Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Weather Updates: बारिश और बिजली ने ली 56 लोगों की जान, IMD ने फिर जारी किया अलर्ट

केंद्रीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बारिश और गर्मी को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में 12 अप्रैल तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

Advertiesment
हमें फॉलो करें Latest weather news 11 April

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025 (08:57 IST)
Weather Updates: भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बीच उत्तर भारत (North India) में बारिश और वज्रपात से 56 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। आईएमडी (IMD) के अनुसार पश्चिम विक्षोभ के चलते उत्तर भारत में कई जगह बारिश (rain) के चलते लोगों को गर्मी और लू से राहत जरूर मिली, लेकिन कई जगह फसलों को भारी नुकसान हुआ। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 2 दिनों के लिए उत्तराखंड समेत कई राज्यों में बारिश की चेतावनी दी है।
 
56 लोगों की मौत हुई : मिली जानकारी के अनुसार उत्तरप्रदेश, बिहार और हरियाणा के कुछ हिस्सों में बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने की घटनाओं में गुरुवार को 56 लोगों की मौत हो गई। बिहार के नालंदा में 22 लोगों की जान गई। झारखंड में वज्रपात से 4 लोग घायल हो गए। इस बीच केंद्रीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बारिश और गर्मी को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में 12 अप्रैल तक भारी बारिश की चेतावनी जारी  की है।ALSO READ: यूपी का मौसम खराब, बेमौसम बारिश के बाद गिरी बिजली, क्या बोले CM योगी?
 
गर्मी और लू से राहत जरूर मिली लेकिन... : इस बेमौसम  बारिश के चलते लोगों को गर्मी और लू से राहत जरूर मिली, लेकिन कई जगह फसलों को भारी नुकसान हुआ। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले 2 दिनों के लिए उत्तराखंड समेत कई राज्यों में बारिश की चेतावनी दी है। साथ ही 12 अप्रैल तक उत्तरी राज्यों में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।
 
आईएमडी ने दी 12 अप्रैल तक भारी बारिश की चेतावनी : आईएमडी ने असम, मेघालय, तमिलनाडु, केरल, उत्तराखंड और मध्यप्रदेश के इलाकों में बारिश की चेतावनी जारी की है। बिहार में 11 अप्रैल और बंगाल, सिक्किम व अरुणाचल के कुछ हिस्सों में 12 अप्रैल तक भारी बारिश की संभावना है। महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में बिजली गिरने के साथ ही चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचलप्रदेश, पंजाब, हरियाणा, छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा में भी तेज हवाएं चलने का अनुमान है। उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब और जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार को कहीं-कहीं पर ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है।ALSO READ: Weather Update: उत्तर पश्चिम भारत में प्रचंड गर्मी, IMD का अनेक राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट
 
ओडिशा के संबलपुर जिले में सुबह 7 बजे से खुलेंगे सरकारी कार्यालय : ओडिशा के संबलपुर जिले में भीषण गर्मी के कारण सरकारी कार्यालय सुबह 7 बजे खुलेंगे। संबलपुर जिलाधिकारी के आदेश के अनुसार राज्य सरकार के सभी कार्यालय और राजस्व व कार्यकारी मजिस्ट्रेट अदालतें 15 जून 2025 तक बगैर मध्याह्न भोजन अवकाश के सुबह 7 बजे से अपराह्न 1 बजे तक काम करेंगी। कार्यालयों का सामान्य कार्य समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक है। राज्य के बौध कस्बे में बुधवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
webdunia
दिल्ली समेत उत्तर भारत में कई जगह बारिश व मौतें : पश्चिमी विक्षोभ के चलते दिल्ली समेत उत्तर भारत में कई जगह बारिश हुई। इससे गर्मी और लू से राहत जरूर मिली लेकिन फसलों को भारी नुकसान पहुंचा। यूपी के फिरोजाबाद, सिद्धार्थ नगर और सीतापुर जिलों में आकाशीय बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत हुई है। फिरोजाबाद के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (एडीएम) विशु राजा ने बताया कि जिले में वज्रपात से 1 गर्भवती महिला समेत 2 लोगों ने जान गंवाई। इसके अलावा वाराणसी में 7, कानपुर में 5, आगरा व  गोरखपुर में 2-2 जबकि मेरठ और गोंडा में 1-1 व्यक्ति की मौत हो गई।
 
