Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Weather Update: भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया प्री मानसून का अलर्ट

आईएमडी के अनुसार अगले 24 घंटों में उत्तर-पश्चिमी भारत के कई राज्यों में तेज आंधी और धूलभरी हवा के साथ हल्की बारिश की संभावना है

Advertiesment
हमें फॉलो करें Latest weather news 26 April

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शनिवार, 26 अप्रैल 2025 (09:04 IST)
IMD Weather News: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार भीषण गर्मी (scorching heat.) के बीच प्री मानसून (pre-monsoon) गतिविधियों के बढ़ने की संभावना हो गई है। इसके अनुसार देश के लगभग सभी हिस्सों में पड़ रही भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है। आईएमडी के अनुसार अगले 24 घंटों में उत्तर-पश्चिमी भारत के कई राज्यों में तेज आंधी और धूलभरी हवा के साथ हल्की बारिश की संभावना है। इसकी शुरुआत राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश से होगी और आगे बढ़ते हुए बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और ओडिशा तक जाएगी।
 
प्री-मानसून गतिविधि शुरू हो रही : मौसम विभाग के अनुसार प्री-मानसून गतिविधि शुरू हो रही है। अगले 2 दिनों में कई राज्यों में आंधी तूफान के साथ बारिश और ओलावृष्टि की स्थिति देखने को मिल सकती है। इसके वजह से तापमान में गिरावट आएगी और हवा की गुणवत्ता कुछ हद तक बढ़ेगी। आईएमडी ने कहा कि शनिवार, 26 अप्रैल से दिल्ली-एनसीआर सहित पश्चिमी उत्तरप्रदेश के साथ-साथ आगरा, हाथरस, अलीगढ़, झांसी, महोबा, प्रयागराज और वाराणसी में आंधी के साथ बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि इसके साथ ही मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ में प्री मानसून बारिश के साथ आंधी तूफान की संभावना है।ALSO READ: Weather Update: झुलसा देने वाली गर्मी, 12 राज्यों में लू का अलर्ट, पूर्वोत्तर और मध्यभारत में बारिश
 
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार 27 अप्रैल के बाद पूर्वी भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। इन राज्यों में तेज आंधी के साथ-साथ प्री-मानसून होने की संभावना जताई गई है। आईएमडी ने बताया कि 27 अप्रैल से उत्तरप्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा के मौसम में बदलाव आएगा। इन राज्यों के कई भागों में तेज बारिश के साथ गरज-चमक और कहीं-कहीं बर्फ के गोले गिरने के भी संभावना है। दूसरी ओर पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पहाड़ों पर बिजली कड़कने के साथ-साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।
 
webdunia
कई राज्यों में हीट वेव का अलर्ट : आईएमडी ने कई राज्यों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग में बताया कि राजस्थान और पंजाब में 1 मई तक, हरियाणा में 29 अप्रैल, मध्यप्रदेश में 28 अप्रैल तक, उत्तरप्रदेश पूर्वी मध्यप्रदेश पश्चिम बंगाल और उड़ीसा में केवल आज के लिए हीट वेव अलर्ट जारी किया गया है, वहीं पश्चिमी राजस्थान में गर्म रातों का अलर्ट है।
 
पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय : एक पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडल की पछुआ हवाओं में 5.8 किमी की ऊंचाई पर एक ट्रफ के रूप में सक्रिय है जिसका अक्षांश रेखा 32° उत्तर से उत्तर में लगभग 70° पूर्व देशांतर के साथ फैला हुआ है। एक चक्रवाती परिसंचरण मध्य पाकिस्तान के ऊपर बना हुआ है। दूसरा चक्रवाती परिसंचरण उत्तर बांग्लादेश और उससे सटे क्षेत्रों में स्थित है।ALSO READ: Weather Update: मौसम का मिजाज, असम में तेज बारिश से सड़कें लबालब, कई राज्यों में गर्मी की तपन
 
उत्तर बांग्लादेश के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण से एक ट्रफ गंगीय पश्चिम बंगाल होते हुए उत्तर ओडिशा तट तक 1.5 किमी की ऊंचाई पर फैला हुआ है। मराठवाड़ा से लेकर अंदरुनी कर्नाटक और तमिलनाडु होते हुए मन्नार की खाड़ी तक उत्तर-दक्षिण दिशा में एक ट्रफ फैली हुई है, जो 0.9 किमी की ऊंचाई पर स्थित है।
 
पिछले 24 घंटों की मौसमी हलचल : पिछले 24 घंटे के दौरान विदर्भ और दक्षिण राजस्थान के कुछ हिस्सों में लू चली। असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, केरल, अंदारुनी तमिलनाडु के पहाड़ी हिस्से, उत्तर कर्नाटक और दक्षिण मध्य महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम बारिश हुई। तटीय ओडिशा, सिक्किम और जम्मू-कश्मीर में हल्की बारिश दर्ज की गई।
 
आज शनिवार के मौसम की संभावित गतिविधि : स्काईमेट वेदर (skymetweather) के अनुसार आज शनिवार, 26 अप्रैल को असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, लक्षद्वीप और केरल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर तेज बौछारें पड़ सकती हैं। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, सिक्किम, तमिलनाडु और कर्नाटक में हल्की बारिश की संभावना है। राजस्थान के कुछ हिस्सों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ धूलभरी आंधी चल सकती है।
 
26 अप्रैल को छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलंगाना, विदर्भ, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है। मध्यप्रदेश, राजस्थान, उत्तरप्रदेश, विदर्भ, बिहार, ओडिशा, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, पंजाब, हरियाणा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, मराठवाड़ा और दिल्ली के कुछ हिस्सों में लू चल सकती है।(Photo courtesy: IMD)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पानी बंद होने से पाकिस्तान को बड़ा झटका, सिंधु नदी पर विवादित नहर परियोजना रद्द