Publish Date: Mon, 25 May 2020 (12:11 IST)
Updated Date: Mon, 25 May 2020 (12:27 IST)
सोनीपत। दिल्ली के भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उडाईं। कोरोना संक्रमण रोकने के लिए चल रहे लॉकडाउन में मनोज तिवारी क्रिकेट के एक आयोजन में हरियाणा के सोनीपत पहुंचे।
समाचार चैनलों की खबरों के अनुसार मनोज तिवारी ने चेहरे पर मास्क भी नहीं लगाया था। लॉकडाउन 4.0 के नियमों के अनुसार खेल के आयोजन बिना दर्शकों के होंगे।
खबरें हैं कि क्रिकेट मैच में सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ीं। वीडियो में मनोज तिवारी भी हाथ में बल्ला लिए पैड और हैलमेट पहने दिखाई दे रहे हैं।