Shree Sundarkand

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Weather Update: प्री मानसून से अनेक राज्यों में हुई वर्षा, इंदौर में पौने 3 इंच पानी गिरा, IMD का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक 8 मई तक मौसम इसी तरह का रहेगा। तापमान 30-32 डिग्री सेल्सियस अधिकतम और न्यूनतम 24 तक रहने का अनुमान है।

Advertiesment
हमें फॉलो करें Latest weather news 5 May

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, सोमवार, 5 मई 2025 (09:41 IST)
Weather Update: भीषण गर्मी (scorching heat) के बीच देश के कई राज्यों में प्री मानसून (pre monsoon) से भी वर्षा हो रही है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर (Delhi and NCR ) में बारिश से गर्मी से राहत मिली है। आईएमडी (IMD) के अनुसार 8 मई तक मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान है। उत्तरप्रदेश में भी गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है, जो 10 मई तक जारी रह सकती है। उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है जबकि बिहार के 29 जिलों में आंधी और बारिश (rain) का अलर्ट है। मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में पौने 3 इंच पानी गिर गया है। आईएमडी (IMD) ने आगे भी अन्य राज्यों में  वर्षा का अलर्ट जारी किया है।ALSO READ: Weather Update: दिल्ली NCR और उत्तर भारत में वर्षा की संभावना, पहाड़ों पर हिमपात का अलर्ट
 
दिल्ली और एनसीआर में बारिश : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में पिछले 2 दिनों के अंदर बारिश हुई जिससे गर्मी से राहत मिली है। इससे तापमान काफी गिर गया है। दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान 33 से 35 डिग्री और 23 से 24 डिग्री के आसपास बना हुआ है, जो मई के हिसाब से कम है। शुक्रवार की बारिश के बाद यह बदलाव आया है। मौसम विभाग के मुताबिक 8 मई तक मौसम इसी तरह का रहेगा। तापमान 30-32 डिग्री सेल्सियस अधिकतम और न्यूनतम 24 तक रहने का अनुमान है।ALSO READ: पहाड़ों पर बर्फबारी, किन राज्यों में गरज के साथ वर्षा के आसार
 
देश के अन्य राज्यों का मौसम
 
उत्तरप्रदेश में भी मौसम बदल गया है। राजधानी लखनऊ, सीतापुर समेत कई जिलों में बीती रात से ही तेज हवा चलने का सिलसिला जारी हो गया है। रविवार को अधिकतर जिलों में मौसम सुहाना बना रहा है। इसी क्रम में आज पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर और पूर्वी यूपी में अनेक स्थान पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

webdunia
उत्तराखंड में रविवार को अंधड़ और बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई है। शाम के समय हुए ओलावृष्टि और बारिश से गर्मी से काफी राहत मिली है, वहीं चारधाम में भी दोपहर के बाद ही बारिश से ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग में सोमवार और मंगलवार के लिए भी अंधड़ चलने, ओलावृष्टि के साथ तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बिहार में तपिश के बाद मौसम फिर बदल गया है। मौसम विभाग ने 29 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। किशनगंज समेत 7 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इन जिलों में 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।ALSO READ: बारिश से मौसम में घुली ठंडक, 16 राज्यों में बारिश और तेज हवाएं चली, IMD का अलर्ट
 
मध्यप्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव : मध्यप्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। रविवार को प्रदेश के अधिकांश जिलों में जमकर बारिश हुई। राजधानी भोपाल में तो ऐसा लगा जैसे कि मानसून के दिन ही आ गए हों। आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई। रविवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, देवास, विदिशा, खंडवा सहित कई जिलों में तेज बारिश के साथ ओले भी गिरे। सुबह 8.30 से शाम 5.30 बजे के बीच इंदौर में 70 मिमी यानी पौने 3 इंच पानी गिर गया, वहीं राजधानी भोपाल में देर शाम को मौसम ने करवट ली और बारिश के साथ ओले भी गिरे है जबकि उज्जैन में करीब आधा इंच पानी गिरा है। मौसम विशेषज्ञों ने अनुमान जताया है कि अगले 4 दिन तक मौसम इस तरह ही बना रह सकता है। इस दौरान कई जिलों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी भी चल सकती है। भोपाल जिले में धूलभरी हवा चलने की संभावना है।(Photo courtesy: IMD)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

देश में कड़ी सुरक्षा के बीच 5,400 से अधिक केंद्रों पर आयोजित हुई NEET-UG