Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Weather Updates: दिल्ली एनसीआर में गर्मी से बुरा हाल, उत्तराखंड में बारिश के आसार, IMD अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर में गर्मी से बुरा हाल है और तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। उत्तरप्रदेश में लू चलने की चेतावनी का आईएमडी ने अंदेशा जताया है लेकिन 17 मई से बारिश की संभावना है

Advertiesment
हमें फॉलो करें Latest Weather News 16 May 2025

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , शुक्रवार, 16 मई 2025 (08:09 IST)
Weather Updates: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार कुछ दिनों की बारिश के बाद पुन: गर्मी ने सिर उठाना शुरू कर दिया है। इसी श्रृंखला में दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में गर्मी से बुरा हाल है और तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। उत्तरप्रदेश में लू (heat wave) चलने की चेतावनी का आईएमडी (IMD) ने अंदेशा जताया है लेकिन 17 मई से बारिश की संभावना है। राजस्थान में तापमान 45 डिग्री तक जा सकता है। मध्यप्रदेश में बेमौसम बारिश से राहत मिली है। उत्तराखंड में हल्की बारिश के आसार हैं और मैदानी इलाकों में गर्मी बढ़ेगी।
 
उत्तरप्रदेश में भीषण गर्मी का सिलसिला : उत्तरप्रदेश में भीषण गर्मी का सिलसिला जारी है। लखनऊ से लेकर गाजियाबाद, वाराणसी, प्रयागराज समेत कई जिलों में गर्मी ने लोगों को रुलाकर रख दिया है। प्रदेश में जैसे-जैसे गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है, वैसे-वैसे ऊष्ण लहर लू चलने का भी सिलसिला शुरू हो गया है। हालांकि अनुमान है कि आने वाले दिनों में मौसम फिर से बदल सकता है।ALSO READ: Weather Update: दिल्ली में फिर बढ़ने लगी गर्मी, IMD का देश के अनेक राज्यों में बारिश का अलर्ट
 
यूपी में भीषण लू चलने का अंदेशा : उत्तरप्रदेश में अगले 3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक बढ़ोतरी हो सकती है। उसके बाद इतनी ही क्रमिक गिरावट होने की संभावना है। साथ ही अगले 5 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। इस बढ़ते तापमान के चलते 18 मई तक राज्य के कई हिस्सों में लू चलने की प्रबल संभावना जताई गई है।
 
राजस्थान में तापमान 45 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान : राजस्थान के कई हिस्सों में आने वाले दिनों में भीषण गर्मी पड़ने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक बीकानेर तथा गंगानगर जिलों में 17 मई तक अधिकतम तापमान 44-45 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने और कहीं-कहीं 'लू' चलने की संभावना है। राज्य के शेष अधिकतर भागों में अधिकतम तापमान 42-44 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
 
मध्यप्रदेश में बेमौसम बारिश और गर्मी से राहत : मध्यप्रदेश में गर्मी के मौसम में प्रदेश से गर्मी गायब हो गई है। बेमौसम बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। राजधानी भोपाल में लगातार 2 दिन बारिश हुई। इसके अलावा राज्य के कई जिलों नर्मदापुरम, उज्जैन, रायसेन, नीमच, मंदसौर सहित कई जिलों में बारिश हुई, वहीं कुछ जिलों में बूंदाबांदी भी हुई है। इस बीच मौसम विशेषज्ञों ने अनुमान जताया है कि प्रदेश में मानसून 15 जून तक आ सकता है।
 
webdunia
उत्तराखंड में बारिश का अंदेशा : उत्तराखंड के मैदानी जिलों में अगले 2 दिन पारे में और वृद्धि होने के आसार हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं अंधड़ चलने से लेकर बिजली चमकने की चेतावनी जारी गई है जबकि कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है। उत्तरकाशी, चमोली रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग में गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने और 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से अंधड़ चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।ALSO READ: Weather Update: दिल्ली एनसीआर में बारिश से गर्मी से मिली राहत, मध्यप्रदेश के कई शहरों में चलेंगी तेज हवाएं
 
दक्षिण अरब सागर, मालदीव और कोमोरिन क्षेत्र के कुछ हिस्सों, दक्षिण बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों, पूरे अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अंडमान सागर के शेष हिस्सों और मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में अगले 2 से 3 दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं।
 
उत्तर-पूर्व असम पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। चक्रवाती परिसंचरण गुजरात के ऊपर है, जो मुख्य समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। कोंकण और आसपास के इलाकों पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। ट्रफ उपहिमालयी पश्चिम बंगाल से दक्षिण-पूर्व मध्यप्रदेश तक उत्तरी छत्तीसगढ़ से होते हुए फैली हुई है। अंडमान सागर पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे तमिलनाडु तट पर है।ALSO READ: Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप, बिहार और झारखंड में बारिश जारी
 
पिछले 24 घंटों में मौसम की गतिविधि :  पिछले 24 घंटों के दौरान असम और तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई। तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, रायलसीमा, तेलंगाना, दक्षिण छत्तीसगढ़, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तटीय आंध्रप्रदेश और पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश हुई। पश्चिमी मध्यप्रदेश, गोवा, आंतरिक कर्नाटक और राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ीं। उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में गर्म हवाएं चलीं।
 
अगले 24 घंटों में मौसम की गतिविधि : अगले 24 घंटों के दौरान सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तटीय आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु, केरल और मध्य महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है।
 
दक्षिणी छत्तीसगढ़, तेलंगाना, मराठवाड़ा, कोंकण और गोवा, केरल, आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा, लक्षद्वीप और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, उत्तर-पश्चिमी राजस्थान, दिल्ली और उत्तरप्रदेश के कुछ हिस्सों में धूलभरी आंधी और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। राजस्थान और मध्यप्रदेश के अधिकतम तापमान में और वृद्धि होगी।(Photo courtesy: IMD)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पाकिस्तानी पीएम शहबाज ने की शांति के लिए बातचीत की पेशकश, क्या है भारत का जवाब?