता में पेट्रोल 103.93 रुपए और डीजल 90.74 तथा चेन्नई में पेट्रोल 100.73 रुपए और डीजल 92.32 रुपए प्रति लीटर है।

 
अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम : नोएडा में पेट्रोल 94.81 और डीजल 87.94, गुरुग्राम में पेट्रोल 95.18 और डीजल 88.03, बेंगलुरु में पेट्रोल 99.82 और डीजल 85.92, चंडीगढ़ में पेट्रोल 94.22 और डीजल 82.38, हैदराबाद में पेट्रोल 107.39 और डीजल 95.63, जयपुर में  पेट्रोल 104.86 और डीजल 90.34, पटना में  पेट्रोल 105.16 और डीजल 92.03 तथा लखनऊ में  पेट्रोल 94.63 और डीजल 87.74 रुपए प्रति लीटर के भाव चल रहा है।
 
प्रतिदिन सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही ताजा भाव लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

लोकसभा चुनाव: संसद में आदिवासी महिलाओं का प्रतिनिधित्व इतना कम क्यों है?