Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

राजनाथ से मिलीं महबूबा मुफ्ती, कश्मीर के हालात पर की बात...

Advertiesment
हमें फॉलो करें राजनाथ से मिलीं महबूबा मुफ्ती, कश्मीर के हालात पर की बात...
नई दिल्ली , शनिवार, 15 जुलाई 2017 (14:18 IST)
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने आज गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर राज्य में कानून-व्यवस्था और अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा के बारे में चर्चा की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
 
मुलाकात लगभग आधे घंटे तक चली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गृह मंत्री को बताया कि कश्मीर घाटी में शांति बनाए रखने की खातिर क्या-क्या कदम उठाए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाए गए कदमों के बारे में चर्चा हुई।
 
सोमवार को अनंतनाग जिले में पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन करके लौट रहे श्रद्धालुओं पर आतंकी हमला हुआ था जिसमें सात यात्री मारे गए थे।
 
जम्मू-कश्मीर में आतंकरोधी अभियानों में शामिल सुरक्षा एजेंसियों से कहा गया है कि वे सुरक्षा योजनाओं को पूरी ताकत और ऊर्जा के साथ लागू करें। अब तक 1.86 लाख से अधिक श्रद्धालु हिमालय में स्थित पवित्र गुफा के दर्शन कर चुके हैं। (भाषा) 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हाईटेक हुए मथुरा के टटलू, अब इस तरह कर रहे हैं लूट