Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Weather Update: पूरे उत्‍तर भारत में हीटवेव, राजस्‍थान में झुलसाने वाली गर्मी, IMD का अलर्ट

Advertiesment
हमें फॉलो करें heat

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, बुधवार, 11 जून 2025 (08:48 IST)
Weather Update: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार पूरे उत्‍तर भारत में ग्रीष्म लहर (heat wave) जारी है तथा आज  बुधवार को राजस्‍थान (Rajasthan) में झुलसाने वाली गर्मी पड़ेगी। बीकानेर, जोधपुर और जैसलमेर संभाग में आज पारा 45 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। ऐसे में प्रशासन की ओर से भी लोगों को गर्मी से बचाव को लेकर निर्देश जारी किए गए हैं। दिल्‍ली-एनसीआर (Delhi-NCR) समेत पूरा उत्‍तर भारत भीषण गर्मी की चपेट में है।
 
दिल्‍ली-एनसीआर समेत पूरा उत्‍तर भारत भीषण गर्मी की चपेट में :  दिल्‍ली-एनसीआर समेत पूरा उत्‍तर भारत भीषण गर्मी से तप रहा है। आईएमडी के अनुसार अभी कुछ दिन और गर्म रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्‍ली में पारा 44 डिग्री पार जाने का पूर्वानुमान है। इतना ही नहीं 11 से 13 जून के दौरान अलग-अलग स्थानों पर गंभीर हीटवेव स्थिति रहने की संभावना है। पूर्वी राजस्थान में 13 जून के दौरान अलग-अलग स्थानों पर लू से गंभीर लू चलने को लेकर आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है।ALSO READ: प्रचंड गर्मी में तपा राजस्थान, गंगानगर में पारा 47.4 डिग्री सेल्सियस पहुंचा
 
अन्य राज्यों का मौसम : आईएमडी के अनुसार  महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कोंकण और गोवा में 11 जून को अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बिजली चमकने की संभावना है। यहां करीब 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। राजस्‍थान में झुलसाने वाली गर्मी पड़ेगी। यहां के कई जिलों में हीटवेव तेज होने को लेकर आईएमडी की ओर से अलर्ट जारी किया गया है।
 
यहां बारिश की संभावना : सब हिमालयन एरिया, वेस्‍ट बंगाल और सिक्किम में अगले 7 दिनों तक कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 12 जून के दौरान मध्यप्रदेश, वेस्‍ट बंगाल और सिक्किम, झारखंड, ओडिशा में 11 से 14 जून के दौरान बिहार में 13 से 16 जून के दौरान अलग-अलग स्थानों पर गरज, बिजली और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मध्‍यप्रदेश में मौसम और गर्म होने को लेकर विभाग ने चेतावनी दी है। यहां रतलाम, भोपाल, इंदौर, जबलपुर में 11 जून 2025 को पारा 43 डिग्री से अधिक रहने की संभावना है।
 
webdunia
चक्रवाती परिसंचरण उत्तर-पश्चिमी उत्तरप्रदेश और आसपास के क्षेत्रों पर : एक चक्रवाती परिसंचरण उत्तर-पश्चिमी उत्तरप्रदेश और आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ है। इसके साथ एक ट्रफ रेखा उत्तर-पश्चिमी उत्तरप्रदेश से होते हुए मध्यप्रदेश और विदर्भ को पार करते हुए तेलंगाना तक फैली हुई है, जो समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित है। एक पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडलीय पश्‍चिमी हवाओं में ट्रफ के रूप में 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर 60° पूर्व देशांतर के आसपास 25° उत्तर अक्षांश के उत्तर में सक्रिय है।
 
चक्रवाती परिसंचरण बना : एक चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण-पूर्व और पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के आसपास समुद्र तल से 5.8 से 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर बना हुआ है। एक अन्य ट्रफ उत्तर तमिलनाडु से होते हुए आंतरिक कर्नाटक होते हुए दक्षिण महाराष्ट्र तट तक फैला है, जो समुद्र तल से 3.1 से 4.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित है। एक और चक्रवाती परिसंचरण उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तर ओडिशा तट व दक्षिण गंगीय पश्चिम बंगाल के पास समुद्र तल से 1.5 से 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर बना हुआ है।ALSO READ: भारत में भीषण गर्मी को लेकर वैज्ञानिकों ने दी यह चेतावनी
 
पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में हुई मौसमी हलचल : पिछले 24 घंटे के दौरान तमिलनाडु, अंडमान व निकोबार द्वीप समूह, कर्नाटक, तेलंगाना के कुछ हिस्सों, ओडिशा, झारखंड के कुछ हिस्सों, गोवा  और तेलंगाना के अन्य हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ वर्षा दर्ज की गई। लक्षद्वीप, केरल, तटीय महाराष्ट्र और विदर्भ में हल्की बारिश हुई। राजस्थान के कुछ हिस्सों में तीव्र लू (Severe Heatwave) की स्थिति रही। राजस्थान के कई हिस्सों, मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के कुछ हिस्सों में लू चली।
 
आज बुधवार के मौसम की संभावित गतिविधि : स्काईमेट वेदर (skymetweather) के अनुसार आज बुधवार, 11 जून को अंडमान व निकोबार द्वीप समूह, केरल, कर्नाटक, नगालैंड, मणिपुर और मिजोरम में हल्की से मध्यम वर्षा के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। लक्षद्वीप, उत्तर तमिलनाडु, रायलसीमा, आंतरिक कर्नाटक, कोंकण व गोवा, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, तटीय ओडिशा, तटीय आंध्रप्रदेश और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें हो सकती हैं। असम, सिक्किम, आंध्रप्रदेश और मराठवाड़ा में हल्की बारिश की संभावना है। राजस्थान के कुछ हिस्सों में भीषण लू पड़ सकती है। राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों में लू चलने की संभावना है।ALSO READ: Weather Update : कहीं गर्मी तो कहीं बारिश का कहर, जानिए देशभर में मौसम का हाल
 
राजस्थान के गंगानगर में पारा 47.4 डिग्री सेल्सियस पहुंचा : राजस्थान (Rajasthan) के सीमावर्ती जैसलमेर (jaisalmer) से लेकर राजधानी जयपुर तक मंगलवार को राज्य के अधिकांश क्षेत्र प्रचंड गर्मी की चपेट में रहा और गंगानगर (Ganganaga) में पारा 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गंगानगर में लगातार तीसरे दिन अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया और मौसम विभाग का कहना है कि राज्य में भीषण गर्मी का दौर अभी जारी रहेगा।
 
इन नगरों में भीषण गर्मी : इसके अनुसार मंगलवार को गंगानगर में अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री, कोटा में 46.3 डिग्री, चूरू में 45.5 डिग्री, बीकानेर में 45.3 डिग्री, अलवर में 44.6 डिग्री, दौसा में 44.3 डिग्री, जैसलमेर में 44.1 डिग्री, संगरिया में 43.9 डिग्री, बाड़मेर में 43.8 डिग्री, जोधपुर व झुंझुनू में 43.0 डिग्री, फतेहपुर में 42.6 डिग्री, नागौर में 42.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य में पड़ रही प्रचंड गर्मी से राजधानी जयपुर भी अछूती नहीं रही है जहां मंगलवार को अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री को छू गया, जो सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक है।
 
प्रचंड गर्मी का दौर 4-5 दिन जारी रहने की पूरी संभावना : मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने व प्रचंड गर्मी का दौर आगामी 4-5 दिन जारी रहने की पूरी संभावना है। गंगानगर, हनुमानगढ़ जिले में अगले 2-3 दिन अधिकतम तापमान 47-48 डिग्री रहेगा और लू चलेगी। इसी तरह पूर्वी राजस्थान के जयपुर, भरतपुर व कोटा संभाग में भी कहीं-कहीं लू का दौर आगामी 3-4 दिन जारी रहने तथा मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। कोटा, भरतपुर संभाग में मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश 15-16 जून से शुरू हो सकती है।(भाषा)(Photo courtesy: IMD)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Sonam Raghuvanshi : सोनम रघुवंशी की कोर्ट में पेशी आज, आरोपियों के साथ रिक्रिएट होगा क्राइम सीन, आरोपियों ने कबूला अपना गुनाह