Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Weather Updates: हिमाचल और कश्मीर में बर्फबारी, उत्तर भारत में छाया घना कोहरा

कश्मरी में 2 महीने से जारी शुष्क मौसम का दौर समाप्त

हमें फॉलो करें Weather Updates: हिमाचल और कश्मीर में बर्फबारी, उत्तर भारत में छाया घना कोहरा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शनिवार, 27 जनवरी 2024 (08:45 IST)
  • हिमाचल के ऊपरी इलाकों में हल्की बर्फबारी
  • उत्तर भारत में घना कोहरा छाया
  • अंडमान और निकोबार में बारिश की संभावना
Weather Updates: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के ऊपरी इलाकों में शुक्रवार को हल्की बर्फबारी (snowfall) हुई जिससे कुछ इलाकों में लंबे समय से जारी शुष्क दौर समाप्त हो गया। स्थानीय मौसम विभाग ( IMD) के अनुसार कुल्लू जिले में 'अटल टनल' (Atal Tunnel) के उत्तरी पोर्टल, चंबा जिले के भरमौर और पांगी में हल्की बर्फबारी हुई। कश्मीर (Kashmir) के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी (Light snowfall) से घाटी में लगभग 2 महीने से जारी शुष्क मौसम का दौर समाप्त हो गया। घाटी में गुरुवार रात से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
 
webdunia
ठंड के तेवर तीखे : ठंड का भीषण प्रकोप जारी है। इसके तेवर तीखे ही बने हुए हैं। पंजाब के कई हिस्सों, हरियाणा, उत्तरप्रदेश के कुछ हिस्सों और राजस्थान और उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में सुबह और रात के दौरान घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। हिमाचल और कश्मीर घाटी में बर्फबारी जारी है, ज‍बकि उत्तर भारत में घना कोहरा छाया हुआ है।
 
उत्तरी मध्यप्रदेश, बिहार, उपहिमालयी पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर भारत में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। पूर्वी उत्तरप्रदेश के कई हिस्सों, पश्चिमी उत्तरप्रदेश के कुछ हिस्सों, पंजाब, और हरियाणा में ठंडे दिन से लेकर गंभीर ठंडे दिन की स्थिति संभव है।

 
हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में हल्की बर्फबारी : शिमला से मिले समाचारों के अनुसार हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में शुक्रवार को हल्की बर्फबारी हुई जिससे कुछ इलाकों में लंबे समय से जारी शुष्क दौर समाप्त हो गया। स्थानीय मौसम विभाग के अनुसार कुल्लू जिले में 'अटल टनल' के उत्तरी पोर्टल, चंबा जिले के भरमौर और पांगी में हल्की बर्फबारी हुई। मौसम विभाग ने बताया कि रोहतांग दर्रे, बारालाचा दर्रे, शिंकुला दर्रे और कुंजुम दर्रे में हल्की से मध्यम बर्फबारी हुई।
 
राज्य की ऊपरी पहाड़ियों पर 31 जनवरी तक अलग-अलग इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है, वहीं मध्य पहाड़ी इलाकों में 29 जनवरी तक मौसम शुष्क रहेगा। स्थानीय मौसम कार्यालय ने बताया कि 30 व 31 जनवरी को मध्य पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और अलग-अलग इलाकों में बारिश होने की संभावना है जबकि निचली पहाड़ियों व मैदानी इलाकों में 31 जनवरी तक मौसम शुष्क बना रहेगा।

 
इस बीच पूरे हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहे और मौसम धुंधभरा रहा, वहीं निचली पहाड़ियों और मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी शिमला में शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

वहीं हिमाचल की शीतकालीन राजधानी धर्मशाला में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि लोकप्रिय पर्यटन स्थल मनाली और डलहौजी में न्यूनतम तापमान क्रमश: 0 से 2.3 डिग्री सेल्सियस और 2.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
 
शिमला के कुफरी में न्यूनतम तापमान 0.1 डिग्री सेल्सियस, बिलासपुर में 5.9 डिग्री सेल्सियस, सोलन में 2.2 डिग्री सेल्सियस और मंडी में 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लाहौल और स्पीति जिले के कुकुमसेरी गांव में तापमान 0 से 4.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जिसके साथ ही यह सबसे ठंडा स्थान रहा जबकि मंडी जिले का सुंदरनगर सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 19.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
कश्मीर घाटी में हल्की बर्फबारी : श्रीनगर से मिले समाचारों के अनुसार कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी से घाटी में लगभग 2 महीने से जारी शुष्क मौसम का दौर समाप्त हो गया। घाटी में गुरुवार रात से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घाटी के गुलमर्ग, पहलगाम, सोनमर्ग, गुरेज, माछिल, करनाह दूधपथरी और शोपियां इलाकों में बर्फबारी की खबर है।
 
उन्होंने बताया कि श्रीनगर शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हुई लेकिन सुबह होने के बाद तेज धूप निकली। उन्होंने बताया कि श्रीनगर शहर में गुरुवार रात न्यूनतम तापमान 0 से 0.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात के 0 से 3.6 डिग्री सेल्सियस नीचे से 3 डिग्री अधिक है।
 
अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में न्यूनतम तापमान 0 से 0.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि दक्षिण कश्मीर के काजीगुंड शहर में न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग के स्की रिसॉर्ट में न्यूनतम तापमान 0 से 3.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
 
उन्होंने बताया कि कोकेरनाग शहर में न्यूनतम तापमान 0 से 0.1 डिग्री सेल्सियस नीचे और कुपवाड़ा में 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर के ज्यादातर मैदानी इलाकों में बर्फबारी नहीं हुई है जबकि घाटी के ऊपरी इलाकों में सामान्य से कम मात्रा में बर्फबारी हुई है। मौसम वैज्ञानिकों ने 31 जनवरी तक घाटी में कुछ स्थानों पर हल्की बर्फबारी का अनुमान जताया है।
 
आज के मौसम की संभावित गतिविधि : स्काईमेट वेदर (skymet weather) के अनुसार आज 27 जनवरी को पंजाब के कई हिस्सों, हरियाणा, उत्तरप्रदेश के कुछ हिस्सों और राजस्थान और उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में सुबह और रात के दौरान घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।
 
उत्तरी मध्यप्रदेश, बिहार, उपहिमालयी पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर भारत में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। पूर्वी उत्तरप्रदेश के कई हिस्सों, पश्चिमी उत्तरप्रदेश के कुछ हिस्सों, पंजाब, और हरियाणा में ठंडे दिन से लेकर गंभीर ठंडे दिन की स्थिति संभव है।

 
बिहार के कुछ हिस्सों और पश्चिमी राजस्थान और पूर्वी राजस्थान में 1 या 2 स्थानों पर ठंडे दिन की स्थिति की उम्मीद है। पश्चिमी हिमालय पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी संभव है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ 1 या 2 स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश, दक्षिण ओडिशा और आंध्रप्रदेश के उत्तरी तट पर हल्की बारिश संभव है।
 
चक्रवाती परिसंचरण पूर्वोत्तर राजस्थान पर औसत स्तर से 1.5 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक पर है। दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक पर बने चक्रवाती परिसंचरण से एक ट्रफ रेखा तेलंगाना से होते हुए ओडिशा के दक्षिणी तट तक फैली हुई है। 27 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बिहार में सियासी बवाल : नीतीश कुमार ने नहीं उठाया फोन, एक्शन में लालू यादव