Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Mission chandrayaan-3 : इसरो को मिली बड़ी सफलता, चंद्रयान-3 का लैंडर अहम परीक्षण में पास

हमें फॉलो करें Chandrayaan-3
, रविवार, 19 फ़रवरी 2023 (22:44 IST)
बेंगलुरु। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने रविवार को कहा कि ‘चंद्रयान-3’ के ‘लैंडर’ का एक प्रमुख परीक्षण ‘इलेक्ट्रो-मैग्नेटिक इंटरफेरेंस/इलेक्ट्रो-मैग्नेटिक कम्पैटिबिलिटी’ (ईएमआई/ईएमसी) सफलतापूर्वक पूरा हुआ है। यह परीक्षण 31 जनवरी से 2 फरवरी के बीच यूआर राव उपग्रह केंद्र में किया गया।
 
इसरो ने कहा कि अंतरिक्ष वातावरण में उपग्रह उप-प्रणालियों की कार्यक्षमता और अपेक्षित विद्युत चुम्बकीय स्तरों के साथ उनकी अनुकूलता सुनिश्चित करने के वास्ते उपग्रह अभियान के लिए ईएमआई/ईएमसी परीक्षण किया जाता है।
 
इसरो ने कहा कि चंद्रयान-3 के लैंडर के ईएमआई/ईएमसी परीक्षण के दौरान यह सभी आवश्यक संचालन मानकों पर खरा उतरा है। इसने कहा कि प्रणालियों का प्रदर्शन संतोषजनक रहा। यह चंद्रयान-2 का अनुवर्ती अभियान है।
 
वर्ष 2019 में चंद्रयान-2 के जरिए चंद्रमा की सतह पर रोवर उतारने का भारत का पहला प्रयास उस समय विफल हो गया था, जब यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। चंद्रयान-3 के जून में प्रक्षेपित होने की संभावना है। भाषा Edited By : Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

MP : शिवराज सरकार का बड़ा फैसला, राज्‍य में बंद होंगे शराब के अहाते