Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Lok Sabha Election Results Live Commentary: क्या वायनाड सीट छोड़ेंगे राहुल गांधी, प्रियंका लड़ सकती हैं चुनाव

हमें फॉलो करें Lok Sabha Election Results Live Commentary: क्या वायनाड सीट छोड़ेंगे राहुल गांधी, प्रियंका लड़ सकती हैं चुनाव

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, बुधवार, 5 जून 2024 (01:18 IST)
Lok Sabha Election Results Live Commentary 2024:  लोकसभा की 542 सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना के बाद एनडीए ने 292 सीट जीतकर बहुमत हासिल कर लिया है। 240 सीटों के साथ भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है। इंडिया गठबंधन को 234 सीटें मिली हैं। लोकसभा चुनाव परिणाम से जुड़ी पल-पल की जानकारी.... 


12:47 PM, 5th Jun
लोकसभा चुनाव की 10 बड़ी  जीत
1. इंदौर से भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी ने देश में सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। उन्होंने 11 लाख 72 हजार 206 वोटों से बड़ी जीत दर्ज की। हालांकि उनके सामने कांग्रेस का उम्मीदवार कांग्रेस का कोई उम्मीदवार नहीं था। अक्षय बम ने नाम वापस ले लिया था। इंदौर सीट पर तो नोटा ने भी इतिहास रच दिया। नोटा के पक्ष में 2 लाख 18 हजार 355 वोट मिले, जो अब तक का रिकॉर्ड है। ये दोनों ही रिकॉर्ड निकट भविष्य में टूटते हुए दिखाई नहीं दे रहे हैं। 
 
2. दूसरी बड़ी जीत भी मध्य प्रदेश के नाम ही दर्ज हुई है। विदिशा लोकसभा सीट पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 8 लाख 21 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस के प्रतापभानु शर्मा को शिकस्त दी। शर्मा को 2 लाख 95 हजार वोट मिले। 
 
3. तीसरी सबसे बड़ी जीत नवसारी से भाजपा उम्मीदवार सीआर पाटिल के नाम रही। पाटिल ने कांग्रेस के नैशाद भाई को 7 लाख 73 हजार 551 वोटों से हराया। ‍2019 के लोकसभा चुनाव में नवसारी सीट पर ही पाटिल ने देश में सबसे बड़ी जीत दर्ज की थी। 
 
4. गुजरात की ही गांधीनगर लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी और केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस की सोनम रमनभाई पटेल को 7 लाख 44 हजार 716 वोटों से हराया। 
 
5. पश्चिम बंगाल की डायमंड हार्बर सीट पर मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे एवं टीएमसी उम्मीदवार अभिषेक बनर्जी ने 5वीं सबसे बड़ी जीत हासिल की। अभिषेक ने भाजपा के अभिजीत दास को 7 लाख 10 हजार 930 को हराया। अभिषेक को 10 लाख 48 हजार 230 वोट मिले, जबकि अभिजीत को 3 लाख 37 हजार 300 वोट मिले। 
 
6. छठी सबसे बड़ी जीत त्रिपुरा में भाजपा नेता बिप्लब कुमार देब के नाम रही। त्रिपुरा पश्चिम सीट से भाजपा उम्मीदवार देब ने कांग्रेस के आशीष कुमार साहा को 6 लाख 11 हजार 578 वोटों से हराया। बिप्लब को 8 लाख 81 हजार 341 मिले। 
 
7. गुजरात की वडोदरा सीट से भाजपा उम्मीदवार डॉ. हेमांग जोशी ने सातवीं बड़ी जीत दर्ज की। जोशी ने कांग्रेस के जसपाल सिंह पढियार को 5 लाख 82 हजार 126 वोटों से हराया।
 
8. 8वीं बड़ी जीत तिरुवल्लूर लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार शशिकांत सेंथिल के नाम रही। सेंथिल ने भाजपा के बाला गणपति को 5 लाख 72 हजार 155 वोटों से हराया। सेंथिल को कुल 7 लाख 96 हजार 956 वोट मिले।
 
9. तेलंगाना की नालगोंडा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार कुंदुरू रघुवीर ने 9वीं सबसे बड़ी जीत दर्ज की। रघुवीर ने भाजपा के सैदी रेड्‍डी को 5 लाख 59 हजार 905 वोटों से हराया। कांग्रेस के रेड्‍डी को कुल 7 लाख 84 हजार 337 वोट मिले। 
 
10. उत्तर प्रदेश की गौतम बुद्धनगर सीट पर भाजपा के डॉ. महेश शर्मा ने समाजवादी पार्टी के डॉ. महेश सिंह नागर को 5 लाख 59 हजार 472 वोटों से हराया। 

01:16 AM, 5th Jun
webdunia
मीडिया खबरों के मुताबिक राहुल गांधी वायनाड सीट छोड़ सकते हैं और वहां से प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने की चर्चा है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने कहा था कि उन्होंने अभी इस बारे में कोई फैसला नहीं लिया है कि वे वायनाड और रायबरेली में से कौन-सी सीट छोड़ेंगे?

08:47 PM, 4th Jun
webdunia

सबसे बड़े लोकतंत्र की जीत : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भाजपा मुख्‍यालय में कहा कि जनता ने भाजपा और एनडीए पर पूर्ण विश्वास जताया है। यह दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की जीत है। यह भारत के संविधान पर अटूट निष्ठा की जीत है। एनडीए की तीसरी बार सरकार बनने जा रही है। मतदाताओं ने भारत को बदनाम करने वाली ताकतों को आईना दिखाया है। 

-मैनपुरी लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी उम्मीदवार डिंपल यादव ने कहा कि मैं मैनपुरी की जनता का धन्यवाद करना चाहूंगी कि उन्होंने समाजवादी विचारधारा का समर्थन किया। यूपी की जनता ने भाजपा को सबक सिखाने का काम किया है। सभी लोग इस सरकार से त्रस्त थे, लेकिन मौजूदा सरकार यह मानने को तैयार नहीं थी कि जनता परेशान है। यह लोगों की जीत है।
 
-प्रियंका गांधी ने रायबरेली के लोगों से कहा कि रायबरेली के परिवारीजन और मेरे प्यारे कार्यकर्ता साथियों, आपने एक बार फिर हमें अपने स्नेह और आशीर्वाद से निहाल कर दिया है। रिश्तों का यह कर्ज़ हम कभी नहीं उतार पाएंगे, मगर हमारी पूरी कोशिश होगी कि हम आपकी सेवा में कोई कसर न छोड़ें और इस रिश्ते को हमेशा के लिए निष्ठा से क़ायम रखें। आज मुझे अपने यूपी की जनता पर सबसे ज़्यादा गर्व है, क्योंकि आपने अपनी जागरूकता और विवेक से सच्चाई को पहचाना। आपके विवेकवान निर्णय ने देश के संविधान और हमारे लोकतंत्र को बचा लिया है।
 
-पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि मैंने अखिलेश यादव को धन्यवाद किया है, आने वाले चुनाव में अखिलेश यादव ही उत्तर प्रदेश में जीतेंगे। बिहार के परिणाम की सत्यता नहीं है, तेजस्वी यादव से मेरी बात हुई है, उन्होंने कहा कि अभी मतगणना बाकी है। मैंने शरद पवार, उद्धव ठाकरे, कल्पना सोरेन और सुनीता केजरीवाल को भी धन्यवाद किया है।
 
