Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दिग्गज संगीतकार खय्याम की हालत गंभीर, आईसीयू में भर्ती

हमें फॉलो करें दिग्गज संगीतकार खय्याम की हालत गंभीर, आईसीयू में भर्ती
, शुक्रवार, 9 अगस्त 2019 (00:28 IST)
मुंबई। दिग्गज संगीतकार और 'कभी-कभी' तथा 'उमराव जान' के संगीत के लिए मशहूर खय्याम को फेफड़ों में संक्रमण के चलते शहर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में हैं। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पारिवारिक सूत्रों ने कहा कि खय्याम (92) को रविवार को सुजय अस्पताल में भर्ती कराया गया।
 
संगीतकार के पारिवारिक मित्र गजल गायक तलत अजीज ने कहा, 'वह फिलहाल आईसीयू में हैं। उनकी हालत गंभीर लेकिन स्थिर है। डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। हमें नहीं पता कि उन्हें अस्पताल से कब छुट्टी दी जाएगी। हम सभी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
 
खय्याम को 'त्रिशूल', 'नूरी' तथा 'शोला और शबनम' जैसी फिल्मों में शानदार संगीत के लिये जाना जाता है। उन्हें संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार और पद्म भूषण से भी सम्मानित किया जा चुका है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रियलमी ने लांच किया 64 मेगापिक्सल वाला कैमरा फोन