suvichar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Live : पीएम मोदी ने की मन की बात, एक पेड़ मां के नाम लगाने की अपील की

Advertiesment
Narendra Modi
live updates : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने लोगों से एक पेड़ मां के नाम लगाने की अपील की। पल पल की जानकारी...
webdunia
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे तीसरे कार्यकाल में पहली बार मन की बात करेंगे। कार्यक्रम में वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई सरकार के एजेंडे पर चर्चा कर सकते हैं। फरवरी में प्रसारित आखिरी मन की बात कार्यक्रम में PM मोदी ने कहा था कि राजनीतिक मर्यादा का पालन करते हुए लोकसभा चुनाव के इन दिनों में तीन महीने ‘मन की बात’ का प्रसारण नहीं होगा। पीएम ने कहा था कि मन की बात रुक रहा है, देश की उपलब्धियां नहीं रुक रहीं।

आईसीसी खिताब के लिए भारत का 11 साल का लंबा इंतजार विराट कोहली के बल्ले से निकली आग और रोहित शर्मा की ‘कूल’ कप्तानी के दम पर खत्म हुआ जब दक्षिण अफ्रीका को बेहद रोमांचक मैच में सात रन से हराकर सितारों से सजी इस टीम ने टी20 विश्व कप जीत लिया। देशभर में मना जीत का जश्न।

बारबडोस में तिरंगा लहराने के बाद टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली ने लिया संन्यास। कोच रोहित शर्मा भी अब टीम इंडिया के साथ नहीं दिखेंगे।

पीएम मोदी ने टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को टी 20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद फोन किया और उन्हें जीत की बधाई दी। पीएम ने टीम इंडिया से भी बात की और विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव की प्रशंसा की। पीएम मोदी ने राहुल द्रविड़ को भी धन्यवाद दिया।

मन की बात में पीएम मोदी बोले...
-मानसून में मन आनंदित होता है।
-विदा हुआ था फिर मिलने के लिए। मैं फिर परिवार वालों के बीच हूं।
-2024 में दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव हुआ था। 65 करोड़ लोगों ने मतदान में हिस्सा लिया।
-एक पेड़ मां के नाम अभियान शुरू किया। सभी देशवासियों से मां के साथ मिलकर या उनके नाम पर एक पेड़ जरूर लगाएं। मैंने भी एक पेड़ अपनी मां के नाम लगाया है।
-लोग मां के लिए पेड़ लगाकर फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

स्वामीनारायण मंदिर पहुंचे ऋषि सुनक, हिंदू धर्म को लेकर क्या बोले?