-बहरामपुर से कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि मुझे 5 बार लोगों का आशीर्वाद मिला है और मैं यहां से जीता हूं, इस बार लोगों ने सोचा कि हराने की जरूरत है इसलिए उन्होंने हराया। मैं कोई आरोप नहीं लगाना चाहता। यूसुफ पठान मुझे हराकर यहां से जीते हैं, मैं आगे के लिए उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। 
 
-महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि ठाणे से हमारे उम्मीदवार नरेश म्हस्के को भारी जीत हासिल हुई है, मैं इन्हें बधाई देता हूं। वे ठाणे लोकसभा का विकास करेंगे। मैं सभी का और PM मोदी का अभिनंदन करता हूं, वे तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। PM मोदी विकास के एजेंडे पर चुनाव लड़ रहे थे। इस देश की जनता ने विकास को वोट दिया है। 
 
-लोकसभा चुनाव नतीजों पर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि हमें नतीजों को स्वीकार करना होगा। हमें उम्मीद थी कि पीएम मोदी ने जो काम किया है, उसके कारण लोग हमें वोट देंगे। महाराष्ट्र में कम सीटें आने का कारण ये है कि शिवसेना और एनसीपी अलग हो गए और लोगों ने उद्धव ठाकरे और शरद पवार को प्राथमिकता दी। इसका असर दूसरे राज्यों पर भी पड़ा होगा। लोगों ने सोचा कि बीजेपी ने उन्हें तोड़ दिया, लेकिन यह सच नहीं है, वे खुद ही बीजेपी में आ गए। 
 
-जम्मू कश्मीर में जेकेएनसी नेता उमर अब्दुल्ला ने कहा कि मुझे उम्मीद थी कि मैं मतगणना केंद्र से डीसी ऑफिस जाऊंगा, अपना सर्टिफिकेट लूंगा और फिर आपसे बात करूंगा, लेकिन अल्लाह को वह मंजूर नहीं था और हम जनता के फैसले को स्वीकार करते हैं।
 
-राजस्थान की जालोर से कांग्रेस उम्मीदवार व राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत ने कहा कि भाजपा पिछले 20 सालों से जालोर सीट जीतती आ रही है। कांग्रेस के लिए यह मुश्किल सीट है। नतीजे हमारे पक्ष में नहीं हैं, लेकिन आगे की रणनीति जनता के साथ खड़े होने की है। मैं भाजपा उम्मीदवार को जीत की बधाई देता हूं। 
 
-बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और कर्नाटक प्रभारी डॉ राधा मोहन दास अग्रवाल ने कहा कि प्रज्वल रेमन्ना कांड का हमें नुक़सान हुआ। ये बहुत शर्मनाक कांड था। बेल्लारी से लेकर रायचूर तक नुकसान हुआ। ये पूरा एरिया हम हार गए, जबकि ये हारने वाली सीटें नहीं थीं।
 
-बंगाल की बहरामपुर लोकसभा सीट से TMC उम्मीदवार यूसुफ पठान ने कहा कि मैं शुरू से कहता आया हूं कि मैं अधीर रंजन चौधरी का बहुत सम्मान करता हूं। मैं उनका हमेशा सम्मान करता रहूंगा और उन्हें आगे के लिए शुभकामनाएं देता हूं। हमने जो वादे किए हैं उन्हें पूरा करने के लिए मैं कार्य करूंगा।

05:55 PM, 4th Jun
webdunia

यह जनता की जीत : चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि जनता ‍ने किसी भी दल को बहुमत नहीं किया। यह जनता का परिणाम है। यह जनता और लोकतंत्र की जीत है। हम विनम्रता से जनता के फैसले को स्वीकार करते हैं। ये लड़ाई जनता बनाम मोदी की थी। यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नैतिक हार है। कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर पीएम मोदी ने जो झूठ फैलाया था, जनता ने उनको सबक सिखाया। राहुल गांधी की दोनों यात्राओं के दौरान लाखों लोग जुड़े। हमारा कैंपेन सकारात्मक था। हमारे कैंपेन को लंबे समय तक याद किया जाएगा। 

देश मोदी जी को नहीं चाहता :  राहुल गांधी ने कहा कि चुनाव के दौरान साजिश रची गई। हमने हिन्दुस्तान के लोगों को नया विजन दे दिया है। देश ने संदेश दिया है कि वे मोदी जी को नहीं चाहते। ये लड़ाई संविधान को बचाने के लिए थी। हमने गठबंधन के सहयोगियों को सम्मान दिया। 
 
-कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग से मिला : हमें स्टेट यूनिट और उम्मीदवारों से रिपोर्ट मिली है कि चुनाव आयोग की वेबसाइट पर दोपहर 2:30 बजे के बाद काउंटिंग अपडेट मिलने में देरी हो रही है। हमने यह भी बताया कि संसदीय क्षेत्र के आधार पर कोई अपडेट नहीं है। हमने कोई आरोप नहीं लगाया है, हमने सिर्फ अपडेट देने के लिए कहा है। हमारी बात चुनाव आयोग ने सुनी है और कहा है कि वे अपडेट करने में किसी भी तरह की देरी नहीं होने देंगे।
-कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने मतगणना पर सवाल उठाते हुए चुनाव आयोग से जयपुर ग्रामीण सीट के लिए दोबारा गिनती करने की मांग की है। पायलट ने लिखा- जयपुर ग्रामीण लोकसभा क्षेत्र में हुए कांटे के मुकाबले में जिस प्रकार से प्रशासन द्वारा दबाव में कार्य किया गया है, वह कई सवाल खड़े करता है। काउंटिंग की प्रक्रिया संदेह के घेरे में है और इसकी शिकायत निर्वाचन आयोग को प्रत्याशी एवं पार्टी द्वारा की जा रही है। 

05:16 PM, 4th Jun
-मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि जीत के लिए मैं उन्हें (कंगना रनौत) बधाई देता हूं। आने वाले समय में इसकी समीक्षा की जाएगी कि क्या कमियां रहीं। हिमाचल प्रदेश विधानसभा उपचुनाव के नतीजों पर उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार को अस्थिर करने के प्रयास भाजपा के नेता कर रहे थे, जनता ने उसके खिलाफ जनादेश दिया है।
-नीतीश के विधान पार्षद का बड़ा बयान, नीतीश कुमार से बेहतर प्रधानमंत्री कौन हो सकता है। 
-यूपी की नगीना सीट से चंद्रशेखर आजाद चुनाव जीते। 
-अहमदाबाद पूर्व सीट से भाजपा के हसमुख भाई पटेल 4 लाख 61 हजार 755 वोटों से चुनाव जीते। 
-टीकमगढ़ से भाजपा का डॉ. वीरेन्द्र कुमार 4 लाख से ज्यादा वोटों से चुनाव जीते। 
-राजस्थान की राजसमंद सीट से भाजपा की महिमा कुमारी मेवाड़ 3 लाख 92 हजार से भी ज्यादा वोटों से चुनाव जीतीं। 
-राजस्थान की भीलवाड़ा सीट पर भाजपा के दामोदर अग्रवाल 3 लाख 54 हजार से भी ज्यादा वोटों से चुनाव जीते। 
-बीकानेर सीट पर मोदी के मंत्री अर्जुन राम मेघवाल 55711 वोटों से चुनाव जीते। 
-झालावाड़ा बारां सीट पर वसुंधरा राजे के बेटे दुष्यंत सिंह 3 लाख 70 हजार 989 वोटों से चुनाव जीते। 
-त्रिपुरा पूर्व सीट पर भाजपा की कृति देबबर्मन 4 लाख 86 हजार से ज्यादा वोटों से चुनाव जीतीं। 
-यूपी की वाराणसी लोकसभा सीट से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 1 लाख 52 हजार 513 वोटों से चुनाव जीते। 

