Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Weather Update: भारी बारिश और बाढ़ से पूर्वोत्तर भारत परेशान, इन राज्यों में गर्मी का प्रकोप

पूर्वोत्तर राज्यों में शामिल अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, सिक्किम, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी हिस्से, गुजरात क्षेत्र, कोंकण, पश्चिम मध्यप्रदेश और राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हुई।

Advertiesment
हमें फॉलो करें assam flood

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , गुरुवार, 5 जून 2025 (08:59 IST)
Weather Update: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार देशभर में मौसम के दो तरह के मिजाज देखने को मिल रहे हैं। जहां एक ओर पूर्वोत्तर भारत (Northeast India) में भारी बारिश (rain) के कारण बाढ़ आई हुई है, वहीं दूसरी ओर उत्तर भारत में तेज गर्मी का प्रकोप देखने में आ रहा है। आईएमडी के अनुसार आज देशभर में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आईएमडी ने पूर्वोत्तर समेत कई राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है, वहीं इस बीच देश के कुछ हिस्सों में गर्मी का प्रकोप फिर से बढ़ा है।
 
यहां हुई तेज बारिश : पूर्वोत्तर राज्यों में शामिल अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, सिक्किम, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी हिस्से, गुजरात क्षेत्र, कोंकण, पश्चिम मध्यप्रदेश और राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हुई। इनमें से कुछ राज्यों के हिस्सों में आंधी-तूफान भी देखा गया। पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा चंडीगढ़ और दिल्ली, पश्चिमी उत्तरप्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश, विदर्भ, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा में अलग-अलग स्थानों पर आंधी-तूफान आया। इसी के साथ जम्मू और उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि देखी गई।ALSO READ: दक्षिण पश्चिम मानसून की परिस्थितियां अनुकूल, अनेक राज्यों में बारिश की संभावना, दिल्ली में उड़ानों का मार्ग बदला
 
उपहिमालयी पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर राज्य सिक्किम में अगले 1-2 दिनों के दौरान अधिकांश स्थानों पर मध्यम वर्षा जारी रहने की संभावना है। इसी के साथ मध्यप्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, बिहार, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों समेत झारखंड के कुछ हिस्सों में आज बारिश के साथ आंधी-तूफान आने का अनुमान है। इस दौरान बारिश के साथ गरज और बिजली चमक सकती है।
 
webdunia
उत्तर-पश्चिम भारत और राजस्थान : जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा चंडीगढ़ और दिल्ली में आज बारिश को लेकर कोई अलर्ट नहीं है, वहीं पश्चिमी राजस्थान 7-9 जून के दौरान धूलभरी हवा चलने की संभावना है।ALSO READ: मणिपुर में भारी बारिश से 3,802 लोग प्रभावित, 883 घर क्षतिग्रस्त
 
केरल, माहे, कर्नाटक और आंध्रप्रदेश : केरल, माहे, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश, रायलसीमा में भी आज बारिश को लेकर कोई अनुमान नहीं जताया है। इसका मतलब है कि इन जगहों पर मौसम साफ रहेगा। ओडिशा के कुछ हिस्सों में आज और कल हीटवेव का अनुमान है, वहीं 7 से लेकर 9 जून के बीच पश्चिमी राजस्थान हीटवेव का अनुमान है।
 
पश्चिमी विक्षोभ पंजाब और आसपास के हिस्सों में : एक पश्चिमी विक्षोभ पंजाब और आसपास के हिस्सों में समुद्र तल से 3.1 से 5.4 किमी की ऊंचाई तक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में सक्रिय है। साथ ही 5.8 किमी की ऊंचाई पर एक ट्रफ रेखा लगभग 75° पूर्व देशांतर और 26° उत्तर अक्षांश के उत्तर में फैली हुई है। हरियाणा के ऊपर समुद्र तल से लगभग 0.9 किमी की ऊंचाई पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। उत्तर-पश्चिम उत्तरप्रदेश में भी 1.5 किमी की ऊंचाई पर एक और चक्रवाती परिसंचरण है। बिहार के पूर्वी हिस्से में भी एक चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। एक उत्तर-दक्षिण ट्रफ रेखा 92° पूर्व देशांतर के पास और 22° उत्तर अक्षांश के उत्तर में लगभग 1.5 किमी की ऊंचाई पर बनी हुई है।ALSO READ: मिजोरम में भारी बारिश के बीच 5 मकान और होटल ढहे, कई लोगों के मारे जाने की आशंका
 
पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में हुई मौसमी हलचल : पिछले 24 घंटे के दौरान उत्तर कोंकण, गोवा, तटीय ओडिशा, पश्चिम बंगाल और असम में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर तेज बारिश हुई। लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, केरल, तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा, गुजरात, मध्यप्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पंजाब, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, उत्तरप्रदेश और आंतरिक कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें दर्ज की गईं। पूर्वी उत्तरप्रदेश, हरियाणा, तेलंगाना और तटीय आंध्रप्रदेश में हल्की बारिश और गरज-चमक देखने को मिली।
 
आज गुरुवार के मौसम की संभावित गतिविधि : स्काईमेट वेदर (skymetweather) के अनुसार आज गुरुवार, 5 जून को उपहिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, दक्षिण तटीय कर्नाटक और केरल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ 1-2 स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है। उत्तर-पूर्व भारत, उत्तर-पूर्वी बिहार, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, रायलसीमा, तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, आंध्रप्रदेश, गुजरात क्षेत्र, राजस्थान के कुछ हिस्सों, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक हो सकती है।
 
जम्मू-कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों, ओडिशा, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना है। राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में तापमान में बढ़ोतरी देखी जा सकती है।(Photo courtesy: IMD)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ड्रोन अटैक के बाद ट्रंप से बोले पुतिन, यूक्रेनी हमले का जवाब देगा रूस