उत्तरी कोलकाता में गुरुवार को एक निर्माणाधीन पुल के गिरने से मलबे में कई लोग दब गए। लगभग 12 बजे हुए इस हादसे में 10 मजदूरों की मौत हो गई और 150 से अधिक लोगों के दबे होने की आशंका व्यक्त की जा रही है।
कोलकाता में पुल गिरा, 10 की मौत
* भारत में पुल ढहने का यह पहला हादसा नहीं है। इससे पहले 25 दिसंबर 2009 को राजस्थान में कोटा चंबल पुल के ढहने से लगभग 9 लोग मारे गए थे और 45 अन्य घायल हो गए।
* 9 सितंबर 2007 को हैदराबाद के पंजगुट्टा में एक निर्माणाधीन फ्लायओवर के ढहने से 15 से 30 लोगों की मौत हो गई।
* दिसंबर 2006 में भागलपुर में पेडेस्ट्रियन ब्रिज के ट्रेन पर गिरने से लगभग 30 लोग मारे गए। यह 150 साल पुराना ब्रिज था।
* 29 अक्टूबर 2005 को वेलेगोंडा रेलवे ब्रिज के बाढ़ में बहने की वजह से 114 लोग मारे गए।
* 10 सितंबर 2002 में रफीगंज रेल ब्रिज को आतंकियों ने ध्वस्त कर दिया। हादसे में 130 लोगों की मौत हो गई।
* काडलुंडी नदी पर बने एक रेलवे ब्रिज के 21 जुलाई 2001 को ढहने से 57 लोगों की मौत हो गई।
इसी तरह 2012 से 2014 के बीच देश में लगभग 7,671 इमारतें गिर गईं। इसमें 5 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 2,000 से ज्यादा लोग घायल हुए।