04:57 PM, 4th Jun
-अभी तक की मतगणना के अनुसार भाजपा 20 सीटों पर चुनाव जीत गई है, जबकि 224 सीटों पर आगे चल रही है। 
-कांग्रेस 4 सीटें जीत चुकी है, जबकि 94 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। 
-कर्नाटक में जनता दल एस ने 2 सीटें जीत ली हैं। 
-समाजवादी उत्तर प्रेदश में 34 सीटों पर आगे चल रही है। 
-टीएमसी 29 सीटों पर आगे चल रही है। 
-तमिलनाडु में डीएमके 22 सीटों पर आगे चल रही है। 
-आंध्र प्रदेश में टीडीपी 16 सीटों पर आगे चल रही है।
-राजस्थान की जालौर सीट पर पूर्व मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत 201543 वोटों से चुनाव हारे। भाजपा के लुंबाराम चौधरी चुनाव जीते। 
उत्तर प्रदेश में क्या है मोदी सरकार के मंत्रियों का हाल- 
-केन्द्रीय मंत्री अमेठी में स्मृति ईरानी 1 लाख 39 हजार 450 वोटों से पीछे चल रही हैं। 
-केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी सपा के उत्कर्ष वर्मा के मुकाबले 33 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं। 
-केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल मिर्जापुर सीट पर 40 हजार वोटों से आगे चल रही हैं।  
-केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान मुजफ्फरनगर सीट पर 11426 वोटों से पीछे चल रहे हैं। 

04:06 PM, 4th Jun
-विदिशा में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 8 लाख 20 हजार वोटों से जीते। यह देश की और मध्य प्रदेश की दूसरी सबसे बड़ी जीत है। इंदौर में शंकर लालवानी 11 लाख से भी ज्यादा वोटों से चुनाव जीते हैं। 

-इंदौर में शंकर लालवानी ने इतिहास रचा। 11 लाख 75 हजार से ज्यादा वोटों से चुनाव जीते। लोकसभा चुनाव में यह देश की अब तक सबसे बड़ी जीत है। इंदौर में नोटा को मिले वोट भी अपने आप में एक रिकॉर्ड है। यहां नोटा को 2 लाख 18 हजार से ज्यादा वोट मिले, जबकि इससे पहले बिहार के गोपालगंज में नोटा को करीब 52 हजार वोट मिले थे। 
-गुजरात में भाजपा ने 25 सीटें जीतीं। 
-गांधीनगर में अमित शाह 7 लाख 37 हजार वोटों से जीते। 
-नवसारी में भाजपा के सीआर पाटिल 7 लाख 54 हजार से ज्यादा वोटों से जीते। 
-गुजरात में कांग्रेस ने बनासकांठा सीट जीती। यहां कांग्रेस की गेनीबेन नागजी ठाकोर 33 हजार से ज्यादा वोटों से विजयी। 
-कैराना में समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार इकरा हसन 71 हजार से ज्यादा वोटों से विजयी। 
-कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने यह पूछे जाने पर कि क्या TDP और JD(U) INDIA गठबंधन के लिए विकल्प हैं, कहा कि कल INDIA गठबंधन की बैठक होगी और उसमें तय होगा कि INDIA गठबंधन चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार से संपर्क करने का फैसला करता है या नहीं। NDA और INDIA गठबंधन की जो कुल संख्या आएगी उसमें अंतर बहुत कम रहेगा।
 

03:45 PM, 4th Jun
-शाम 7 बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भाजपा कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। 
-अमित शाह ने एलजेपी नेता चिराग पासवान से बात की।
-चुनाव परिणामों पर शरद पवार ने कहा नतीजों ने देश की तस्वीर बदल दी है।
-पंजाब की जालंधर सीट से कांग्रेस के चरणजीत सिंह चन्नी ने भाजपा के सुशील कुमार रिंकू को लगभग 1 लाख 76 हजार वोटों से हराया। 
-पंजाब में दूसरा परिणाम भी कांग्रेस के पक्ष में। कांग्रेस के अमर सिंह ने आप के गुरप्रीत सिंह को 34 हजार से ज्यादा वोटों से हराया। 
-अमेठी लोकसभा सीट पर भाजपा स्मृति ईरानी कांग्रेस के केएल शर्मा के मुकाबले 1 लाख 20 हजार से ज्यादा वोटों से पीछे चल रही हैं। 
-कर्नाटक की चित्रदुर्ग लोकसभा सीट पर भाजपा के गोविंद कजरोल ने कांग्रेस के चंद्रप्पा को 48 हजार से ज्यादा वोटों से हराया। 
-महाराष्ट्र की बहुचर्चित सीट बारामती में शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले अपनी भाभी सुनेत्रा पवार के मुकाबले 19 हजार वोटों से आगे चल रही हैं। 
-मतगणना के नवीनतम रुझानों पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा कहा कि 295 सीट का लक्ष्य है और हम वही लेकर चल रहे हैं। हमें भरोसा है कि अगर ईमानदारी से चलेगा तो हमें 295 सीट जरूर मिलेंगी। हम सबका सवाल है कि चुनाव आयोग की साइट पर नतीजे समय पर अपलोड क्यों नहीं किए जा रहे हैं? हम आश्वास्त है कि INDIA गठबंधन सरकार बनाने जा रही है।
-उत्तर प्रदेश की नगीना लोकसभा सीट से आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के चंद्रशेखर आज़ाद करीब 94 हज़ार वोट से आगे।
-बिहार की पाटलीपुत्र लोकसभा सीट पर राजद की मीसा भारती भाजपा के रामकृपाल यादव से 49 हजार वोटों से आगे चल रही हैं। 
-कारकाट में भोजपुरी कलाकार पवन सिंह 71 हजार से ज्यादा मतों से पीछे चल रहे हैं। 
-बिहार की पटना साहिब सीट से भाजपा के रविशंकर प्रसाद 92 हजार से ज्यादा मतों से आगे चल रहे हैं। 
-देवरिया से कांग्रेस प्रत्याशी अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि मतगणना में मिसमैच दिख रहा है। यहां मतगणना का राउंड कम बताया गया है, जबकि इलेक्शन कमीशन की वेबसाइट पर ये ज्यादा दिख रहा है, फिर भी जीत के प्रति आश्वस्त हूं। 
-पूर्णिया सीट पर बाहुबली पप्पू यादव करीब 13 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं। 
-कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने कहा कि जो रुझान आ रहे हैं, उससे स्पष्ट है कि भाजपा को जनता ने नकार दिया है। भाजपा 230-240 के बीच आ गई यानी उनको स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। अगर अब वे कोशिश करते हैं तो बैसाखियों की सरकार बनेगी। उन्हें दूसरों पर निर्भर रहना पड़ेगा।
 

