Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव परिणाम

हमें फॉलो करें गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव परिणाम
, सोमवार, 18 दिसंबर 2017 (16:00 IST)
चुनाव आयोग ने गुजरात विधानसभा की 182 और हिमाचल प्रदेश की 68 सीटों के लिए सभी परिणाम की घोषणा देर रात कर दी। गुजरात में भाजपा 99 और हिमाचल प्रदेश में 44 सीटें जीतकर सरकार बनाने जा रही है। प्रस्तुत है अंतिम परिणाम घोषित होने के पूर्व हुई मतगणना से जुड़ी जानकारी...

गुजरात : 182, भाजपा : 99, कांग्रेस : 77, अन्य 06
हिमाचल : 68, भाजपा : 44, कांग्रेस : 21, अन्य 03

*अमित शाह ने कहा कांग्रेस चुनाव को मूल मुद्दों से भटकाकर जातिवाद की ओर ले गई।
*वर्ष 2012 के चुनाव की तुलना में भाजपा का वोट प्रतिशत बढ़ा। 2012 में 47.85 प्रतिशत, जबकि 2017 49.10 प्रतिशत वोट मिले-अमित शाह। 
* अमित शाह ने गुजरात और भाजपा की जनता को धन्यवाद कहा। उन्होंने कहा कि यह जीत प्रधानंमत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों की जीत है और करोड़ों कार्यकर्ताओं के परिश्रम की जीत है। 
* यह जीत विकासवाद की जीत, यह वंशवाद और तुष्टिकरण और जातिवाद के खिलाफ जीत है। 
* अमित शाह ने कहा कि जो विकास करेगा उसे ही जीत मिलेगी। हमारा लोकतंत्र नए युग में प्रवेश कर रहा है।
* गुजरात में भाजपा के छह मंत्री चिमन भाई, शंकर चौधरी, सुहास तड़वी, देशुभाई तरार और जयनारायण व्यास चुनाव हारे। 
* हिमाचल प्रदेश में भाजपा को बड़ा झटका, मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार प्रेम कुमार धूमल चुनाव हारे।
* बापूनगर से कांग्रेस के हिम्मतसिंह पटेल विजयी। 
* बारडोली से भाजपा के ईश्वरभाई परमार ने कांग्रेस के जगूभाई वाघेला को हराया।
* बायड से कांग्रेस के धवलसिंह झाला विजयी।
* बेचराजी से कांग्रेस के भरतभाई ठाकोर चुनाव जीते। 
* भावनगर पूर्व सीट से भाजपा की विभावरी दुबे विजयी रहीं।
* भुज से भाजपा की आचार्य नीमा बेन जीतीं।
* गुजरात के केशोद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के देवाभाई मालम ने कांग्रेस के जयेश कुमार लाडाणी को 11 हजार से अधिक मतों से पराजित किया।
* गुजरात के बोरसद विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के राजेन्द्रसिंह परमार ने भाजपा के रमणभाई सोलंकी को 11 हजार से अधिक मतों से पराजित किया।
* गुजरात की कुतियाणा सीट से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कांधलभाई जाड़ेजा ने अपने प्रतिद्वंदी भाजपा के लखमणभाई ओडेदरा को 23 हजार से अधिक मतों से पराजित किया।
* गुजरात और हिमाचल प्रदेश में भाजपा के प्रति विश्वास दिखाने के लिए प्रधानंमत्री नरेन्द्र मोदी ने वहां के लोगों को धन्यवाद दिया। 
*प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्‍वीट कर कहा, जीता विकास, जीता गुजरात, जय गरवी गुजरात। 
* भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने ट्‍वीट कर कहा कि गुजरात के विकास में भरोसे के लिए जनता का अभिनंदन और जीत के लिए विजय रूपाणी और नितिन पटेल को बधाई।
* पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने ईवीएम से छेड़छाड़ का मुद्दा उठाते हुए कहा कि भाजपा पैसे के बल पर चुनाव जीती है। हार्दिक ने कहा जहां जीत का अंतर 1000 से 2000 तक रहा है, वहां ईवीएम बड़ा मुद्दा रहा है।
* गुजरात के महेमदाबाद विधानसभा सीट से भाजपा के अर्जुनसिंह चौहान ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के गौतमभाई चौहान को 21 हजार से अधिक मतों से पराजित किया।
* गुजरात के धरमपुर (सु) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के अरविंद पटेल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के ईश्वरभाई पटेल को लगभग 22 हजार मतों से पराजित किया।
* गुजरात के जंबूसर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के संजय सोलंकी ने भाजपा के उम्मीदवार और पूर्व मंत्री छत्रसिंह मोरी को 6000 वोटों से हराया। 
* हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्रसिंह अर्की से 6024 मतों से जीते। 
