Shree Sundarkand

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मानसून अपडेट! यहां सक्रिय है दक्षिण पश्चिम मानसून, तेज बारिश की संभावना...

Advertiesment
हमें फॉलो करें Mansoon Update
पुणे , रविवार, 18 जून 2017 (08:42 IST)
पुणे। दक्षिण पश्चिम मानसून असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरमऔर त्रिपुरा में सक्रिय है और आगामी 24 घंटे में असम और मेघालय में बहुत तेज बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, दक्षिण कोंकण, गोवा, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तटीय और उत्तर आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सो में तेज बारिश हो सकती है।
 
उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू  कश्मीर, पश्चिम मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, विदर्भ, बिहार और दक्षिण मध्य महाराष्ट्र में आंधी और तूफान के साथ बारिश हो सकती है।
 
मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, छत्तीसगढ, झारखंड, बिहार के कुछ और हिस्सों में तथा ओडिशा के शेष हिस्सों में दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने की स्थिति अगले 3-4 दिन अनुकूल है।
 
झारखंड, पूर्व मध्य प्रदेश और गुजरात में मानसून नहीं पहुंचने के कारण तापमान सामान्य से ऊपर था जबकि पश्चिम उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में तापमान सामान्य से काफी नीचे था। इसके साथ ही पूर्व उत्तर प्रदेश, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और पश्चिम मध्य प्रदेश में तापमान सामान्य से नीचे था। देश के मैदानी इलाके में पूर्वी राजस्थान के कोटा में सबसे अधिक तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
पिछले 24 घंटे में अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुराऔर तटीय कर्नाटक के अधिकतर हिस्सों में तथा पूर्व उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, विदर्भ, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, रायलसीमा, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक और केरल के कुछ हिस्सों में बारिश हुई।         
 
पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, झारखंड, बिहार, पश्चिम उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, पूर्व राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, पूर्व मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात , मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, उत्तर आंतरिक कर्नाटक और लक्षद्वीप में कहीं कहीं बारिश हुई या फिर गरज के साथ छींटे पड़े। जम्मू कश्मीर, पश्चिम राजस्थान, सौराष्ट्र, कच्छ और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में मौसम शुष्क था। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अंतिम विदाई के वक्त याद आया शहीद का यह फेसबुक पोस्ट, नम हुई आंखें..