03:19 PM, 4th Jun
-राकांपा शरदचंद पवार के प्रमुख शरद पवार ने कहा कि MVA ने एकजुटता से चुनाव लड़ा।
-MVA के नेता एक साथ दिल्ली जाएंगे।
-आज शाम को इंडिया गठबंधन की बैठक।
-सभी पार्टियों के नेताओं के साथ मेरे अच्छे संबंध। मेरी चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार से कोई बात नहीं हुई।
-पंजाब की जालंधर लोकसभा सीट पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने जीत दर्ज की। कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी ने इस सीट पर बीजेपी के सुशील कुमार रिंकू को 1 लाख 75 हजार 993 वोट से हराया।
-उत्तर प्रदेश की आजमगढ़ लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार और भोजपुरी फिल्मों के स्टार दिनेश लाल निरहुआ पीछे चल रहे हैं। आजमगढ़ लोकसभा सीट से धर्मेंद्र यादव को करीब एक लाख वोट मिल चुके हैं। वहीं निरहुआ को 54,300 वोट मिले हैं और वे करीब 45 हजार वोट से पीछे चल रहे हैं।

02:50 PM, 4th Jun
-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 7 बजे भाजपा कार्यालय जा सकते हैं।
-गृहमंत्री अमित शाह ने हम नेता जीतनराम मांझी को किया फोन। 
-बुधवार को हो सकती है राजग की महत्वपूर्ण बैठक।

02:16 PM, 4th Jun
-इंदौर में नोटा ने रचा इतिहास। 202212 से ज्यादा वोट नोटा को मिले। भाजपा उम्मीदवार शंकर लालवानी भी रिकॉर्ड बनाने की ओर अग्रसर। शंकर को अब तक 9 लाख 70 हजार 222 वोट मिले।

-एनसीपी नेता शरद पवार बीजद नेता नवीन पटनायक, जदयू नेता नीतीश कुमार और टीडीपी नेता चंद्रबाबू नायडू के संपर्क में हैं। 
-JDU नेता केसी त्यागी ने कहा कि नीतीश कुमार सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से मिलकर पटना लौटे हैं। हम अपने पुराने स्टैंड पर कायम हैं। JDU नीतीश कुमार के नेतृत्व में फिर एक बार NDA में अपनी आस्था का इज़हार करता है और हम NDA में ही बने रहेंगे।
-कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा कि एग्जिट पोल के बिल्कुल विपरीत नतीजे आ रहे हैं, जहां NDA उम्मीदवार आगे भी दिख रहे तो वह बिल्कुल कम वोटों से आगे हैं। लोगों ने परिवर्तन के लिए वोट किया है। कहा जा रहा था कि 400 के पार का माहौल है लेकिन ये बात सच नहीं दिखाई दे रही।
-पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट पर नेशनल कांफ्रेंस के नेता मियां अल्ताफ से अपनी हार मान ली।
-तृणमूल कांग्रेस ने कहा- बंगाल में चुनाव परिणाम अपेक्षा के अनुरूप, लोगों ने भाजपा के खिलाफ वोट दिया। 
-महाराष्ट्र में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और पीयूष गोयल ने महाराष्ट्र में अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में स्पष्ट बढ़त हासिल कर ली है। निर्वाचन आयोग के अनुसार, गोयल ने मुंबई उत्तर निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 1,26,802 वोट से आगे रहते हुए 2,56,448 वोट हासिल किए हैं। गडकरी नागपुर लोकसभा सीट पर अब तक 2,51,217 वोट हासिल करने के बाद कांग्रेस के विकास ठाकरे से 46,434 वोटों से आगे हैं।
 

02:04 PM, 4th Jun
-बाजार 7% टूटा, ये कोरोना के बाद सबसे बड़ी गिरावट। सेंसेक्स 5500 अंक गिरकर 72000 से नीचे, निवेशकों के 38 लाख करोड़ रुपए डूबे। 
-राजस्थान की जयपुर लोकसभा सीट पर भाजपा की मंजू शर्मा 3 लाख 31 हजार से ज्यादा वोटों से विजयी। कांग्रेस ने गहलोत सरकार में मंत्री रहे प्रताप सिंह खाचरियावास को मैदान में उतारा था। 
-नेकां उम्मीदवार उमर अब्दुल्ला ने हार स्वीकार की। 
-जम्मू कश्मीर के 5 सीटों में से 2 पर नेशनल कॉन्फ्रेंस, 2 पर भाजपा, जबकि 1 पर निर्दलीय उम्मीदवार आगे चल रहा है। 
-गांधीनगर लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी अमित शाह 5 लाख 88 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। 
-नवसारी लोकसभा सीट से भाजपा के सीआर पाटिल 5 लाख 75 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। 
-गुजरात की बनासकांठा और पाटन में कांग्रेस आगे। हालांकि दोनों ही उम्मीदवारों की लीड बहुत कम है। परिणाम बदल भी सकता है। 
-महाराष्ट्र की अमरावती सीट पर नवनीत राणा 15 हजार से ज्यादा वोटों से पीछे चल रही हैं। यहां कांग्रेस के बलवंत वानखेड़े आगे चल रहे हैं। 
-राजद नेता मनोज झा ने कहा कि भाजपा की कुल सीटें 220-230 पर जा रही हैं। बहुमत से अभी भी दूर हैं। अगर मैं चंद्रबाबू नायडू की पार्टी TDP और यहां JDU को थोड़ा विलग कर दूं तो बहुमत भी नहीं है। जाहिर है वे 400 पार का गुब्बारा फट गया है।

