Weather Update: 16 राज्यों में भारी बारिश, सूरत में 36 घंटे में 19 इंच पानी, राजस्थान में भी बाढ़ से हालात
स्काईमेट वेदर (skymetweather) के अनुसार आज बुधवार, 25 जून को पूर्वोत्तर भारत, झारखंड के कुछ हिस्सों, उत्तर छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, पूर्वी राजस्थान, कोंकण और गोवा तथा तटीय कर्नाटक में मध्यम से भारी बा
Weather Update: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार राजस्थान में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात (flood like situation) हो गए हैं। दूसरी ओर 16 राज्यों में भारी बारिश (heavy rain) होने की संभावना है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली-NCR में अगले 36 घंटे में मानसून के पहुंचने की संभावना जताई गई है। आईएमडी के अनुसार देश के करीब 16 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश हो रही है। इन राज्यों में उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र शामिल हैं। इनके अलावा गुजरात, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर के राज्य अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मणिपुर और ओडिशा व दक्षिण भारतीय राज्य कर्नाटक भी शामिल है। दूसरी ओर गुजरात के सूरत शहर में 36 घंटों में 19 इंच पानी गिरा है।
राजस्थान में भी मानसून सक्रिय, बाढ़ जैसे हालात : राजस्थान में भी मानसून सक्रिय हो गया है। यहां पर बीते 24 घंटों में भारी बारिश हुई है। सबसे अधिक 180 मिमी (7 इंच) बारिश बारां जिले के मांगरोल में दर्ज की गई। कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। निचले इलाकों में पानी भर गया है। आईएमडी ने 25 से 27 जून के दौरान बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर और उदयपुर में तेज हवाओं के साथ अत्यधिक बारिश की चेतावनी दी है। 27 जून से पूर्वी राजस्थान में भी बारिश में वृद्धि होने की संभावना व्यक्त की है।
ALSO READ: Severe rainfall alert : दिल्ली में कल बारिश का अनुमान, देश में किन राज्यों में पहुंचा मानसून, IMD ने दी जानकारी
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को छोड़कर पूरे देश में मानसून पहुंच गया है। दिल्ली में आज बुधवार को मानसूनी बारिश होने की संभावना है। मानसूनी प्रभाव से पंजाब, उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश समेत 16 राज्यों में मूसलधार बारिश हो रही है। गुजरात के सूरत शहर में सोमवार से मंगलवार की सुबह तक 100 मिमी से अधिक वर्षा हुई है और पूरा शहर दरिया में बदल गया है। देश के मध्य, पूर्व और पूर्वोत्तर भाग में अगले 7 दिनों के दौरान और उत्तर-पश्चिम में बुधवार से भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। अलग-अलग राज्यों के लिए येलो से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
ALSO READ: Weather Update: देशभर में छाया मानसून, कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
अन्य राज्यों का हाल : आईएमडी ने बताया कि मंगलवार को मानसून ने हरियाणा और चंडीगढ़ में भी दस्तक दे दी, वहीं उत्तर अरब सागर के शेष भागों, पश्चिमी उत्तरप्रदेश और पंजाब के कुछ और हिस्सों, हिमाचल प्रदेश और जम्मू के शेष भागों को भी मानसून ने कवर कर लिया है। मानसून की उत्तरी सीमा बाड़मेर, जोधपुर, जयपुर, आगरा, रामपुर, बिजनौर, करनाल और हलवारा से होकर गुजर रही है। अगले 36 घंटों के दौरान राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तरप्रदेश के कुछ और हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।
पूर्वी उत्तरप्रदेश में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। देश के करीब 16 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश हो रही है। इन राज्यों में उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र शामिल हैं। इनके अलावा गुजरात, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर के राज्य अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मणिपुर और ओडिशा व दक्षिण भारतीय राज्य कर्नाटक भी शामिल है। 30 जून तक बारिश जारी रहने की संभावना भी जताई है।
दक्षिण-पश्चिम मानसून के लिए परिस्थितियां अनुकूल : दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। अगले 2 दिनों के दौरान यह मानसून उत्तर अरब सागर के शेष हिस्सों, राजस्थान के कुछ और हिस्सों, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ हिस्सों, पश्चिमी उत्तरप्रदेश के शेष हिस्सों, हिमाचलप्रदेश और जम्मू के शेष भागों में आगे बढ़ सकता है।
ALSO READ: Weather Update: 22 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, इन 4 राज्यों को मानसून का इंतजार
उत्तरप्रदेश के मध्य भागों पर 5.8 किमी ऊंचाई तक एक चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) बना हुआ है। यह परिसंचरण उत्तरप्रदेश के मध्य भागों से लेकर उत्तर-पूर्वी मध्यप्रदेश, झारखंड और उत्तर ओडिशा होते हुए उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक एक ट्रफ के रूप में फैला हुआ है। सौराष्ट्र और कच्छ के ऊपर 3.1 से 5.8 किमी ऊंचाई तक एक और चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। पूर्वोत्तर असम के ऊपर भी एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। पश्चिम-मध्य और इससे लगे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर, उत्तर आंध्रप्रदेश और दक्षिण ओडिशा के तट के पास, 5.8 से 7.6 किमी की ऊंचाई पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।
पिछले 24 घंटों में देशभर की मौसमी हलचल : पिछले 24 घंटे के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उत्तर केरल, तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा, पूर्वी गुजरात, मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों, उत्तरप्रदेश, उत्तर पंजाब, राजस्थान के कुछ हिस्सों, उपहिमालयी पश्चिम बंगाल और अरुणाचल प्रदेश में मध्यम से भारी वर्षा हुई। पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सौराष्ट्र और कच्छ, तेलंगाना, तटीय आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु और लक्षद्वीप में हल्की वर्षा हुई।
आज अनेक राज्यों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना : स्काईमेट वेदर (skymetweather) के अनुसार आज बुधवार, 25 जून को पूर्वोत्तर भारत, झारखंड के कुछ हिस्सों, उत्तर छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, पूर्वी राजस्थान, कोंकण और गोवा तथा तटीय कर्नाटक में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। ओडिशा, विदर्भ, केरल, दक्षिण गुजरात, उत्तराखंड, सिक्किम और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ 1-2 स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। बिहार, उत्तरप्रदेश, जम्मू-कश्मीर, मध्य महाराष्ट्र, और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, मराठवाड़ा, आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु और लक्षद्वीप में हल्की वर्षा हो सकती है।
Edited by: Ravindra Gupta