Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

साहसी, संघर्षशील एवं सशक्त नेता थीं जयललिता : महाजन

Advertiesment
हमें फॉलो करें Sumitra mahajan
नई दिल्ली , मंगलवार, 6 दिसंबर 2016 (08:55 IST)
नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने तमिलनाडु की मुख्यमंत्री डॉ जे. जयललिता के निधन पर दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि जयललिता जी एक अत्यंत लोकप्रिय, साहसी, संघर्षशील एवं सशक्त नेता थीं।
 
उन्होंने कहा कि जयललिता का निधन तमिलनाडु और देश की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने मुख्यमंत्री के रूप में एक कुशल प्रशासक की छवि प्रस्तुत की और ग़रीबों, महिलाओं के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं शुरू की थी। दुःख की इस घड़ी में हम सबकी संवेदनाएं तमिलनाडु और देश के सभी नागरिकों के साथ है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जयललिता का निधन, क्या बोले सुपर स्टार रजनीकांत...