12:45 PM, 4th Jun
-राजस्थान की बाड़मेर सीट पर केन्द्रीय मंत्री कैलाश चौधरी तीसरे नंबर पर चल रहे हैं। यहां कांग्रेस उम्मीदवार उम्मेदाराम बेनीवाल आगे चल रहे हैं, जबकि निर्दलीय रवीन्द्र सिंह भाटी दूसरे स्थान पर हैं। चौधरी 39318 वोटों से आगे चल रहे हैं। - 
-जोधपुर में केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत कांग्रेस के करण सिंह उचियारड़ा के मुकाबले करीब 21 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। 
-अलवर में केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव 54 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। 
-मध्य प्रदेश की छिंदवाड़ा सीट पर नकुल कमलनाथ 49 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं। 
-गुना-शिवपुरी सीट पर भाजपा के ज्योतिरादित्य सिंधिया 3 लाख 42 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। 
-भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा खजुराहो सीट पर 2 लाख 94 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। 
-राजगढ़ सीट पर कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह 42 हजार से ज्यादा वोटों से पीछे चल रहे हैं। 
-उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट पर भाजपा की केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी करीब 50 हजार वोटों से पीछे चल रही हैं। 
-मेरठ सीट भाजपा उम्मीदवार और रामायण के राम अरुण गोविल एक बार बढ़त बनाने के बाद फिर पिछड़े। वे 5 हजार से ज्यादा वोटों से पीछे चल रहे हैं। 
-गोरखपुर सीट पर भाजपा के रवि किशन करीब 30 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। यहां सपा ने काजल निषाद को उम्मीदवार बनाया है। 
-रायबरेली से राहुल गांधी 1 लाख 51 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। 
-फैजाबाद (अयोध्या) सीट पर समाजवादी पार्टी के अवधेश प्रसाद भाजपा के लल्लू सिंह के मुकाबले आगे चल रहे हैं। 
-मथुरा में भाजपा की हेमा मालिनी 1 लाख 63 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रही हैं।
-बिहार की काराकाट सीट पर इंडिया गठबंधन समर्थित भाकपा (माले) उम्मीदवार राजाराम सिंह करीब 26000 वोटों से आगे चल रहे हैं। भोजपुरी कलाकार पवन सिंह तीसरे स्थान पर चल रहे हैं। 
-सारण में पिछड़ने के बाद भाजपा नेता राजीव प्रताप रूड़ी ने बढ़त बनाई। रोहिणी आचार्य के मुकाबले रूड़ी 8000 से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। 
-हाजीपुर सीट पर एलजेपी नेता चिराग पासवान करीब 33 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। 
-पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट पर टीएमसी के शत्रुघ्न सिन्हा 31 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। 
-कृष्णा नगर सीट पर टीएमसी की नेता महुआ मोइत्रा राजमाता अमृता राय के मुकाबले 44 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रही हैं। 
-बहरामपुर सीट पर टीएमसी के यूसुफ पठान पीछे चल रहे हैं। इस सीट पर कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी भी पीछे चल रहे हैं। 
-बशीरहाट सीट पर भाजपा की रेखा पात्रा करीब 1 लाख 11 हजार वोटों से पीछे चल रही हैं।
-ओडिशा की पुरी लोकसभा सीट पर भाजपा के संबित पात्रा करीब 38 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। 
-गुजरात की गांधीनगर सीट पर केन्द्रीय गृहमंत्री 4 लाख 45 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। 
-नवसारी में भाजपा के सीआर पाटिल 4 लाख 25 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। 
-केरल में शशि थरूर 17 हजार से ज्यादा वोटों से पीछे। यहां केन्द्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर आगे चल रहे हैं। 
-त्रिशूर लोकसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार और फिल्म अभिनेता सुरेश गोपी 64 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। 
-तेलंगाना में एआईएमआईएम नेता असदु्द्दीन ओवैसी 1 लाख से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। भाजपा ने यहां से माधवी लता को उम्मीदवार बनाया है। 
-कर्नाटक में हासन सीट पर सेक्स स्कैंडल मामले में आरोपी और पूर्व प्रधानमंत्री के पोते प्रज्वल रेवन्ना 22 हजार से ज्यादा वोटों से पीछे चल रहे हैं। 
-पंजाब में पटियाला सीट पर भाजपा उम्मीदवार परनीत कौर 17 हजार वोटों से पीछे चल रही हैं। वे तीसरे स्थान पर हैं। यहां कांग्रेस उम्मीदवार धर्मवीर गांधी बढ़त बनाए हुए हैं। 
-बठिंडा सीट पर शिरोमणि अकाली दल की हरसिमरत कौर बादल करीब 49 हजार वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं। 
-खडूर साहिब सीट पर खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह 1 लाख से ज्यादा वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं। अमृतपाल फिलहाल असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद है। 
-हरियाणा के गुड़गांव में कांग्रेस उम्मीदवार राज बब्बर 20 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। 
-हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट पर फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत 62 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रही हैं। 
-हमीरपुर लोकसभा सीट पर केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर 1 लाख 47 हजार से ज्यादा वोटों पर आगे चल रहे हैं। 

12:08 PM, 4th Jun
-कांग्रेस नेता और राजगढ़ से प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने कहा कि दो मतदान केंद्रों पर ईवीएम की सील मेल नहीं खा रही थी। दो पोलिंग बूथ पर मतगणना रुकवा दी गई। 
-कांग्रेस नेता और गुड़गांव (हरियाणा) लोकसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार राज बब्बर ने कहा कि मतगणना बहुत अच्छी चल रही है। शाम तक जनता का फैसला आ जाएगा। गुड़गांव विधानसभा क्षेत्र की जनता आगे बढ़ रही है।
-मुरादाबाद में सपा सांसद डॉक्टर एसटी हसन ने कहा कि आप देखेंगे कि शाम तक एग्जिट पोल के विपरीत नतीजे सामने आएंगे और इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है।
-सीपीआई (एम) नेता सीताराम येचुरी ने कहा कि रुझानों के बारे में अभी कुछ भी कहना मुश्किल है। लेकिन एक बात साफ है कि एग्जिट पोल का वास्तविकता से कोई लेना-देना नहीं है।
-कोलकाता में टीएमसी कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय के बाहर जश्न मनाया क्योंकि शुरुआती रुझानों में पार्टी उम्मीदवारों की भारी जीत दिख रही है। 
-हरियाणा के भाजपा नेता धर्मबीर सिंह ने कहा कि अभी तक पूरे लोकसभा में कड़ी टक्कर देखने को मिली है। हार-जीत के बारे में अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं है। मतगणना पूरी होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
-राजस्थान में भाजपा-13, कांग्रेस-12 सीटों पर आगे। बाड़मेर में केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी तीसरे नंबर पर, भीलवाड़ा में बीजेपी 65 हजार वोटों से आगे।
-यूपी की नगीना लोकसभा सीट में सबसे बढ़ी बढ़त आज़ाद समाज पार्टी के चन्द्रशेखर 50 हज़ार के पार भाजपा पिछड़ी। सहारनपुर लोकसभा इमरान मसूद 51857 वोट से आगे। गाजीपुर में सपा प्रत्याशी अफजाल अंसारी आगे चल रहे हैं। 
-अखिलेश यादव ने कहा- बीजेपी हार की डर से कभी भी इंटरनेट सेवा बंद कर सकती है।  
-अपने बेटे और पार्टी उम्मीदवार नकुल नाथ के शुरुआती रुझानों में पिछड़ने पर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमल नाथ ने कहा कि जो है सो है, हम इसे जांचेंगे। कांग्रेस के चुनावी रुझानों पर, उन्होंने कहा कि हां, मैंने देखा कि पार्टी आगे चल रही है। यह अच्छा है। यह वही है जो समाचार में बताया जा रहा है। हम देखेंगे कि वास्तव में क्या होता है।
-गुजरात में अमित शाह समेत 4 बीजेपी उम्मीदवारों ने 3 लाख से ज्यादा की बढ़त हासिल की। नवसारी से बीजेपी उम्मीदवार सीआर पाटिल, छोटा उदेपुर से बीजेपी उम्मीदवार जशु राठवा और पंचमहाल से बीजेपी उम्मीदवार राजपाल सिंह जादव 3 लाख की बढ़त को पार कर गए हैं, जबकि अमित शाह 5 लाख की बढ़त पार कर चुके हैं। 

