Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

5 शादियां और 120 औरतों से अफेयर्स... यह है ‘टाइगर की जिंदगी’ का ‘पर्सनल एंगल’

Advertiesment
हमें फॉलो करें 5 शादियां और 120 औरतों से अफेयर्स... यह है ‘टाइगर की जिंदगी’ का ‘पर्सनल एंगल’

नवीन रांगियाल

, शुक्रवार, 26 फ़रवरी 2021 (15:54 IST)
टाइगर वुड्स गोल्‍फ के मैदान का एक बड़ा नाम है, पूरी दुनिया उन्‍हें गोल्‍फ का टाइगर कहती है, गोल्‍फ के खेल में उन्‍होंने जो रिकॉर्ड कायम किए हैं, वे इति‍हास में दर्ज किए जाएंगे, यह भी सही है कि उनकी जिंदगी में बहुत संघर्ष रहा है, लेकिन इससे अलग अपनी निजी जिंदगी की वजह से भी वे बेहद चर्च‍ित रहे हैं।

सेक्‍स की लत हो या 100 से ज्‍यादा औरतों से अफेयर्स। या उनकी 5 शादियों के दावे हो। जिस तरह खेल के मैदान में उन्‍होंने रिकॉर्ड बनाए हैं, ठीक उसी तरह अफेयर्स में भी उन्‍होंने रिकॉर्ड दर्ज किए हैं।

आइए जानते हैं गोल्‍फ चैंपियन टाइगर वुड्स की निजी जिंदगी के बारे में।

टाइगर वुड्स दुनिया में वे गोल्फ वर्ल्ड के स्टार प्लेयर हैं, उन्‍हें अब तक का सर्वश्रेष्ठ गोल्फर बताया जाता है। लेकिन टाइगर ने गोल्‍फ के साथ ही गर्लफ्रेंड्स बनाने में भी रिकॉर्ड बनाए हैं।

अमेरिका के कैलिफोर्निया में 30 दिसंबर 1975 को जन्में टाइगर के बारे में कहा जाता है कि उन्होंने 120 से ज्यादा महिलाओं के साथ शारीरिक संबंध बनाए हैं। उन्हें लेकर यह भी दावा किया जाता है कि उन्होंने अब तक 5 शादियां की हैं।

टाइगर ने आधिकारिक रूप साल 2004 में मॉडल एलिन नॉर्डग्रेन से शादी की थी, लेकिन यह रिश्ता लंबा नहीं चला। हालांकि दोनों के दो बच्‍चे भी हैं। टाइगर के बारे में जो सबसे ज्‍यादा चौंकाने वाली बात है वो यह है कि उनके बारे में कहा जाता है कि उन्‍हें सेक्‍स की लत थी। इसकी वजह से वे परेशान रहे हैं। यही वजह है कि उनका संबंध एक या दो नहीं बल्कि 120 महिलाओं के साथ रहा है। शादी टूटने की वजह भी वुड्स की सेक्स लत ही मानी जाती है।

टाइगर के सेक्स स्कैंडल के बारे में दुनिया को साल 2009 में पता चला था, जब टैबलॉयड नेशनल इन्कवायरर ने दावा किया कि वुड्स के न्यूयॉर्क की एक नाइटक्लब की मैनेजर राशेल उचिटेल से संबंध हैं। हालांकि वुड्स ने इन दावों को खारिज कर दिया था।

इस खुलासे के बाद इसी साल वुड्स का एक वॉयस मेल मीडिया में लीक हो गया था जो उन्होंने एक महिला के लिए भेजा था। कहा जाता है कि इसके बाद वुड्स ने इसके लिए माफी मांगी थी।

यह इतना ही नहीं था, रिपोर्ट के मुताबि‍क बाद में कई और भी महिलाओं ने वुड्स के साथ संबंध होने के खुलासे किए थे। 2010 में अपनी आधिकारिक पत्नी को भी उन्‍होंने तलाक दे दिया था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

1 मार्च से सिद्धिविनायक मंदिर में जाने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा