Publish Date: Fri, 02 Jun 2017 (22:58 IST)
Updated Date: Fri, 02 Jun 2017 (23:02 IST)
नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी का शनिवार को यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में पित्ताशय का ऑपरेशन किया जाएगा। उन्हें पेट में तेज दर्द की शिकायत के बाद सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
श्रीमती गांधी अपने निर्वाचन क्षेत्र पीलीभीत के दौरे पर गई हुई थीं जहां उन्हें पेट में तेज दर्द की शिकायत के बाद सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सूत्रों ने बताया है कि उन्हें विमान से राजधानी लाने का निर्णय लिया गया है और कल यहां एम्स में उनका ऑपरेशन किया जाएगा। (वार्ता)