Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

नेताजी के जयंती कार्यक्रम में ‘जय श्रीराम’ के नारे लगने के बाद ममता बनर्जी नाराज, भाषण देने से किया इंकार

Advertiesment
Prime Minister Narendra Modi
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती मनाने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में तब बोलने से इंकार कर दिया जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में वहां ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए गए।
 
महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी की 125वीं जयंती मनाने के लिए विक्टोरिया मेमोरियल में आयोजित कार्यक्रम में बनर्जी ने अपना भाषण शुरू नहीं किया था। उसी समय तभी भीड़ में शामिल कुछ लोगों द्वारा नारा लगाया गया। बनर्जी ने कहा कि कि ऐसा ‘अपमान’ अस्वीकार्य है।
 
उन्होंने कहा कि यह एक सरकारी कार्यक्रम है, कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं। एक गरिमा होनी चाहिए। किसी को लोगों को आमंत्रित करके अपमानित करना शोभा नहीं देता। मैं नहीं बोलूंगी। जय बंगला, जय हिंद।’

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

#सोमनाथ भारती, AIIMS के सुरक्षाकर्मी से मारपीट के मामले में आप विधायक सोमनाथ भारती को 2 साल की सजा, 1 लाख का जुर्माना