Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Petrol Diesel Prices: तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल डीजल के ताजा भाव, जानें क्या हैं कीमतें

प्रतिदिन सुबह 6 बजे होता है दामों में बदलाव

Advertiesment
हमें फॉलो करें Latest prices of petrol diesel

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, सोमवार, 29 अप्रैल 2024 (09:33 IST)
Petrol Diesel Prices: भारतीय तेल कंपनियों ने आज सोमवार के लिए पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के ताजा भाव जारी कर दिए हैं। ये कंपनियां वैश्विक बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) की कीमतों के आधार पर पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के भाव निर्धारित करती हैं। आप भी जानें कि आज आपके शहर में पेट्रोल-डीजल कितने रुपए लीटर मिल रहा है?

 
देश के प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव : राजधानी दिल्ली में 1 लीटर पेट्रोल 94.76 और डीजल 87.66, मुंबई में पेट्रोल 104.19 और डीजल 92.13, कोलकाता में पेट्रोल 103.93 और डीजल 90.74, चेन्नई में पेट्रोल 100.73 और डीजल 92.32 और बेंगलुरु में पेट्रोल 99.82 और डीजल 85.92 रुपए प्रति लीटर के भाव मिल रहा है।

 
देश अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमत : नोएडा में पेट्रोल 94.81 और डीजल 87.94, गुरुग्राम में पेट्रोल 95.18 और डीजल 88.03, चंडीगढ़ में पेट्रोल 94.22 और डीजल 82.38, हैदराबाद में पेट्रोल 107.39 और डीजल 95.63, जयपुर में पेट्रोल 104.86 और डीजल 90.34, पटना में पेट्रोल 105.16 और डीजल 92.03 और लखनऊ में पेट्रोल 94.63 और डीजल 87.74 प्रति लीटर के भाव मिल रहा है।
 
प्रतिदिन सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए भाव लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

China-Pakistan Storm : पाकिस्तान से चीन तक तूफान की तबाही, 27 लोगों की मौत