Shree Sundarkand

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मनीष सिसोदिया की हालत बिगड़ी, अस्पताल ले जाया गया

Advertiesment
हमें फॉलो करें Manish Sisodia
नई दिल्ली , सोमवार, 18 जून 2018 (15:22 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के उपमुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया की अनशन के छठे दिन हालत बिगड़ गई। डॉक्टरों की सलाह के बाद उन्हें सोमवार को अस्पताल ले जाया गया।
 
 
उल्लेखनीय है कि दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन को पहले ही अस्पताल पहुंचाया जा चुका है। आम आदमी पार्टी के नेता गत 6 दिनों से अनशन कर रहे हैं। मुख्‍यमंत्री अरविन्द केजरीवाल भी धरना दे रहे हैं। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन को हॉस्पिटल में पहुंचाया गया था। बताया जा रहा है कि अब उनका स्वास्थ्य ठीक है।

webdunia
अरविन्द केजरीवाल ने ट्वीट कर मनीष को अस्पताल भेजे जाने की जानकारी दी है। उनके ही ट्‍वीट में उल्लेख है कि मनीष का कीटोन लेवल 7.4 पर पहुंच गया है, जो कि रविवार को 6.4 था। जबकि इसका लेवल 0.2+ होना चाहिए।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सोना स्थिर, मांग में सुस्‍ती से चांदी में गिरावट