Ramcharitmanas

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Weather Alert: दिल्ली व पंजाब में हुई हल्की वर्षा, कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना

Advertiesment
हमें फॉलो करें Heavyrain
, गुरुवार, 22 जुलाई 2021 (10:02 IST)
मुख्य बिंदु
  • कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना
  • दिल्ली व पंजाब में हुई हल्की वर्षा
  • पश्चिम मध्यप्रदेश में हुई हल्की बारिश
नई दिल्ली। समुद्र तल पर मानसून की ट्रफ फिरोजपुर, दिल्ली, लखनऊ, पटना, जमशेदपुर, बालासोर और फिर दक्षिण-पूर्व की ओर बंगाल की उत्तरी खाड़ी की ओर जा रही है। उत्तरी बंगाल की खाड़ी और उत्तरी तटीय ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल के आसपास के हिस्सों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र है। उत्तरप्रदेश के मध्य भागों में एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और इससे सटे पाकिस्तान के हिस्सों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र देखा जा सकता है। एक अपतटीय ट्रफ रेखा महाराष्ट्र टट से कर्नाटक के तट तक फैली हुई है।

 
पिछले 24 घंटों के दौरान कोंकण और गोवा, मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों, उत्तरप्रदेश, दिल्ली एनसीआर, पंजाब के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, आंध्रप्रदेश के कुछ हिस्सों और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई है।

 
पश्चिमी हिमालय, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तटीय कर्नाटक, केरल के कुछ हिस्सों, तटीय आंध्रप्रदेश, आंतरिक कर्नाटक, विदर्भ, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात क्षेत्र, बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, आंतरिक ओडिशा, छत्तीसगढ़ और हरियाणा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। लक्षद्वीप, तमिलनाडु, रायलसीमा, शेष पूर्वोत्तर भारत, सौराष्ट्र और कच्छ, राजस्थान और पश्चिम मध्यप्रदेश में हल्की बारिश हुई।

 
स्काईमेट के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान उत्तरप्रदेश, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों, विदर्भ, मराठवाड़ा, तेलंगाना के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, उपहिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और ओडिशा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।
 
बिहार, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, आंतरिक ओडिशा, पंजाब के कुछ हिस्सों, पश्चिमी हिमालय, दक्षिण गुजरात और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर कुछ देर के लिए तेज बारिश हो सकती है। गुजरात क्षेत्र, उत्तर और पूर्वी राजस्थान, हरियाणा के कुछ हिस्सों, दिल्ली, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा और तटीय आंध्रप्रदेश में हल्की बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है। राजस्थान के सौराष्ट्र और कच्छ के पश्चिमी हिस्सों, तमिलनाडु और लक्षद्वीप में हल्की बारिश संभव है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ICICI बैंक का ग्राहकों को झटका, 1 अगस्त से होंगे 3 बड़े बदलाव