11:15 AM, 4th Jun
webdunia

-चुनाव आयोग के मुताबिक अभी तक के रुझानों में भाजपा को 237 सीटों पर बढ़त। कांग्रेस उम्मीदवार 97 सीटों पर आगे चल रहे हैं। पिछली बार की तुलना में भाजपा को 66 सीटों का नुकसान होता दिख रहा है। समाजवादी पार्टी 33 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। यूपी में भाजपा को सबसे ज्यादा नुकसान होता दिख रहा है। तृणमूल कांग्रेस 23 सीटों पर आगे चल रही है। तमिलनाडु में डीएमके 20 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। आंध्र प्रदेश में भाजपा की सहयोगी टीडीपी 15 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। बिहार में जनता दल यू 15 सीटों पर आगे चल रहा है। महाराष्ट्र में भी विपक्षी गठबंधन बढ़त बनाए हुए है। कांग्रेस 10, शिवसेना यूबीटी 11, एनसीपी शरद पवार 8, भाजपा 11, शिवसेना (शिंदे) 6, एनसीपी 1 सीट पर बढ़त बनाए हुए है। 
 
-शिवसेना (UBT) के नेता संजय राउत ने कहा- पूरे देश में INDIA गठबंधन को जो यश मिल रहा है उसके कर्ताधर्ता राहुल गांधी हैं। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने 150 सीट तक अपनी छलांग मारी है। ये बहुत बड़ी बात है। INDIA गठबंधन बहुमत की ओर जा रहा है।
webdunia

-चेन्नई में डीएमके और सहयोगी पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी, तमिलनाडु में अधिकांश निर्वाचन क्षेत्रों में आईएनडीआईए गठबंधन की बढ़त का जश्न मनाया। तमिलनाडु में इंडिया गठबंधन ज्यादातर सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। तमिलनाडु में मोदी के पसंदीदा नेता अन्ना मलाई पीछे चल रहे हैं। 
 
-हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत ने कहा- यह मेरी जन्मभूमि है और मैं यहां लोगों की सेवा में तत्पर रहूंगी। मोदी जी का जो सबका साथ, सबका विकास का सपना है, मैं उसमें अपना योगदान दूंगी।
 
-हिमाचल की चारों लोकसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों को लीड जारी। अब तक की मतगणना में कांगड़ा-चंबा लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज 139371 से अधिक मतों से आगे। हमीरपुर सीट पर भाजपा के ही अनुराग ठाकुर 81344, मंडी से कंगना रणौत 36199 व शिमला से सुरेश कश्यप 40648 से अधिक मतों से आगे हैं। चारों सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा, विक्रमादित्य सिंह, आदित्य सोफत व सतपाल रायजादा पीछे चल रहे हैं।

10:48 AM, 4th Jun
उत्तर प्रदेश अपडेट- 
  • नरेंद्र मोदी वाराणसी से 21629 वोटों से आगे 
  • राहुल गांधी रायबरेली से 39338 से आगे 
  • अखिलेश यादव कन्नौज से 36726 वोटों से आगे 
  • डिंपल यादव मैनपुरी से 39985 वोटों से आगे 
  • हेमा मालिनी मथुरा से 87789 वोटों से आगे 
  • लखनऊ से राजनाथ सिंह 6269 वोटों से आगे 
  • अमेठी से स्मृति ईरानी 17775 वोटों से पीछे 
  • सुभासपा नेता ओमप्रकाश राजभर के बेटे अरविंद राजभर घोसी से 2354 वोटों से पीछे। 
  • फैजाबाद (अयोध्या) में सपा नेता अवधेश प्रसाद 4791 वोटों से आगे चल रहे हैं। 
  • मिर्जापुर में अपना दल की अनुप्रिया पटेल पीछे चल रही हैं। अपना दल का भाजपा के साथ गठबंधन है। 
  • बदायूं में भाजपा के दुर्विजय सिंह शाक्य आगे चल रहे हैं। यहां अखिलेश के भाई आदित्य यादव पीछे चल रहे हैं। 
  • मेरठ में भाजपा के अरुण गोविल 40 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। 

10:36 AM, 4th Jun
-कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि मुझे जनता से मिले समर्थन पर पूरा भरोसा है। कल मल्लिकार्जुन खरगे ने सभी सरकारी अधिकारियों को पत्र लिखा, चुनाव आयोग को भी इसमें खुद को शामिल करना चाहिए। उन्हें भी पत्र को ध्यान से पढ़ना चाहिए और बिना किसी दबाव या डर के अपना काम करना चाहिए। 
- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि मुझे संतोष है कि पूर्ण बहुमत के साथ फिर से मोदी की सरकार बनने वाली है। मध्य प्रदेश में बीजेपी 29 की 29 सीटों से आगे चल रही है। मैं सभी को बधाई देता हूं।
-छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि ये शुरुआती रुझान हैं, पहले दौर की गिनती पूरी हुई है। जैसे-जैसे गिनती आगे बढ़ेगी, यह स्पष्ट हो जाएगा कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। विपक्ष का सारा प्रचार विफल हो जाएगा। बीजेपी छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटें जीतेगी। 
-मथुरा लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार हेमा मालिनी ने कहा कि अभी बहुत ही उत्साहपूर्ण क्षण है और मुझे पूरा विश्वास है कि हमारी पार्टी आएगी और हम सरकार जरूर बनाएंगे। मथुरा से भी मुझे बहुत अच्छी लीड मिल रही है। अभी सब कुछ बहुत अच्छा चल रहा है।  
-बिहार की पूर्णिया सीट से बीमा भारती पीछे चल रही हैं, जबकि निर्दलीय कैंडिडेट पप्पू यादव आगे चल रहे हैं। बीमा भारती जेडीयू से पाला बदलकर इस बार आरजेडी के टिकट से चुनाव लड़ रही हैं।
-खडूर साहिब लोकसभा सीट से अमृतपाल सिंह (निर्दलीय) आगे चल रहे हैं, जबकि कुलबीर सिंह जीरा (कांग्रेस) और लालजीत सिंह भुल्लर (आप) पीछे चल रहे हैं।
-इंदौर में नोटा 43 हजार के पार हुआ। फिलहाल देश में नोटा में नंबर वन पर है इंदौर।
 
चुनाव आयोग अपडेट-
-चुनाव आयोग के मुताबिक गुजरात में भाजपा 25 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस 1 सीट पर आगे चल रही है। 
-उत्तर प्रदेश में भाजपा 36, सपा 33, कांग्रेस 8 और 1 सीट पर अन्य उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए है। 
-राजस्थान में भाजपा 13, कांग्रेस 9 और 2 पर अन्य उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं। 
-हरियाणा में कांग्रेस को बढ़त। कांग्रेस 5, भाजपा 4 और 1 सीट पर आप उम्मीदवार आगे है। वर्तमान सभी सीटों पर भाजपा का कब्जा है। 
-पंजाब में कांग्रेस 6, आप 3, शिरोमणि अकाली दल 2 और अन्य 2 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।   

