Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Weather Update: बारिश से अनेक राज्यों में बढ़ी ठंड, पहाड़ों पर होगी बर्फबारी

हमें फॉलो करें Cold wave
नई दिल्ली , गुरुवार, 30 नवंबर 2023 (08:58 IST)
Weather Update: देश के अनेक राज्यों में मौसम ने करवट बदल ली है। अगले कुछ दिनों तक अलग-अलग राज्यों में बारिश (rain) और बर्फबारी (snowfall) का सिलसिला देखने में आ सकती है। इसमें पहाड़ी और मैदानी राज्य जम्मू-कश्मीर, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और आंध्रप्रदेश सहित कई राज्य शामिल हैं। आईएमडी (IMD) के अनुसार दिल्ली में वर्षा की संभावना है और हिमाचल प्रदेश में आगामी दिनों तक मौसम खराब रह सकता है।
 
आईएमडी ने 30 नवंबर तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान जताया है। इसके अलावा गुजरात में आज बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। वहीं आंध्रप्रदेश में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने बुधवार को कहा कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से आंध्रप्रदेश के कुछ हिस्सों में 5 दिसंबर तक तूफान और भारी बारिश होने की आशंका है। उत्तर पूर्वी मानसून पिछले कुछ दिनों से सक्रिय है। तमिलनाडु और केरल के निकटवर्ती क्षेत्र में गतिविधि अच्छी रही है।
 
पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तरप्रदेश और उत्तरी राजस्थान में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश संभव है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मध्यम से भारी बारिश संभव है। अंडमान सागर और उससे सटे दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में समुद्र की स्थिति खराब से बहुत खराब रहेगी। तटीय आंध्रप्रदेश और तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है।
 
पश्चिमी विक्षोभ पंजाब से हरियाणा होते हुए दिल्ली तक समुद्र तल से लगभग 5.8 किमी ऊपर पश्चिमी हवाओं में एक ट्रफ के रूप में बना हुआ है। श्रीलंका और आसपास के इलाकों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। दक्षिण अंडमान और उससे सटे दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक निम्न दबाव का क्षेत्र, बंगाल की दक्षिण-पूर्व खाड़ी और उससे सटे दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर एक गहरी निम्न दबाव में तब्दील हो गया है।
 
इसके पश्चिम उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ने और 30 नवंबर के आसपास एक डिप्रेशन में तब्दील होने की संभावना है। इसके बाद अगले 48 घंटों के दौरान इसके उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी पर एक चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है। 29 नवंबर से 1 दिसंबर के बीच दक्षिण-पूर्व अरब सागर से केरल होते हुए उत्तरी महाराष्ट्र तक एक ट्रफ निचले स्तर पर चल रही पूर्वी हवाओं में विकसित होगी।
 
webdunia
इंदौर-भोपाल सहित कई शहरों में आज बारिश के आसार : आईएमडी के अनुसार गुरुवार को इंदौर, उज्जैन, भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर, शहडोल संभाग के जिलों में वर्षा होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच में मौजूद है। द्रोणिका के रूप में एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ मप्र पर बना हुआ है।
 
उत्तरी-मध्य महाराष्ट्र और उससे लगे अरब सागर पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। इस चक्रवात से लेकर उत्तरी केरल तक एक द्रोणिका बनी हुई है। वर्तमान मौसम प्रणालियों के असर से अरब सागर से नमी आने का सिलसिला शुरू हो गया है। इस वजह से रुक-रुककर वर्षा का दौर फिर शुरू हो गया है। मौसम का इस तरह का मिजाज अभी 3-4 दिन तक बना रह सकता है। हालांकि इस दौरान हल्की वर्षा ही होने की संभावना है। 
 
कैसा रहेगा आज का मौसम? : स्काईमेट वेदर (skymet weather) के अनुसार आज गुरुवार को पश्चिमी हिमालय पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी संभव है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तरप्रदेश और उत्तरी राजस्थान, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और झारखंड में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश संभव है।
 
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मध्यम से भारी बारिश संभव है। अंडमान सागर और इससे सटे दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में समुद्र की स्थिति खराब से बहुत खराब रहेगी। यहां पर तेज हवाओं के साथ समुद्र में ऊंची लहर उड़ सकती है। तटीय आंध्रप्रदेश और तमिलनाडु में हल्की और मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है। आंतरिक तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

उत्तरकाशी टनल का अब क्या होगा, क्या बचा काम पूरा होगा?