Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पति की अंतिम विदाई के वक्त नहीं थम रहे थे ले. कर्नल दीपिका चौहान के आंसू

रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल राजवीर सिंह चौहान का केदारनाथ हेलीकॉप्टर हादसे में हुआ था निधन

Advertiesment
हमें फॉलो करें Pilot Rajveer Singh Chauhan last rites

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, मंगलवार, 17 जून 2025 (12:39 IST)
Pilot Rajveer Singh Chauhan last rites: पति राजवीर सिंह चौहान को अंतिम विदाई देते वक्त लेफ्टिनेंट कर्नल पत्नी दीपिका चौहान (Lt. Col. Deepika Chauhan) की आंखों के आंसू नहीं थम रहे थे। उन्होंने भारी मन से पति को अंतिम विदाई दी। रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल राजवीर सिंह का उत्तराखंड में हेलीकॉप्टर हादसे में निधन हो गया था। चौहान उस हेलीकॉप्टर के पायलट थे। 
 
6 माह पहले ही बने थे जुड़वां बच्चों के पिता : जयपुर निवासी पायलट राजवीर सिंह चौहान (37) की केदारनाथ के पास गौरीकुंड में हेलीकॉप्टर हादसे में मौत हो गई। लेफ्टिनेंट कर्नल पद से रिटायर्ड चौहान आर्यन एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के लिए फ्लाइंग कर रहे थे। इस हादसे में 6 और लोगों की भी मौत हुई थी। हादसे के वक्त हेलीकॉप्टर केदारनाथ से गुप्तकाशी की ओर जा रहा था। इसी दौरान गौरीकुंड के घने जंगल में वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। राजवीर की पत्नी दीपिका भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल हैं। राजवीर 6 महीने पहले ही जुड़वां बच्चों के पिता बने थे। 
 
15 वर्षों तक सेना में रहकर देश सेवा की : राजवीर ने 2009 में भारतीय सेना में कमीशन प्राप्त किया। 15 वर्षों तक सेना में रहकर उन्होंने देश की सेवा की। उन्होंने सेना में रहते हुए कई चुनौतीपूर्ण मिशनों को अंजाम दिया। वह अक्टूबर 2024 से आर्यन एविएशन में पायलट के तौर पर काम कर रहे थे। चौहान ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों को भी बखूबी निभाया। उन्होंने एक स्कूल का निर्माण करवाया साथ ही स्वास्थ्य केन्द्र की स्थापना में अहम भूमिका निभाई। 
जयपुर में अंतिम संस्कार : सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल राजवीर सिंह चौहान का मंगलवार को जयपुर में अंतिम संस्कार किया गया। चौहान की अंतिम यात्रा में परिजन व मित्रों के साथ साथ बड़ी संख्या में अधिकारी व स्थानीय लोग शामिल हुए। उनकी पत्नी लेफ्टिनेंट कर्नल दीपिका सेना की वर्दी में थीं और अपने पति की तस्वीर को सीने से लगाए अंतिम यात्रा में आगे चल रही थीं। लोगों ने 'राजवीर सिंह अमर रहें' के नारे लगाए। चौहान के पार्थिव शरीर को शास्त्री नगर स्थित उनके आवास के बाहर रखा गया, जहां उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गई। सैनिक कल्याण मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ भी उनके आवास पर पहुंचे और पुष्पांजलि अर्पित की। 
 
राज्यपाल और मुख्‍यमंत्री ने शोक व्यक्त किया : राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, मुख्‍यमंत्री भजन लाल शर्मा और पूर्व मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने राजवीर सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया। (एजेंसी/वेबदुनिया)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

LIVE: कोच्चि से दिल्ली आ रहे इंडिगो के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग