Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

UP: महंत नृत्य गोपाल दास की हालत गंभीर, लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष हैं महंत नृत्य गोपाल दास

हमें फॉलो करें UP: महंत नृत्य गोपाल दास की हालत गंभीर, लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

लखनऊ , सोमवार, 9 सितम्बर 2024 (11:53 IST)
Mahant Nritya Gopal Das : अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण करा रही संस्था श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट (Shri Ram Janmabhoomi Tirtha Kshetra Trust) के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास (Nritya Gopal Das) को गंभीर हालत में लखनऊ के एक निजी अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (ICU) में भर्ती कराया गया है। दास को रविवार शाम राजधानी के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 
आईसीयू में भर्ती हैं नृत्य गोपाल दास : अस्पताल द्वारा सोमवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक महंत नृत्य गोपाल दास को 8 सितंबर की शाम 6.30 बजे मेदांता अस्पताल में पेशाब की समस्या एवं कम आहार लेने की समस्या के चलते डॉक्टर दिलीप दुबे की निगरानी में आईसीयू में भर्ती किया गया है।

 
हालत अब भी गंभीर : बुलेटिन में बताया गया कि दास का पिछले कुछ दिनों से ग्वालियर में उपचार किया जा रहा था, मगर स्थिति में सुधार नहीं होने के चलते उन्हें मेदांता अस्पताल लाया गया। उनकी स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है। मेदांता लखनऊ की मेडिकल विशेषज्ञों की टीम उनके बेहतर इलाज के लिए निरंतर प्रयासरत है। महंत नृत्य गोपाल दास अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण करा रही संस्था श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दिल्ली पुलिस ने किया बड़ी साजिश को नाकाम, बाइक सवार के पास से मिले 499 जिंदा कारतूस