Ramcharitmanas

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

महाराष्ट्र में दिखे आतंकी, जारी हुआ अलर्ट!

Advertiesment
हमें फॉलो करें Maharashtra
, गुरुवार, 22 सितम्बर 2016 (15:53 IST)
नई दिल्ली। मुंबई में नौसेना स्टेशन-अभिमन्यु के समीप 4 संदिग्ध हथियारबंद लोगों को देखे  जाने के बाद वहां स्थित नौसेना और वायुसेना के ठिकानों पर हाई अलर्ट कर दिया गया है। 
 
नौसेना सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि करंजा द्वीप के निकट आईएनएस-अभिमन्यु से लगे क्षेत्र  में स्कूली बच्चों ने पूर्वाह्न 11 बजे 4 हथियारबंद लोगों को देखा, जो विदेशी भाषा में बातचीत  कर रहे थे।
 
उन्होंने इसकी सूचना स्कूल में दी और स्कूल प्रशासन ने इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस तथा  नौसेना के अधिकारियों को दी जिसके बाद से सभी नौसैनिक और वायुसैनिक ठिकानों पर  सतर्कता बढ़ा दी गई है। तमाम सुरक्षा एजेंसियां संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश कर रही हैं। 
 
राज्य की आतंकवाद निरोधक इकाई, स्थानीय पुलिस तथा अन्य एजेंसियां पूरे क्षेत्र की घेराबंदी  करके संदिग्धों का पता लगाने में जुटी हैं। आईएनएस-अभिमन्यु स्टेशन में नौसेना का हथियार  डिपो है। इससे पहले इस स्टेशन पर नौसेना के मार्कोस कमांडो को प्रशिक्षण दिया जाता था।  विस्तृत ब्योरे की प्रतीक्षा है। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अफगानिस्तानी नागरिकों पर हमले कर रहा है पाक