Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मानसून अपडेट! देश के कई हिस्सों में बाढ़, गुजरात में हाई अलर्ट

Advertiesment
हमें फॉलो करें मानसून अपडेट! देश के कई हिस्सों में बाढ़, गुजरात में हाई अलर्ट
नई दिल्ली , मंगलवार, 25 जुलाई 2017 (07:45 IST)
नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में लगातार हो रही बारिश से बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। राजस्थान में इससे दो लोगों की मौत हो गई, जबकि गुजरात में हाई अलर्ट जारी किया गया है। असम में बाढ़ की स्थिति में काफी सुधार हुआ है। यहां ब्रह्मपुत्र और बराक नदियां कई अन्य सहायक नदियों के साथ ज्यादातर जगहों पर खतरे के निशान से नीचे बह रही हैं।
 
पश्चिम बंगाल का निचला हिस्सा बीरभूम, पुरुलिया, पश्चिम मेदिनीपुर और हुगली जिला जलमग्न है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में गंगा के क्षेत्रों में और अधिक बारिश की संभावना जताई है। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दोपहर में सचिवालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ निगरानी बैठक की।
 
वहीं, पड़ोसी तटीय राज्य ओडिशा के ऊपर निम्न दाब क्षेत्र बनने से मंगलवार को उच्च गति की सतही हवाओं के साथ अत्यंत भारी बारिश की आशंका जताई गई है। प्रमुख नदियों में बढ़ते जलस्तर से पैदा हो रही बाढ़ की स्थिति को देखते हुए ओडिशा सरकार ने उत्तरी क्योंझर और भद्रक जिले में ओडिशा आपदा त्वरित कार्यबल (ओडीआरएएफ) दल भेजा है।
 
गुजरात के बनासकांठा जिले में 1,526, पाटन जिले में करीब 500 और गांधीनगर के कलोल से 200 लोगों को बाढ़ कि स्थिति के बाद सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। मुख्यमंत्री विजय रुपानी ने कहा कि पड़ोसी राज्य राजस्थान में हुई भारी बारिश की वजह से बनासकांठा और पाटन जिले के नदियों और बांधों में पानी आ रहा है।
 
राजस्थान के जलोर, पाली और सिरोही जिलों में हुई भारी बारिश की वजह से जलमग्न जैसी स्थिति पैदा हो गई है, जिससे कई लोग यहां फंसे हुए हैं। उदयपुर में एक महिला और उसकी बेटी एक भरे हुए नहर के पुल को पार करने के दौरान बह गई। भारतीय सेना और भारतीय वायु सेना के हेलिकॉप्टर को राज्य के बचाव अभियान में लगाया गया है। इस क्षेत्र में रेल नेटवर्क और सड़क यातायात प्रभावित हो गया है।
 
उत्तर प्रदेश के कई स्थानों पर बारिश हुई है। वाराणसी में करीब 100 मिमी बारिश दर्ज की गई। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित हिमाचल प्रदेश में भी बारिश हुई है। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

करिश्मा कपूर के घर चोरी, आरोपी गिरफ्तार