Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शर्मनाक! असली सोनम गुप्ता की शादी टूटी...

Advertiesment
हमें फॉलो करें Sonam Gupta
, सोमवार, 21 नवंबर 2016 (11:32 IST)
लखनऊ। नरेन्द्र मोदी द्वारा नोटबंदी की घोषणा के बाद सबसे ज्यादा यदि किसी ने सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरी थीं, वह थी सोनम गुप्ता। एक नोट पर लिखा था-'सोनम गुप्ता बेवफा है'। इसके बाद तो डॉलर से लेकर अंतरिक्ष तक सोनम गुप्ता के चर्चे शुरू हो गए। टीवी चैनलों से लेकर अखबारों ने इस मुद्दे को भुनाने की कोशिश की। 
किसी को भी सोनम गुप्ता से कोई लेना देना नहीं था, बस हर कोई सुर्खियां बटोरना चाहता था। किसी को भी इस बात की चिंता नहीं थी कि देशभर की सोनम गुप्ता नाम की लड़कियों पर इस पूरे दुष्प्रचार का क्या असर हो रहा होगा। सोशल मीडिया पर चल रही इस अंधी दौड़ में किसी को भी नहीं पता था कि क्या वाकई में ऐसी कोई सोनम गुप्ता है, जिसका इस दुष्प्रचार से संबंध है। इसका दुखद पहलू भी जल्द ही सामने आ गया, जब सोनम गुप्ता नाम की लड़की की सिर्फ सोनम गुप्ता होने के कारण शादी टूट गई। 
    
क्या है पूरा मामला : मामला उत्तरप्रदेश के कौशांबी जिले के मंझनपुर का है, जहां सोनम गुप्ता की शादी के तीन दिन पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुए बेवफाई के चर्चे सुनकर लड़के वालों ने शादी तोड़ दी। लड़के वालों की इस मूर्खता के बाद कल तक जिस घर में खुशियां थीं, अब मातम है। 
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार करारी स्थित एक गांव की रहने वाली सोनम गुप्ता नामक युवती की शादी फतेहपुर जिले के धाता क्षेत्र के किराना व्यापारी के बेटे से तय थी। 21 नवंबर को बारात आनी थी। इससे पहले 15 नवंबर को धूमधाम से तिलक समारोह भी हुआ। शादी के कार्ड भी बंट गए थे, जरूरी हलवाई से लेकर टैंट तक सब कुछ बुक हो चुका था, लेकिन सोशल मीडिया के फर्जीवाड़े के चलते एक झटके में एक परिवार की खुशियां तबाह हो गईं। 
 
'सोनम गुप्ता बेवफा है' लिखी पोस्ट वाले नोट को देखने के बाद लड़के वाले भड़क गए। उन्होंने बारात से तीन दिन पहले शादी करने से इनकार कर दिया। लड़के वालों का कहना है कि संभव है कि सोनम गुप्ता नाम की लड़की यही हो। रिश्ता ठुकराए जाने की खबर सुनते ही कन्या पक्ष में मातम छा गया। हालांकि वधू पक्ष के लोगों ने लड़के वालों को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वे राजी नहीं हुई। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

विशाखापट्टनम टेस्ट : भारत जीत की दहलीज़ पर