Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

फ्लाइंग किस विवाद पर महुआ ने साधा स्मृति पर निशाना, दिया करारा जवाब...

हमें फॉलो करें Mahua Moitra
नई दिल्ली , गुरुवार, 10 अगस्त 2023 (17:06 IST)
Mahua Moitra hits back at the Flying Kiss controversy : तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा ने महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी पर तंज कसते हुए गुरुवार को कहा कि महिला पहलवानों से छेड़छाड़ और उत्पीड़न मामले में आरोपी भारतीय जनता पार्टी के सांसद को लेकर उन्होंने (ईरानी) एक शब्द भी नहीं कहा और अब वह 'फ्लाइंग किस' की बात कर रही हैं।
 
मोइत्रा का यह बयान लोकसभा में राहुल गांधी से जुड़े फ्लाइंग किस विवाद पर स्मृति ईरानी के बयान के एक दिन बाद आया है जिसमें केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस सांसद को स्त्रियों से द्वेष रखने वाला व्यक्ति बताते हुए कहा था कि सदन में ऐसी घटना पहले कभी नहीं देखी।
 
इस घटना को लेकर भाजपा की महिला सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से भेंट की थी और राहुल गांधी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी। तृणमूल कांग्रेस सांसद मोइत्रा ने कहा, जब भाजपा के एक सांसद पर हमारी चैंपियन  महिला पहलवानों से छेड़छाड़ और उत्पीड़न करने का आरोप लगता है, तब हम महिला एवं बाल विकास मंत्री से एक शब्द भी नहीं सुनते हैं और अब वह फ्लाइंग किस की बात कर रही हैं।
 
महुआ मोइत्रा ने कहा, आपकी प्राथमिकताएं क्या हैं मैडम। तृणमूल कांग्रेस सांसद की टिप्पणी को भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर आरोपों के संदर्भ में देखा जा रहा है जिन पर महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न करने के आरोप लगे हैं। पुलिस ने सांसद के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

No Confidence Motion Debate : जहां राजा अंधा होता है.. वहां द्रौपदी का चीरहरण होता है, मणिपुर मामले पर अधीर रंजन चौधरी, भड़के अमित शाह