Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

महोबा में बड़ा रेल हादसा, महाकौशल एक्सप्रेस के 8 डिब्बे पटरी से उतरे

Advertiesment
हमें फॉलो करें train accident
महोबा , गुरुवार, 30 मार्च 2017 (07:26 IST)
महोबा। जबलपुर से दिल्ली आ रही महाकौशल एक्सप्रेस (12189) के आठ डिब्बे पटरी से उतर गए। इस हादसे में 22 यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने हादसे में 22 यात्रियों के  घायल होने की पुष्टि की है। सिंह के अनुसार घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, हालांकि प्रत्यक्षदर्शियों ने घायलों की संख्या एक सौ से अधिक बताई है। हादसे की वजह से रेल यातायात बाधित हुआ है। 
 
उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 12189 महाकौशल एक्सप्रेस कि आठ डिब्बे महोबा कुलपहाड़ के बीच करीब तीन बजे बेपटरी हो गए। बेपटरी हुए डिब्बों में चार AC A1, B1, B2, B एक्स्ट्रा तथा एक स्लीपर S8 और दो सामान्य तथा एक एसएलआर शामिल है।
 
मौके पर रेलवे और स्थानीय प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी पहुंच गए हैं। बचाव एवं राहत कार्य जारी है। रेलवे ने हेल्प लाइन नंबर जारी कर दिए है। हेल्पलाइन नम्बर झांसी 05101072 गवालियर 07511072 बांदा 055921072 है।
 
गौरतलब है कि कुछ महीने पहले महोबा के पास स्थित कानपुर में इसी तरह के दो हादसे हुए थे। दोनों में 150 से अधिक यात्रियों की मृत्यु हुई थी। कई घायल हुए थे। जांच में मामला आतंकवाद से जुडा पाया गया था। उन हादसों की तफ्तीश राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) भी कर रही है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बीएस-3 उत्सर्जन मानक वाले वाहन बैन, 20 हजार करोड़ का नुकसान