Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Live : हाथरस में राहुल बोले, प्रशासन की गलती से हुआ हादसा

हमें फॉलो करें rahul gandhi
, शुक्रवार, 5 जुलाई 2024 (09:35 IST)
live updates : उत्तर प्रदेश के हाथरस में सत्संग के दौरान भगदड़ मचने से 123 लोगों की मौत हो गई। घायलों का अलीगढ़ और हाथरस के अस्पतालों में इलाज चल रहा है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आज सुबह अलीगढ़ पहुंचकर घायलों से मुलाकात की। पल पल की जानकारी...


09:35 AM, 5th Jul
-राहुल गांधी अलीगढ़ से हाथरस पहुंचे और पीड़ितों से मुलाकात की।
-राहुल गांधी ने परिजनों से पूछा कि यह घटना कैसे हुई? आपके परिवार के कितने लोग मारे गए हैं? उन्होंने यह भी कहा कि वह हमारी मदद करने की पूरी कोशिश करेंगे, और सरकार से बात करेंगे क्योंकि उनकी पार्टी सत्ता में नहीं है
-उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील करते हुए कहा कि पीड़ितों को ज्यादा से ज्यादा मुआवजा मिले। उन्होंने कहा कि मुआवजा जल्द से जल्द मिलें। उन्होंने घटना को प्रशासन की विफलता बताया।


08:01 AM, 5th Jul
राहुल गांधी आज सुबह अलीगढ़ के पिलखना गांव पहुंचे और हाथरस हादसे के पीड़ितों से मुलाकात की। उन्होंने पीड़ितों को मदद का आश्वासन दिया।

08:01 AM, 5th Jul
-हाथरस भगदड़ मामले में पुलिस ने अब तक आयोजन समिति से जुड़े 6 सेवादारों को गिरफ्तार किया है। सत्संग मुख्य आयोजक-मुख्य सेवादार की गिरफ्तारी पर एक लाख रुपए के इनाम की घोषणा। 
-कांग्रेस ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर अपनी पोस्ट में कहा कि नेता विपक्ष राहुल गांधी आज उत्तर प्रदेश के हाथरस जाएंगे। वे वहां पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Weather Update : हिमाचल में भारी बारिश से 85 सड़कें बंद, इन राज्‍यों में जारी हुआ अलर्ट