बिहार में भी हुईं कई लोगों की मौतें : बिहार के मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार भीषण आंधी-वज्रपात से नालंदा में 18 मौतें हुईं जबकि  सीवान में 2, कटिहार, दरभंगा, बेगूसराय, भागलपुर और जहानाबाद में 1-1 व्यक्ति की मौत हुई। बुधवार को बिहार के 4 जिलों में बिजली गिरने से 13 लोगों की मौत हो गई थी।  राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने का एलान किया है।ALSO READ: Weather Update : कर्नाटक में गर्मी का खौफ, राजस्थान में बारिश का अलर्ट, दिल्ली में खराब हुई हवा
 
निम्न दबाव क्षेत्र अब भी सक्रिय : पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी पर बना निम्न दबाव क्षेत्र अब भी सक्रिय है जिसके साथ बना चक्रवाती परिसंचरण मध्य क्षोभमंडलीय स्तर तक फैला हुआ है। यह सिस्टम उत्तर-उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए अगले 24 घंटों में केंद्रीय बंगाल की खाड़ी में जाकर धीरे-धीरे कमजोर हो जाएगा। एक ट्रफ रेखा इस चक्रवाती परिसंचरण से दक्षिण तमिलनाडु तक फैली हुई है, जो समुद्र तल से लगभग 1.5 किमी ऊपर तक सक्रिय है।
 
पश्चिम राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों पर एक और चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण उत्तर-पश्चिम मध्यप्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में स्थित है। एक ट्रफ रेखा पश्चिम राजस्थान से उत्तर-पश्चिम विदर्भ तक मध्यप्रदेश होते हुए गुजर रही है। एक और ट्रफ रेखा दक्षिण-पूर्व मध्यप्रदेश से पूर्व गंगा पश्चिम बंगाल तक तथा छत्तीसगढ़ और झारखंड होते हुए फैली हुई है।
 
पिछले 24 घंटों की मौसमी हलचल : पिछले 24 घंटे के दौरान सब-हिमालयी पश्चिम बंगाल, उत्तर-पूर्व बिहार और दक्षिण केरल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई। बिहार के कई हिस्सों में गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं हुईं जिससे लगभग 13 लोगों की मौत हुई है। जम्मू-कश्मीर, गिलगिट-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी दर्ज की गई।
 
अंडमान और निकोबार द्वीप, केरल, विदर्भ, पूर्वी मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और उत्तरप्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश, धूलभरी आंधी और कहीं-कहीं ओलावृष्टि हुई। तेलंगाना, कर्नाटक, असम और उत्तराखंड में भी हल्की बारिश हुई। राजस्थान, सौराष्ट्र और कच्छ तथा दक्षिण हरियाणा के कई इलाकों में हीटवेव से लेकर गंभीर हीटवेव की स्थिति बनी रही। हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, पश्चिमी उत्तरप्रदेश, गुजरात क्षेत्र और मध्यप्रदेश के कुछ इलाकों में भी लू की स्थिति दर्ज की गई।
 
आज शुक्रवार के मौसम की संभावित गतिविधि : स्काईमेट वेदर (skymetweather) के अनुसार आज शुक्रवार, 11 अप्रैल को राजस्थान, सौराष्ट्र और कच्छ, पंजाब, हरियाणा, गुजरात क्षेत्र और मध्यप्रदेश के हिस्सों में हीटवेव की स्थिति बनी रह सकती है। बिहार और सबहिमालयी पश्चिम बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।
 
असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, केरल और तटीय कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और तीव्र बारिश हो सकती है। लक्षद्वीप, आंतरिक कर्नाटक, उत्तरप्रदेश, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। अरुणाचल प्रदेश और पश्चिमी हिमालय के ऊपरी क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बर्फबारी हो सकती है। झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्रप्रदेश और रायलसीमा में भी हल्की बारिश की संभावना है। दिल्ली और राजस्थान के कुछ भागों में अकेली गरज-चमक और धूलभरी आंधी चल सकती है।(Photo courtesy: IMD)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ट्रंप टैरिफ पर भारत को बड़ी राहत, 9 जुलाई तक नहीं लगेगा अतिरिक्त शुल्क