* हिमाचल में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती चुनाव हारे।
* जयेशभाई विट्‍ठलभाई (भाजपा) जेतपुर से विजयी। 
* गुजरात के जूनागढ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के भीखाभाई जोशी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के महेन्द्र मशरू को छह हजार से अधिक मतों से पराजित किया। 
* गुजरात के ही दरियापुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के गयासुद्दीन शेख ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के भरत बारोट को छह हजार से अधिक मतों से पराजित किया। 
* माडवी से कांग्रेस नेता शक्तिसिंह गोहिल हारे। 
* गुजरात के महुधा विधानसभा सीट से कांग्रेस के इंद्रजीतसिंह परमार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के भरतसिंह परमार को लगभग 13 हजार मतों से पराजित किया।
* लींबड़ी से कांग्रेस के सोमाभाई पटेल चुनाव जीते। 
* धोराजी से कांग्रेस के ललित वसोया चुनाव जीते। 
* भावनगर ग्रामीण सीट से भाजपा के पुरुषोत्तम सोलंकी जीते। 
* वडोदरा सिटी से भाजपा नेता मनीषा वकील विजयी।
* गुजरात भाजपा के अध्यक्ष जीतू वाघाणी भावनगर पश्चिम सीट से विजयी।
* भाजपा के हीतू कनोडिया ईडर से जीते। 
* भाजपा के भूपेन्द्रसिंह चूड़ासमा धोलका से विजयी
* कांग्रेस के परेश धनानी अमरेली से चुनाव जीते। 
* बीटीपी के छोटू वसावा डेडियापारा से चुनाव जीते। 
* गुजरात के मांगरोल (सु) सीट से भाजपा के उम्मीदवार और वन मंत्री गणपत वसावा निर्वाचित।
* गुजरात की नडियाद विधानसभा सीट से भाजपा के पंकज देसाई निर्वाचित।
* उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुजरात और हिमाचल प्रदेश में भाजपा को मिल रही जीत को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति जनता का बढ़ा भरोसा, अमित शाह की कुशल रणनीति और कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम का नतीजा बताया है।
* हिमाचल में ठियोग से माकपा के राकेश सिंघा ने भाजपा के राकेश वर्मा को 1983 मतों से हराया। माकपा ने यह सीट कांग्रेस से छीनी। सिंघा को 24791 और वर्मा को 22808 मत मिले।
* हिमाचल में कांग्रेस के हर्षवर्धन चौहान ने शिलाई से भाजपा के बल्देवसिंह को 4125 मतों से हराया। कांग्रेस ने यह सीट भाजपा से छीनी। चौहान को 29171 और सिंह को 25046 मत मिले।
* गुजरात के उमरगाम (सु) विधानसभा सीट से भाजपा के रमणलाल पाटकर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के अशोकभाई पटेल को 41 हजार से अधिक मतों से पराजित किया। पाटकर को 96 हजार से अधिक वोट मिले। 
* कांग्रेस नेता अल्पेश ठाकोर राधनपुर सीट से विजयी।
* भाजपा के धर्मेन्द्रसिंह जाड़ेजा जामनगर सीट से विजयी। 
* बोटाद से भाजपा के सौरव पटेल आगे। 
* भाजपा के अमरसिंह वसावा झगड़िया सीट से जीते। 
* नहीं चला कांग्रेस का ग्लैमर, श्वेता ब्रह्मभट्‍ट मणिनगर से बुरी तरह पराजित।
* भाजपा के मंत्री प्रदीपसिंह जाड़ेजा वाटवा सीट से चुनाव जीते।
* उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल महेसाणा सीट से आगे। पहले पीछे चल रहे थे पटेल। 
* गुजरात और हिमाचल प्रदेश में आज भारतीय जनता पार्टी की निर्णायक बढ़त पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह का अभिवादन करते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पार्टी अभी मध्यप्रदेश समेत अन्य सभी स्थानों पर शानदार जीत दर्ज करेगी।
* कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा ‍‍कि चुनाव रुझानों से निराशा हुई है।  
* गुजरात के महुवा (99) विधानसभा सीट से भाजपा के राघवभाई मकवाणा निर्वाचित।
* गुजरात की  मणिनगर सीट से भाजपा के सुरेश पटेल करीब 75 हजार वोटों से जीते। मोदी गुजरात के सीएम रहने के दौरान इस सीट से लड़ते थे।
* गुजरात के नारानपुरा विधानसभा सीट से भाजपा के कौशिक पटेल लगभग 37000 मतों से आगे।
* राओपुरा विधानसभा सीट से भाजपा के राजेन्द्र त्रिवेदी लगभग 30000  मतों से आगे।
* सूरत पश्चिम विधानसभा सीट से भाजपा के पूर्णेश मोदी लगभग 40000 मतों से आगे।