10:23 AM, 4th Jun
मध्य प्रदेश अपडेट-
-अब तक की मतगणना के बाद इंदौर में भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी को 2 लाख 67 हजार 520 वोट मिले। 
-राजगढ़ में पूर्व मुख्‍यमंत्री दिग्विजय 16 हजार से ज्यादा वोटों से पीछे। 
-विदिशा में शिवराज सिंह चौहान डेढ़ लाख से ज्यादा वोटों से आगे। 
-गुना में भाजपा के ज्योतिरादित्य सिंधिया 126168 वोटों से आगे चल रहे हैं। 
-खजुराहो में भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा 118106 वोटों से आगे। 
-धार से भाजपा प्रत्याशी सांवित्री ठाकुर 35 हजार 47 वोट से आगे।
-रतलाम झाबुरा सीट पर  56900 वोट से भाजपा प्रत्याशी अनिता चौहान आगे
-उज्जैन से भाजपा के अनिल फिरोजिया 11637 वोट से आगे। 
-खरगोन से भाजपा के गजेन्द्र सिंह पटेल 13194 से आगे। 
-छिंदवाड़ा में कांग्रेस के नकुलनाथ 12914 वोटों से पीछे चल रहे हैं। 
-देवास में भाजपा के महेन्द्र सिंह सोलंकी 111873 वोटों से आगे चल रहे हैं। 
 

09:59 AM, 4th Jun
-प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछड़ने के बाद वाराणसी सीट पर बढ़त बनाई। 
-बढ़त बनाने के बाद प्रदेश कांग्रेस प्रमुख और वाराणसी से उम्मीदवार अजय राय ने कहा कि मैंने कल भी बताया था कि एग्जिट पोल मनगढ़ंत हैं। लोगों को गुमराह करने और मानसिक दबाव बनाने के लिए दिखाया गया था। हम जमीनी हकीकत से जुड़े हुए हैं। मैंने कहा था कि INDIA गठबंधन नतीजे देगा और नतीजा सबके सामने आ रहा है। देश में INDIA गठबंधन की सरकार बनने जा रही है...काशी भी हम लोग जीतेंगे।
-शुरुआती दौर में अमेठी में स्मृति ईरानी 5337 वोटों से पीछे।
-अखिलेश यादव 17000 से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। 
-यूपी में बसपा का सफाया। ‍एक भी सीट पर बढ़त नहीं। पिछले चुनाव में बसपा को 10 सीटों जीत मिली थी। 
-मैनपुरी में डिंपल यादव 29 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रही हैं। 
-चुनाव परिणामों से उत्साहित कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि रुझान बता रहे हैं वर्तमान प्रधानमंत्री पूर्व होने वाले हैं। वे अपनी ही सीट पर पिछड़ गए। 


09:43 AM, 4th Jun
-रुझानों में एनडीए को बहुमत मिला। समाचार लिखे जाने तक एनडीए को 285 सीटों पर बढ़त।
-लोकसभा चुनाव परिणामों में यूपी में बड़े उलटफेर के संकेत। सपा और कांग्रेस मिलकर 42 सीटों पर आगे चल रहे हैं। 
-फैजाबाद (अयोध्या) में समाजवादी पार्टी प्रत्याशी अवधेश वर्मा आगे। भाजपा के लल्लू सिंह पीछे। 
-अमेठी में स्मृति ईरानी पीछे चल रही हैं। 
-भाजपा के पीयूष गोयल मुंबई उत्तर सीट पर आगे चल रहे हैं। 
-पटियाला में बढ़त बनाने के बाद भाजपा की परनीत कौर पीछे हुईं। 
-राहुल गांधी वायनाड और रायबरेली सीटों पर आगे चल रहे हैं।
-भाजपा के राजीव प्रताप रूड़ी बिहार की सारन सीट पर पीछे चल रही हैं। यहां उनका मुकाबला लालू की बेटी रोहिणी आचार्य से है। 
-केरल की तिरुवनंतपुरम सीट पर कांग्रेस के शशि थरूर आगे चल रहे हैं। यहां उनका मुकाबला केन्द्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर से है। 
-बंगाल की बहरामपुर सीट पर टीएमसी के यूसुफ पठान पीछे चल रहे हैं।   

09:21 AM, 4th Jun
webdunia

-चुनाव आयोग के मुताबिक शुरुआती रुझानों में वाराणसी सीट पर कांग्रेस के अजय राय ने बढ़त बनाई। प्रधानमंत्री मोदी पीछे हुए।
-चुनावी रुझानों से शेयर बाजार में 1600 अंकों की गिरावट। 
-अमेठी सीट पर भाजपा की स्मृति ईरानी पीछे चल रही हैं। यहां से कांग्रेस ने केएल शर्मा को उम्मीदवार बनाया है। 
-फैजाबाद सीट पर सपा उम्मीदवार अवधेश प्रसाद आगे चल रहे हैं। यहां भाजपा ने लल्लू सिंह को उम्मीदवार बनाया है। 
-हरियाणा की रोहतक सीट से कांग्रेस के दीपेन्द्र हुड्‍डा आगे चल रहे हैं। 
-नई दिल्ली सीट पर आम आदमी पार्टी के सोमनाथ भारती ने बढ़त बनाई।
-तमिलनाडु की शिवगंगा सीट पर कार्ति चिदंबरम आगे। 
 

09:02 AM, 4th Jun
-शुरुआती रुझानों में एनडीए बहुमत के काफी करीब।
-हुगली में भाजपा की लॉकेट चटर्जी पीछे चल रही हैं। 
-समाचार लिखे जाने तक नागपुर में नितिन गडकरी 3000 वोटों से आगे। 
-अरुणाचल पश्चिम में किरण रिजिजू आगे। 
-करनाल में हरियाणा के पूर्व मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल खट्‍टर पीछे। 
-मध्य प्रदेश की छिंदवाड़ा सीट पर नकुलनाथ पीछे चल रहे हैं। 
-मप्र की राजगढ़ सीट पर पूर्व मुख्‍यमंत्री दिग्विजय सिंह पीछे चल रहे हैं। 
-विदिशा सीट पर पूर्व मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आगे चल रहे हैं। 
-कोटा सीट पर लोकसभा अध्यक्ष और भाजपा उम्मीदवार ओम बिरला पीछे चल रहे हैं। 
-कर्नाटक सेक्स स्कैंडल के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना हासन सीट पर आगे चल रहे हैं। 
-पटियाला सीट पर भाजपा की परनीत कौर आगे चल रही हैं। पूर्व मुख्‍यमंत्री अमरिंदर सिंह की पत्नी हैं परनीत कौर।
-यूपी की मुजफ्फर नगर सीट पर भाजपा के संजीव बालियान आगे। 
-गांधीनगर लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार सोनल पटेल ने हार स्वीकार कर ली है। कहा- बीजेपी का 10 लाख का लक्ष्य पूरा होगा। सोनल पटेल वर्तमान में राष्ट्रीय सचिव के पद पर कार्यरत हैं। वे महाराष्ट्र की सहप्रभारी भी हैं। 

08:49 AM, 4th Jun
-पहले चरण की मतगणना के बाद केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह 80 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। 

