Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ममता का हमला, मोदी बाबू विदेश से कालाधन नहीं ला सके

Advertiesment
हमें फॉलो करें Mamta Banerjee
बारासत , शनिवार, 14 जनवरी 2017 (07:57 IST)
बारासत। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि मोदी बाबू विदेशों से कालाधन नहीं ला पाए।
 
ममता बनर्जी ने कहा, 'मोदी बाबू हर व्यक्ति को पेटीएम का इस्तेमाल करने के लिए कह रहे हैं। पेटीएम को अमेरिका ने काली सूची में डाला हुआ है।' उन्होंने सवाल किया, 'सभी नकदी वापस आ गई है। यह नकदी लोगों की गाढ़ी कमाई है। कालाधन कहां है।'
 
उन्होंने आरोप लगाया कि 92 प्रतिशत ग्रामीण क्षेत्रों में बैंक नहीं है। मोदी जी ने लोगों के हितों के लिए त्याग किया है। उन्होंने सवाल किया, 'क्या रोज वैली का एलआईसी के साथ कोई समझौता है। इस बात की जांच कराई जानी चाहिए। क्या एफएम या पीएम को गिरफ्तार किया जाएगा।'
 
ममता ने कहा कि मैं आपको तृणमूल के सभी विधायकों और सांसदों को गिरफ्तार करने की चुनौती देती हूं। हम डरते नहीं है। हम लोगों के लिए लड़ाई जारी रखेगे।
 
उन्होंने कहा कि पार्टी नेता सुदीप बंदोपध्याय ने नोटबंदी का विरोध किया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। तापस पाल एक कलाकार है और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
 
तृणमूल प्रमुख ने कहा कि पूर्व की वामपंथी सरकार ने बारासत में एक मनोरंजन पार्क स्थापित करने के लिए चिट फंड कपंनियों के साथ समझौता किया लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई क्योंकि भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं का चिटफंड के साथ संबंध है। तृणमूल कांग्रेस को निशाना बनाया जा रहा है।
 
बनर्जी ने कहा कि केन्द्र सरकार ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तक को नहीं छोड़ा। गांधी जी तस्वीर हटाकर प्रधानमंत्री की तस्वीर लगा दी गई है। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नोटबंदी के बाद अपमानित महसूस कर रहे हैं रिजर्व बैंक कर्मचारी, गवर्नर को लिखा पत्र