* वलसाड विधानसभा सीट से भाजपा के भरतभाई पटेल लगभग 30000 मतों से आगे।
* वेजलपुर विधानसभा सीट से भाजपा के किशोर चौहान लगभग 45000 मतों से आगे।
* गुजरात के मजुरा विधानसभा सीट से भाजपा के हर्ष संघवी लगभग 39000 मतों से आगे।
* गुजरात की वडगाम सीट से निर्दलीय जिग्नेश मेवाणी जीते। कांग्रेस ने दिया था समर्थन।
* असरवा से भाजपा के विजय परमार जीते।
* हिमाचल प्रदेश की कसुम्‍पटी सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अनिरुद्ध सिंह ने भाजपा के विजय ज्योति को 9,397 वोटों से हराया।
* कांग्रेस के बड़े नेता अर्जुन मोढवाड़िया चुनाव हार। भाजपा के बाबू बोखारिया 1855 वोटों से विजयी।
* चुनाव के दौरान मंदिर यात्रा की बात पर राहुल पर निशाना साधते हुए सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि  भगवान तभी आशीर्वाद देते हैं जब तक आप परिश्रम नहीं करते और पुरानी गलतियों का प्रायश्चित नहीं करते। राहुल ने तो जनेऊ भी उलटा पहना था।
* राजकोट पश्चिम से मुख्‍यमंत्री मुख्‍यमंत्री विजय रूपाणी चुनाव जीते।
* हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्रसिंह आगे चल रहे हैं।
* रूझान बहुत स्पष्ट हैं, हम गुजरात और हिमाचल प्रदेश दोनों राज्यों में सरकार बनाएंगे : राजनाथ सिंह। 
* मध्‍यप्रदेश भाजपा के अध्यक्ष नंदकुमारसिंह चौहान ने कहा कि गुजरात मे हमें जीत का विश्वास था। मप्र में भी हम चौथी बार सरकार बनाएंगे।
* राजकोट पश्चिम से मुख्यमंत्री विजय रुपाणी 21,000 वोटों से आगे चल रहे हैं।
* मेहसाणा से नितिन भाई पटेल आगे 
* मांडवी से शक्ति सिंह गोहिल पीछे 
* राधनपुर अल्पेश ठाकोर आगे 
* दोपहर दो बजे भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।
* गुजरात और हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा छुआ। मगर गुजरात में कांटे की टक्कर। 
* चुनाव परिणाम का सेंसेक्स पर भी असर। सेंसेक्स 650 अंक तक गिरा।
* बड़ा झटका, महेसाणा से उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल पीछे। राजकोट पश्चिम से मुख्यमंत्री विजय रूपाणी पीछे। 
* कांग्रेस के शक्तिसिंह गोहिल आगे हुए। 
* दक्षिण गुजरात में भाजपा 22, कांग्रेस 12 पर आगे। 
* सौराष्ट्र में कांग्रेस को बड़ी बढ़त 30 पर आगे, भाजपा 20 पर आगे। 
* वडगाम सीट से निर्दलीय जिग्नेश मेवानी आगे। 
* पोरबंदर सीट से भाजपा के बाबूभाई बोखारिया आगे। 
* राजकोट पश्चिम सीट से भाजपा के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी आगे।
* पोरबंदर से कांग्रेस के अर्जुन मोढवाड़िया पीछे। 
* भाजपा अध्यक्ष जीतू वाघानी भावनगर से आगे। 
* सिर्फ सौराष्ट्र क्षेत्र में कांग्रेस को बढ़त। गुजरात के बाकी इलाकों में भाजपा आगे।
* गुजरात के मांडवी में कांग्रेस के बड़े नेता शक्तिसिंह गोहिल पीछे।
* वडगाम में जिग्नेश मेवाणी पीछे।  
* बनासकांठा में शंकर चौधरी आगे। 
* भाजपा ने फिर बनाई बढ़त। 
* गुजरात में रुझानों में कांग्रेस आगे। 
* उपमुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने बनाई बढ़त।  
* मेहसाणा में नितिन पटेल आगे। 
* मणिनगर में भाजपा आगे चल रही है।
* गुजरात : शुरुआती रुझान में भाजपा 4 पर एवं कांग्रेस 1 सीट पर आगे।
* हिमाचल : शुरुआत रुझान में भाजपा आगे। 
* दोनों ही राज्यों में मतगणना शुरू।
* राहुल गांधी के घर के बाहर हवन। 
* गुजरात में ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 40 रैलियां कीं। 
* गुजरात में राहुल गांधी ने 44 चुनावी रैलियां कीं। 
* गुजरात में वर्तमान में भाजपा की सरकार है। 
* हिमाचल में वर्तमान में कांग्रेस की सरकार है।
* सुबह आठ बजे से शुरू होगी मतगणना। 
* अल्पेश ठाकुर ने कहा, गुजरात में परिवर्तन की लहर। 
* कांग्रेस ने उठाए ईवीएम पर सवाल। 
* भाजपा और कांग्रेस दोनों ने किए जीत के दावे। 
* एक्जिट पोल के नतीजों के अनुसार गुजरात और हिमाचल प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने की संभावना। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राहुल के 'चाणक्य', राजस्थान में बनेंगे भाजपा की मुसीबत