Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ईद पर ममता बनर्जी बोलीं, हम डरते नहीं है, लड़ते रहेंगे

Advertiesment
हमें फॉलो करें ईद पर ममता बनर्जी बोलीं, हम डरते नहीं है, लड़ते रहेंगे
, मंगलवार, 3 मई 2022 (10:08 IST)
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को ईद के मौके पर लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अच्छे दिन आएंगे... हम डरे हुए नहीं है, हमें पता है कि कैसे लड़ना है।
 
उन्होंने कहा कि देश में जो फूट डालो राज करो की नीति चल रही है, वो ठीक नहीं है। अलगाव की राजनीति चल रही है, वो भी ठीक नहीं है। हम एकता चाहते हैं, हम 'सारे जहां से अच्छा हिन्दोस्तां' हमारा चाहते हैं।
 
मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि अच्छे दिन आएंगे लेकिन, ये झूठे वाले अच्छे दिन नहीं है। उन्होंने कहा कि अच्छे दिन आएंगे, सबके साथ आएंगे। सबको एक साथ में रहना है, एक साथ काम करना है। कुछ लोग झूठी-झूठी बात करते हैं ताकि आपको बांट सके, लेकिन उन्हें कभी मत सुनिए। जो लोग हिंदू-मुसलमान को अलग करने की बात करते हैं उनकी बात मत सुनिए।
 
उन्होंने कहा कि आप लोगों ने मुझे जो लड़ने की शक्ति दी है वो इंसाफ कर सकती है। जैसी यूनिटी बंगाल में है वैसी पूरे हिंदुस्तान में कहीं नहीं है। वो लोग इससे जलते हैं। इसी वजह से मेरी बेइज्जती करते हैं और आगे भी करेंगे। उन्हें करने दो, हम उनसे डरते नहीं हैं। हम लड़ते हैं और लड़ना जानते हैं।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

उत्तराखंड की चारधाम यात्रा की शुरुआत मंगलवार से यमुनोत्री और गंगोत्री मंदिरों के पट खुलने से