Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Weather Update: किन राज्यों पर मानसून मेहरबान, कहां लोगों को बारिश का इंतजार?

Advertiesment
हमें फॉलो करें Latest Weather News 12 July 2025

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , शनिवार, 12 जुलाई 2025 (09:43 IST)
Weather Update: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) में लगातार 24 घंटे से हो रही रिमझिम बारिश के बाद मौसम अब सुहाना होने लगा है। आईएमडी के अनुसार आने वाले एक 7-8 दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहेंगे। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश समेत देश के अधिकांश हिस्सों में मानसून मेहरबान है जबकि कुछ राज्यों को अभी भी बारिश का इंतजार है।
 
दिल्ली में गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान : मौसम विभाग ने शनिवार को दिल्ली में शुक्रवार को हल्की बारिश के बाद अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो वर्ष के इस समय के लिए सामान्य से 2 डिग्री कम है।  IMD ने दिल्ली में गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान जताया है। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में कई हिस्सों में तेज बारिश हुई।ALSO READ: Weather Update: राजस्थान में मूसलधार बारिश का कहर, गुरुग्राम में कई जगहों पर जलभराव, IMD का अलर्ट
 
राजस्थान में वर्षा जारी : मानसून की सक्रियता से राजस्थान के अनेक इलाकों में बारिश का दौर जारी है और बीते 24 घंटे में चाकसू में सबसे अधिक 97 मिलीमीटर (करीब 4 इंच) बारिश हुई। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार शुक्रवार सुबह 8.30 बजे तक के 24 घंटे में पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर हल्की से भारी तथा पश्चिमी राजस्थान में कुछ स्थान पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। मौसम केंद्र के अनुसार पश्चिमी राजस्थान में 12 जुलाई से बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने का अनुमान है।
 
उत्तराखंड में रुक-रुककर बारिश जारी : उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों में रुक-रुककर बारिश जारी रही। पिछले 24 घंटे के दौरान देहरादून समेत राज्य के कई स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई। 
 
webdunia
हिमाचल में हाईवे बाधित : हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों में हुई भारी बारिश के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग-3 के मंडी-धरमपुर खंड समेत 245 सड़कें अवरुद्ध हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग-3 पंजाब के अटारी को लद्दाख के लेह से जोड़ता है। राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी है।
 
बिहार में मानसून ने गति पकड़ी : बिहार में मानसून ने गति पकड़ ली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) 18 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है जिसमें बारिश, गरज के साथ छींटें पड़ने और 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। आईएमडी के अनुसार आज अलर्ट वाले जिलों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। येलो अलर्ट मध्यम बारिश की संभावना दर्शाता है। यह ज्यादा गंभीर नहीं हो सकती, लेकिन इससे निचले इलाकों में बाढ़ आ सकती है या बाहरी गतिविधियां बाधित हो सकती हैं।ALSO READ: Weather Update: नागपुर में 71 गांवों से संपर्क टूटा, दिल्ली से राजस्थान तक भारी बारिश का अलर्ट
 
दक्षिण झारखंड पर निम्न दबाव का क्षेत्र : दक्षिण झारखंड पर निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है जिसके साथ चक्रवाती परिसंचरण भी है, जो समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊंचाई तक फैला हुआ है। मानसून ट्रफ समुद्र तल पर अब गंगानगर, दिल्ली, बांदा, चुर्क, निम्न दबाव क्षेत्र (दीघा) के केंद्र से होते हुए दक्षिण-पूर्व दिशा में उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक फैला हुआ है।ALSO READ: UP से बंगाल तक भारी बारिश का अलर्ट, क्या है राजस्थान में मौसम का हाल?
 
दक्षिण-पश्चिम उत्तरप्रदेश से लेकर उत्तर मध्यप्रदेश और उत्तर छत्तीसगढ़ होते हुए यह ट्रफ दक्षिण झारखंड के निम्न दबाव क्षेत्र से जुड़े चक्रवाती परिसंचरण तक फैला हुआ है। एक अन्य ट्रफ उत्तर-पूर्वी अरब सागर से लेकर दक्षिण गुजरात, उत्तर-मध्य महाराष्ट्र होते हुए दक्षिण झारखंड के चक्रवाती परिसंचरण तक फैला है, जो समुद्र तल से 4.5 से 7.6 किमी की ऊंचाई तक विस्तृत है। एक चक्रवाती परिसंचरण सौराष्ट्र और उससे सटे क्षेत्रों पर बना हुआ है। एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण उत्तर-पूर्व असम पर स्थित है।
 
पिछले 24 घंटों की मौसमी हलचल : पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड, मध्यप्रदेश, उत्तर राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और तटीय कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की गई। पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, दक्षिण बिहार, उत्तरप्रदेश, छत्तीसगढ़, केरल, कोंकण और गोवा, मराठवाड़ा, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और जम्मू-कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश हुई।
उत्तर बिहार, तटीय ओडिशा, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और पूर्वोत्तर भारत में हल्की वर्षा दर्ज की गई।
 
आज शनिवार के मौसम की संभावित गतिविधि : स्काईमेट वेदर (skymetweather) के अनुसार आज शनिवार, 12 जुलाई को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक और झारखंड में हल्की से मध्यम बारिश के साथ 1-2 स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, केरल, उत्तरप्रदेश और विदर्भ में हल्की से मध्यम वर्षा संभव है। गुजरात, पश्चिम राजस्थान, मराठवाड़ा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश और तमिलनाडु में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।(Photo courtesy: IMD)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पतियों की हत्‍याओं की वारदातों ने देश में बढ़ाया जासूसी का ट्रेंड, शादी से पहले मंगेतर की जासूसी, सही निकला शक का कीड़ा