Publish Date: Thu, 17 Aug 2017 (10:33 IST)
Updated Date: Thu, 17 Aug 2017 (10:36 IST)
नई दिल्ली। रेडियो के जरिए देश की जनता से संवाद कायम करने के मासिक कार्यक्रम 'मन की बात' के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस माह 27 अगस्त को मुखातिब होंगे।
मोदी ने इस कार्यक्रम में शामिल करने के लिए लोगों से सुझाव मांगे हैं। लोग सुझाव 'नरेन्द्र मोदी ऐप' पर दे सकते हैं। इसके अलावा 1800 11 7800 नंबर पर फोन कर अपना संदेश रिकॉर्ड करवा सकते हैं अथवा अपने सुझाव 'माई गर्वनमेंट डॉट इन' पर भी भेज सकते हैं। (वार्ता)