Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

UP चुनाव से पहले भाजपा का बड़ा फैसला, मेनका और वरुण गांधी राष्ट्रीय कार्यकारिणी से बाहर

हमें फॉलो करें UP चुनाव से पहले भाजपा का बड़ा फैसला, मेनका और वरुण गांधी राष्ट्रीय कार्यकारिणी से बाहर
, गुरुवार, 7 अक्टूबर 2021 (16:45 IST)
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने एक बड़ा कदम उठाते हुए मेनका गांधी और वरुण गांधी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी से बाहर कर दिया है। उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ समय से वरुण गांधी सरकार के खिलाफ भी बयान दे रहे थे। 
 
वरुण गांधी वर्तमान में उत्तर प्रदेश की पीलीभीत लोकसभा सीट से भाजपा के सांसद हैं। वे लगातार तीन बार सांसद रह चुके हैं। इसी तरह वरुण की मां मेनका गांधी यूपी की ही सुल्तानपुर लोकसभा सीट से सांसद हैं। वे केन्द्र में पहले मंत्री भी रह चुकी हैं। इसके अलावा समाजसेवा से भी जुड़ी हुई हैं। 
ऐसा माना जा रहा है कि वरुण पिछले कुछ समय से सरकार के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं। इसी के चलते दोनों मां-बेटों को कार्यकारिणी से हटाया गया है। हालांकि यूपी चुनाव से पहले 80 सदस्यीय कार्यकारिणी से वरुण गांधी और मेनका गांधी को हटाना चौंकाता जरूर है। 
 
दूसरी ओर, कांग्रेस से भाजपा में आए ज्योतिरादित्य सिंधिया को कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। 80 सदस्यीय इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, एमएम जोशी, केन्द्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह का नाम भी शामिल है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Live Updates : सहारनपुर में नवजोत सिंह सिद्धू को हिरासत में लिया गया