Publish Date: Mon, 14 Mar 2022 (14:13 IST)
Updated Date: Mon, 14 Mar 2022 (14:19 IST)
महंगाई के इस दौर में अगर आप भी सस्ता रसोई गैस सिलेंडर बुक करना चाहते हैं तो आपके लिए यह अच्छी खबर है।केवल 634 रुपए में यह सिलेंडर खरीदने का मौका मिल रहा है।देश की सरकारी तेल कंपनी IOCL ग्राहकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सस्ता सिलेंडर लेकर आई है।
खबरों के अनुसार, अब आप सस्ते में गैस सिलेंडर की बुकिंग कर सकते हैं। सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ग्राहकों के लिए सस्ता रसोई गैस सिलेंडर लेकर आई है।
इस सिलेंडर का नाम कम्पोजिट सिलेंडर है। यह 14 किलो वाले सिलेंडर से वजन में काफी हलका है। इस सिलेंडर को कोई भी एक हाथ से आराम से उठा सकता है। यह सिलेंडर वजन में हल्के होता है और इसमें आपको 10 किलो गैस मिलती है।
इसी वजह से इसकी कीमत कम होती है। यह सिलेंडर पारदर्शी होता है। इस सिलेंडर को आप सिर्फ 633.5 रुपए में ले सकते हैं। यह नया सिलेंडर पूरी तरह जंगरोधी है।यह सिलेंडर कभी ब्लास्ट भी नहीं होता।
उल्लेखनीय है कि 1 मार्च को एलपीजी सिलेंडर के दाम में इजाफा किया गया था। गैस कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 105 रुपए का बड़ा इजाफा किया था।
(फाइल फोटो)