Ahilya bai holkar jayanti

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Weather Update: मई में वर्षा ने तोड़ा 27 सालों का रिकॉर्ड, IMD का उत्तर पूर्व में बारिश का अलर्ट

आज मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और 2-3 जून को विदर्भ में गरज और 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

Advertiesment
हमें फॉलो करें rain

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , शनिवार, 31 मई 2025 (09:05 IST)
Weather Update: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार मई में बारिश ने लगभग 27 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस माह में 1 दिन भी लू (heat wave) नहीं चली तथा बरसात भी 188 सेंटीमीटर (करीब साढ़े 7 इंच) हुई है। आईएमडी के अनुसार आज पूर्वोत्तर राज्यों में मूसलधार भारी बारिश (heavy rain) रहने की संभावना है, क्योंकि बांग्लादेश पर बना डीप डिप्रेशन आज उत्तर-उत्तर-पूर्व की ओर बढ़कर कमजोर होगा और फिर निम्न दबाव बनाएगा जिससे भारी बारिश की संभावना है।
 
आईएमडी ने चेतावनी जारी की : आईएमडी ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले 4-5 दिनों तक उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश, गरज के साथ छींटें और आंधी की संभावना है। केरल, तटीय कर्नाटक और तमिलनाडु के घाट क्षेत्रों में भारी बारिश जारी रहने की संभावना जताई गई है। हालांकि केरल में कई जगहों पर आज बहुत भारी बारिश होगी और उसके बाद कम हो जाएगी। पूर्वोत्तर भारत में अगले 7 दिनों के दौरान काफी भारी बारिश जारी रहने की संभावना है। 30 मई से 1 जून तक उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी वर्षा होने की संभावना है।ALSO READ: कर्नाटक के तटीय इलाकों में मूसलधार बारिश और भूस्खलन से 3 लोगों की मौत
 
दिल्ली समेत इन राज्यों में वर्षा की संभावना : उत्तर-पश्चिम भारत, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में गरज, बिजली और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ छिटपुट से लेकर काफी व्यापक हल्की व मध्यम बारिश होने की संभावना है। आज से 3 जून के दौरान उत्तरप्रदेश, राजस्थान में छिटपुट से लेकर छिटपुट बारिश हो सकती है। 31 मई और 1 जून को हिमाचल प्रदेश और 31 मई को जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड में भी छिटपुट जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान में छिटपुट जगहों पर धूलभरी आंधी आने की भी संभावना है।ALSO READ: Weather Update: दिल्ली NCR में तेज बारिश की संभावना, राजस्थान में लू का अलर्ट
 
मप्र और छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में वर्षा की संभावना : विदर्भ, छत्तीसगढ़, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, मध्यप्रदेश और बिहार में गरज और बिजली के साथ छिटपुट से लेकर काफी व्यापक हल्की व मध्यम वर्षा होने की संभावना है। आज मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और 2-3 जून को विदर्भ में गरज और 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। आईएमडी ने पहले कहा था कि 2025 के मानसून सीजन (जून से सितंबर) के दौरान पूरे देश में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है।
 
मानसून ने बढ़त ली : दक्षिण-पश्चिम मानसून ने छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कुछ और हिस्सों, उत्तर बंगाल की खाड़ी के कुछ और भागों, पूर्वोत्तर भारत के शेष हिस्सों, उपहिमालयी पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों और पूरे सिक्किम में आगे बढ़त बना ली है। आने वाले 1 से 2 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के पश्चिम बंगाल और बिहार के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं।ALSO READ: IMD ने जताई जून में सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना, 108 प्रतिशत अधिक होगी बारिश
 
एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर के ऊपर 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) के रूप में सक्रिय है। एक और पश्चिमी विक्षोभ उत्तर अफगानिस्तान और आसपास के क्षेत्रों में 3.1 से 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई के बीच देखा जा रहा है। दक्षिण पंजाब के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। पश्चिमी राजस्थान के ऊपर भी एक चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। मध्य उत्तरप्रदेश के उत्तरी हिस्सों में भी चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।
 
पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में हुई मौसमी हलचल : पिछले 24 घंटे के दौरान केरल में मध्यम से भारी वर्षा के साथ 1-2 स्थानों पर बहुत भारी बारिश हुई। लक्षद्वीप, तटीय कर्नाटक और पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हुई। तमिलनाडु, मराठवाड़ा, दक्षिण-मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, बिहार, पश्चिम उत्तरप्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, ओडिशा और राजस्थान के कुछ भागों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। दिल्ली, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, पूर्वी उत्तरप्रदेश, बिहार, आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्रप्रदेश और अंडमान व निकोबार द्वीप समूह में हल्की वर्षा दर्ज की गई। उत्तर-पश्चिम राजस्थान के कुछ हिस्सों में लू चली।
 
आज शनिवार के मौसम की संभावित गतिविधि : स्काईमेट वेदर (skymetweather) के अनुसार आज शनिवार, 31 मई को बांग्लादेश और पूर्वोत्तर भारत में भारी से बहुत भारी वर्षा, तेज हवाएं और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना है। इसके बाद पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। अंडमान व निकोबार द्वीप समूह, तटीय कर्नाटक, केरल, ओडिशा, दक्षिण छत्तीसगढ़ और लक्षद्वीप इन क्षेत्रों में भी हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।
 
जम्मू-कश्मीर, गिलगिट-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में हल्की से मध्यम वर्षा के साथ 1-2 स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी अगले 24 घंटों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, जो उसके बाद और बढ़ सकती है। पूर्वी बिहार, पूर्वी झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्यप्रदेश, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, आंतरिक कर्नाटक और कोंकण व गोवा में भी हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना बनी हुई है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और उत्तरप्रदेश में इन क्षेत्रों में धूलभरी आंधी और गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा हो सकती है। रायलसीमा और तमिलनाडु में छिटपुट हल्की वर्षा की संभावना है।(Photo courtesy: IMD)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

थरूर की नाराजगी के बाद कोलंबिया ने वापस लिया बयान, भारत को मिली बड़ी कूटनीतिक सफलता