Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

महाराष्‍ट्र में सियासी संकट, क्या फडणवीस सरकार में डिप्टी सीएम बनेंगे एकनाथ शिंदे?

हमें फॉलो करें महाराष्‍ट्र में सियासी संकट, क्या फडणवीस सरकार में डिप्टी सीएम बनेंगे एकनाथ शिंदे?
, गुरुवार, 23 जून 2022 (10:04 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र में सियासी संकट से भाजपा में एक बार फिर राज्य में सरकार बनाने की उम्मीद बढ़ गई है। पार्टी नेता भले ही इस मामले को शिवसेना का अंदरूनी मामला बता रहे हो लेकिन मीडिया खबरों के अनुसार, भाजपा राज्य में देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में सरकार बनाने की ओर तेजी से अग्रसर है। पार्टी ने शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे को उपमुख्यमंत्री पद ऑफर कर दिया है।
 
कहा जा रहा है कि भाजपा एकनाथ शिंदे के साथ उसी तरह का समझौता करेगी, जैसा उसने नवंबर 2019 में NCP के नेता अजीत पवार के साथ किया था। उस समय अजित पवार को डिप्टी सीएम की कुर्सी मिली थी, जबकि उनकी टीम से 9 विधायकों को मंत्री बनाया गया था। हालांकि मात्र 80 घंटे में ही समझौता खत्म हो गया था।
 
होटल रेडिसन ब्लू में बैठक के दौरान भाजपा के साथ शिवसेना के विधायकों की चर्चा हुई है। भाजपा ने एकनाथ शिंदे को उपमुख्यमंत्री पद का ऑफर दिया है। शिंदे करीब 48 विधायकों के साथ असम के गुवाहाटी में हैं और खुद को असली शिवसेना बता रहे हैं।
 
शिंदे को संदेश दिया गया है कि उन्हें अपने विधायकों के साथ राज्य में सरकार गठन के लिए आगे बढ़कर भाजपा के साथ हाथ मिलाना चाहिए। यही बात उन्होंने उद्धव ठाकरे से भी कही।
 
महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत हासिल करने और मौजूदा एमवीए सरकार को गिराने के लिए भाजपा को 38 विधायकों के समर्थन की जरूरत है। बहरहाल 48 विधायकों के समर्थन एकनाथ शिंदे अब शिवसेना पर ही कब्जा चाहते हैं।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कोरोना की रफ्तार ने बढ़ाई चिंता, 24 घंटे में मिले 13,313 नए मरीज, मृतकों की संख्या भी तेजी से बढ़ी