-असम की डिब्रूगढ़ सीट से भाजपा के सर्वानंद सोनोवाल आगे, आसनसोल में टीएमसी के शत्रुघ्न सिन्हा पीछे, मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे आगे, अमेठी में स्मृति ईरानी आगे, दमदम से टीएमसी के सौगत राय आगे, आगरा से भाजपा के एसपी सिंह बघेल आगे, बारामती से एनसीपी की सुनेत्रा पवार आगे चल रही हैं, यहां शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले पीछ चल रही हैं। हरिद्वार सीट पर त्रिवेन्द्र सिंह रावत आगे। काराकाट में उपेन्द्र कुशवाहा पीछे चल रहे हैं। जालौर सीट पर राजस्थान के पूर्व मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत पीछे चल रहे हैं। बंगाल की डायमंड हार्बर सीट पर ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी आगे चल रहे हैं। 

08:39 AM, 4th Jun
समाचार लिखे जाने तक एनडीए ने 300 से ज्यादा सीटों पर बढ़त नाई। 115 सीटों पर इंडिया गठबंधन आगे चल रहा है। राजस्थान की झालावाड़ सीट पर भाजपा उम्मीदवार दुष्यंत सिंह आगे चल रहे हैं। राजस्थान की ही नागौर सीट पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार हनुमान बेनीवाल आगे। रुझानों में दिल्ली की सभी सातों सीटों पर एनडीए उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। वायनाड सीट पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्रन पीछे चल रहे हैं।  

08:26 AM, 4th Jun
एनडीए ने बढ़त बनाई। 115 से ज्यादा सीटों पर आगे। इंडिया 70 के करीब सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। मध्य प्रदेश की गुना-शिवपुरी सीट पर भाजपा के ज्योतिरादित्य सिंधिया बढ़त बनाए हुए हैं। यूपी की कैसरगंज सीट पर बृजभूषण शरण सिंह के बेटे करण भूषण आगे। पाटलीपुत्र सीट पर लालू की बेटी और राजद उम्मीदवार मीसा भारती आगे चल रही हैं। इस सीट पर उनका मुकाबला वर्तमान सांसद रामकृपाल यादव से है। सुल्तानपुर में भाजपा की मेनका गांधी आगे चल रही हैं। राहुल गांधी वायनाड और रायबरेली दोनों ही सीटों से आगे चल रहे हैं। गुजरात की पोरबंदर सीट पर केन्द्रीय मंत्री मनसुख मां‍डविया आगे चल रहे हैं। चंडीगढ़ में कांग्रेस के मनीष तिवारी आगे चल रहे हैं। 

08:26 AM, 4th Jun
एनडीए ने बढ़त बनाई। 115 से ज्यादा सीटों पर आगे। इंडिया 70 के करीब सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। मध्य प्रदेश की गुना-शिवपुरी सीट पर भाजपा के ज्योतिरादित्य सिंधिया बढ़त बनाए हुए हैं। यूपी की कैसरगंज सीट पर बृजभूषण शरण सिंह के बेटे करण भूषण आगे। पाटलीपुत्र सीट पर लालू की बेटी और राजद उम्मीदवार मीसा भारती आगे चल रही हैं। इस सीट पर उनका मुकाबला वर्तमान सांसद रामकृपाल यादव से है। सुल्तानपुर में भाजपा की मेनका गांधी आगे चल रही हैं। राहुल गांधी वायनाड और रायबरेली दोनों ही सीटों से आगे चल रहे हैं। गुजरात की पोरबंदर सीट पर केन्द्रीय मंत्री मनसुख मां‍डविया आगे चल रहे हैं। चंडीगढ़ में कांग्रेस के मनीष तिवारी आगे चल रहे हैं। 

08:26 AM, 4th Jun
एनडीए ने बढ़त बनाई। 115 से ज्यादा सीटों पर आगे। इंडिया 70 के करीब सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। मध्य प्रदेश की गुना-शिवपुरी सीट पर भाजपा के ज्योतिरादित्य सिंधिया बढ़त बनाए हुए हैं। यूपी की कैसरगंज सीट पर बृजभूषण शरण सिंह के बेटे करण भूषण आगे। पाटलीपुत्र सीट पर लालू की बेटी और राजद उम्मीदवार मीसा भारती आगे चल रही हैं। इस सीट पर उनका मुकाबला वर्तमान सांसद रामकृपाल यादव से है। सुल्तानपुर में भाजपा की मेनका गांधी आगे चल रही हैं। राहुल गांधी वायनाड और रायबरेली दोनों ही सीटों से आगे चल रहे हैं। गुजरात की पोरबंदर सीट पर केन्द्रीय मंत्री मनसुख मां‍डविया आगे चल रहे हैं। चंडीगढ़ में कांग्रेस के मनीष तिवारी आगे चल रहे हैं। 

08:14 AM, 4th Jun
शुरुआती रुझानों में इंडिया गठबंधन आगे। कन्नौज से अखिलेश यादव, मैनपुरी से डिंपल यादव, पुरी से संबित पात्रा, नागपुर से नितिन गडकरी आगे चल रहे हैं। काराकाट में पवन सिंह आगे, राजनाथ सिंह आगे, मेरठ में अरुण गोविल पीछे, रायबरेली से राहुल गांधी आगे चल रहे हैं। हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से भाजपा की कंगना रनौत पीछे चल रही हैं। 

08:04 AM, 4th Jun
-भारत में 542 सीटों की मतगणना शुरू हो चुकी है। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती हो रही है। शुरुआती रुझानों में एनडीए 7 सीटों पर आगे। इंडिया को 3 सीटों पर बढ़त। 
-बघेल के आरोपों को खारिज करते हुए राजनांदगांव लोकसभा सीट के रिटर्निंग अधिकारी ने कहा कि शिकायत निराधार और तथ्यों से परे है। रिटर्निंग अधिकारी ने कहा है कि मतगणना के दौरान मशीन व दस्तावेजों का मिलान कर लिपिकीय त्रुटियों को ठीक किया जा सकता है।
 

07:08 AM, 4th Jun
-मतगणना की शुरुआत से पहले पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना में बम बनाते समय विस्फोट। 5 लोगों के घायल होने की खबर। 

-वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू होगी। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गणना होगी। 
-पटना समेत बिहार के कई जिलों में धारा 144 लगाई गई है। पटना में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हवन किया।
-हरियाणा के नूंह में मतगणना के मद्देनजर मतगणना केंद्र पर सुरक्षा बढाई गई। केंद्र के 200 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू की गई है। 
-दिल्ली के चांदनी चौक से भाजपा उम्मीदवार प्रवीण खंडेलवाल ने दिल्ली के गौरी शंकर मंदिर में पूजा-अर्चना की। खंडेलवाल ने कहा कि चांदनी चौक की सीट हम रिकॉर्ड वोटों से जीत रहे हैं। दिल्ली की सातों सीटें भी भाजपा बहुमत से जीत रही है।
-हैदराबाद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार माधवी लता ने कहा कि हमें बहुत विश्वास है... सारा देश चाहता है कि हैदराबाद भाजपा की सीट बन जाए और बन कर ही रहेगी।
 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बिहार : पूर्णिया लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी पप्पू यादव जीते