Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

देशवासियों को वाहनों के लिए मिलेगा अब सस्ता ईंधन

हमें फॉलो करें देशवासियों को वाहनों के लिए मिलेगा अब सस्ता ईंधन
, बुधवार, 15 मार्च 2017 (22:55 IST)
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के लगातार बढ़ते भावों का तोड़ सरकार ने निकाल लिया है। देशवासियों को अब सरकार सस्ता ईंधन उपलब्ध कराने जा रही है। इस सस्ते ईंधन को भविष्य के ईंधन के रूप में देखा जा रहा है। 
 
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आज कहा कि सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय ने तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) का इस्तेमाल वाहन ईंधन के रूप में करने को मंजूरी दे दी है तथा जल्द ही देशभर में गैस पंप स्थापित होंगे।
 
सड़क परिवहन मंत्री गडकरी ने संवाददाताओं से कहा कि हमने वाहन ईंधन के रूप में एलएनजी को मंजूरी दी है। अब पेट्रोलियम सहित विभिन्न मंत्रालय मानक परिभाषित करेंगे। इस बारे में पेट्रोनेट एलएनजी के साथ समझौता किया गया है।
 
मंत्री ने कहा कि शीघ्र ही देश भर में पेट्रोल पंपों की तर्ज पर एलएनजी पंप स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि एलएनजी सस्ता व भविष्य का ईंधन है और सरकार इसके इस्तेमाल को बढ़ावा दे रही है। (वेबदुनिया/भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

500, 2000 के नए नोट छापने में सरकार को आया इतना खर्च