Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

महाराष्‍ट्र की राजनीति में अमित शाह की एंट्री, क्या शिंदे सरकार से हटेंगे शिवसेना के 4 मंत्री?

हमें फॉलो करें sanjay raut
, शनिवार, 10 जून 2023 (07:41 IST)
Maharashtra Politics : शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत की माने तो महाराष्‍ट्र की राजनीति में एक बार फिर अमित शाह की एंट्री हो गई है। राउत ने दावा किया कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से शिवसेना के 4 प्रमुख मंत्रियों को हटाने को कहा है। महाराष्ट्र के राजनीतिक हल्कों में अब सवाल उठ रहा है कि क्या सीएम शिंदे मंत्रिमंडल विस्तार में इन मंत्रियों को हटाएंगे। हालांकि शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने राउत के बयान को खारिज किया।
 
संजय राउत ने कहा कि राज्य में लंबे समय से अपेक्षित मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर राजनीतिक ‘विस्फोट’ होगा। उन्होंने कहा कि अमित शाह ने कैबिनेट में बदलाव के लिए मुख्यमंत्री को कुछ निर्देश दिए हैं।
 
शिवसेना (यूबीटी) नेता ने कहा, मुझे ऐसी जानकारी मिली है कि शाह ने कहा है कि कैबिनेट विस्तार होने पर शिंदे गुट के प्रमुख 4 मंत्रियों को हटा दिया जाए।
 
webdunia
उल्लेखनीय है कि शिवसेना यूबीटी के नेता पिछले कई समय से शिंदे गुट में तकरार का दावा कर रहे हैं। 23 मई को भी शिवसेना (UBT) ने दावा किया था कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) के नेतृत्व वाली शिवसेना के 22 विधायक और 9 सांसद भाजपा के सौतेले व्यवहार के कारण घुटन महसूस कर रहे हैं और वे पार्टी छोड़ सकते हैं।
 
शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ में प्रकाशित लेख में शिंदे समूह के विधायकों एवं सांसदों को भाजपा के पिंजरे में कैद मुर्गे- मुर्गियां करार दिया था। लेख में कहा गया था कि इनके गले पर कब छुरियां चल जाएं, इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता।
 
ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने 2019 में राजग से नाता तोड़ लिया था और उसने महाराष्ट्र में सरकार गठित करने के लिए कांग्रेस और NCP के साथ हाथ मिलाया था। शिवसेना में पिछले साल फूट पड़ने के बाद शिंदे के गुट ने भाजपा के साथ हाथ मिला लिया था और इसके बाद वह मुख्यमंत्री बन गए थे।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

UP: हापुड़ के प्राचीन चंडी मंदिर में युवक के नमाज पढ़ने पर बवाल, पुलिस ने किया गिरफ्तार