Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Weather Update: तपती गर्मी के बीच IMD ने दी अच्छी खबर, जल्द मिलेगी लू से राहत, होगी वर्षा

मानसून बढ़ा आगे की ओर, दिल्ली को मिलेगी राहत, उत्तर भारत में वर्षा की संभावना

हमें फॉलो करें Weather Update: तपती गर्मी के बीच IMD ने दी अच्छी खबर, जल्द मिलेगी लू से राहत, होगी वर्षा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, सोमवार, 3 जून 2024 (08:35 IST)
Weather Updates: देश के कई हिस्सों में चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी (intense heat) से लोग हलाकान हैं। दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) समेत कई राज्यों में दिनभर पारा 45 के पार है। बारिश होने से दिल्ली को राहत मिल सकती है। आईएमडी (IMD) के अनुसार मानसून ने रफ्तार पकड़ना शुरू कर दिया है और यह आगे बढ़ता चला जा रहा है।
 
बिहार, उत्तरप्रदेश राजस्थान और मध्यप्रदेश के कई इलाकों में बूंदाबांदी और आंधी के चलते गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार आज 3 जून से कई राज्यों में लू की तीव्रता में कमी आएगी।

 
धूप और भीषण गर्मी से लोग परेशान : देश के कई हिस्सों में चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास (NCR) के इलाकों समेत कई राज्यों में दिनभर पारा 45 के पार रह रहा है। हालांकि बिहार, उत्तरप्रदेश, राजस्थान और मध्यप्रदेश के कई इलाकों में बूंदाबांदी और आंधी के चलते गर्मी से थोड़ी राहत मिली है, वहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा है कि आज 3 जून से कई राज्यों में लू की तीव्रता में कमी आएगी।

 
मानसून आगे बढ़ा : भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार मानसून के बादल रॉकेट गति से आगे बढ़ रहे हैं जिसके कारण केरल के कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है। इस बार मानसून भी सामान्य समय से थोड़ा पहले भारत में प्रवेश कर गया है, जो अब पूर्वोत्तर की ओर बढ़ रहा है। इस बीच IMD ने देश के कई हिस्सों में बारिश और कुछ जगहों पर भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की है।
 
IMD ने 8 जून तक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और त्रिपुरा में हल्की से मध्यम वर्षा, बिजली और तेज हवाओं के साथ तूफान की भविष्यवाणी की है। अगले 5 दिनों के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, उपहिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। साथ ही 3 और 4 जून को मणिपुर में भारी बारिश होने की संभावना है। बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़ और गोवा में 6 जून तक और महाराष्ट्र में 5 जून तक बारिश का अनुमान है। इसके अलावा, मौसम बुलेटिन के अनुसार, 2 जून को ओडिशा में भारी बारिश होने की संभावना है।

 
मध्य अरब सागर के कुछ और भागों, दक्षिण अरब सागर के शेष भागों, लक्षद्वीप और केरल, कर्नाटक के कुछ भागों, तमिलनाडु के कुछ और भागों तथा दक्षिण-पश्चिम और मध्य बंगाल की खाड़ी में अगले 2 दिनों में मानसून के आगमन के लिए परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं।
 
पश्चिमी विक्षोभ को मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में एक द्रोणिका के रूप में देखा जा रहा है जिसकी धुरी समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर ऊपर है तथा यह 73 डिग्री पूर्वी देशांतर से 30 डिग्री उत्तरी अक्षांश के उत्तर में चल रही है। अरुणाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों पर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।
 
पश्चिम उत्तरप्रदेश से दक्षिण-पूर्व उत्तरप्रदेश, झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल होते हुए पश्चिम असम तक एक द्रोणिका समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर तक फैली हुई है। दक्षिण-पश्चिम राजस्थान पर एक चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है। तटीय आंध्रप्रदेश पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। दक्षिण-पूर्व और उससे सटे पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।
 
पिछले 24 घंटों की मौसमी हलचल : पिछले 24 घंटों के दौरान असम, मेघालय और उपहिमालयी पश्चिम बंगाल में मध्यम से भारी बारिश हुई। केरल, तमिलनाडु, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश हुई।
 
पूर्वोत्तर भारत, आंध्रप्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों, उत्तरप्रदेश और पश्चिमी हिमालय में हल्की बारिश हुई। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और पश्चिमी उत्तरप्रदेश के कुछ हिस्सों में धूलभरी आंधी और गरज के साथ हल्की बारिश हुई। पंजाब और उत्तर-पश्चिमी राजस्थान में लू की स्थिति रही। हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तरप्रदेश, ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़ और विदर्भ के अलग-अलग इलाकों में लू की स्थिति रही।
 
आज के मौसम की संभावित गतिविधि : स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के अनुसार आज सोमवार को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश, सिक्किम, उपहिमालयी पश्चिम बंगाल, असम और मेघालय में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है।
 
केरल, लक्षद्वीप, पूर्वोत्तर भारत, ओडिशा, झारखंड, विदर्भ, मराठवाड़ा, दक्षिण कोंकण और पूर्वी बिहार में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। अगले 2 दिनों के दौरान उत्तरप्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में गरज के साथ बारिश, धूलभरी आंधी चल सकती है। उत्तर और पंजाब के कुछ हिस्सों और दक्षिण-पश्चिम उत्तरप्रदेश में तथा झारखंड, बिहार और ओडिशा में 1 या 2 स्थानों पर 2 जून को लू चल सकती है और उसके बाद इसमें कमी आ सकती है।(Photo courtesy: IMD)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

देश भर में आज से महंगा हुआ Amul दूध, इतने रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी