Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

#सावधान! मास्क भी नहीं बचा पाएँगे वायु प्रदूषण से

मास्क किसी काम के नहीं

हमें फॉलो करें #सावधान! मास्क भी नहीं बचा पाएँगे वायु प्रदूषण से
, सोमवार, 7 नवंबर 2016 (19:30 IST)
नई दिल्ली। अगर आप वायु प्रदूषण से परेशान होकर अपने और परिवार के लिए नाक और मुँह पर लगाने वाले मास्क ख़रीद रहे हैं तो रुक जाइए! डॉक्टर इसे सही नहीं मानते बल्कि ये मास्क आपकी सेहत को नुकसान पहुँचा सकते हैं।

जी हाँ, इस वक़्त दिल्ली के वायु प्रदुषण ने पूरे देश को डरा रखा है। आम आदमी परेशान है। बचाव का कोई उपाय नहीं सूझ रहा है। ऐसे में सब बस बाज़ार की तरफ दौड़ रहे हैं मास्क ख़रीदने के लिए। अकेले दिल्ली में एक दिन में लाखों रुपए के मास्क बिक गए। अब स्टॉक ही नहीं है। दूसरे शहरों में भी यही हाल है। दिल्ली में तो खिलाड़ी भी मैदान में मास्क लगाकर खेल रहे हैं। पर ये सब बस दिल बहलाने के लिए हैं। मास्क दरअसल वायु प्रदूषण को रोकने में कारगर नहीं हैं, उल्टा ये नुकसान पहुँचा सकते हैं।

दिल्ली में मैक्स अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक और श्वास रोग विशेषज्ञ डॉ. आशीष जैन ने 'वेबदुनिया' को बताया कि महज मास्क लगाने से कुछ नहीं होगा। ये बस मन को समझाने के लिए हैं। मेडिकल रिसर्च में मास्क वायु प्रदूषण बचाने में कारगर साबित नहीं हुए हैं। मास्क का उपयोग बहुत सीमित समय के लिए और सावधानी से करना होता है। जिस तरह का प्रदूषण अभी हम देख रहे हैं उसमें तो मास्क कतई कारगर नहीं है।
 
डॉ. आशीष जैन के मुताबिक इन कारणों से मास्क का उपयोग फायदेमंद नहीं है:- 
 
1. जो मास्क इस वक़्त बाज़ार में मिल रहे हैं, वो इस तरह की जहरीली हवा से निपटने के लिए नहीं बने हैं। 
 
2. एक मास्क का उपयोग अधिकतम छ: घंटे के लिए ही किया जा सकता है, उसके बाद इसे नष्ट कर देना आवश्यक है। 
 
3. उसी मास्क का दोबारा उपयोग कभी ना करें। 
webdunia
4. मास्क को पहनने और उपयोग करने के विशेष तरीके हैं, ये इतना आसान भी नहीं है कि बस ख़रीदा और पहन लिया।
 
5. थूक लगने और साँस की नमी से मास्क की फिल्टर करने की क्षमता ख़त्म हो जाती है।
 
6. नमी वाला मास्क स्वास्थ्य के लिए अधिक घातक हो जाता है।
 
7. मास्क इस जहरीली हवा से बचने का बस मानसिक सुकून देते हैं, सचमुच की राहत नहीं। 

यह भी पढ़ें : दिल्ली का स्मॉग पहुंचा लाहौर, पाकिस्तान ने भारत पर लगाया आरोप...

तो इसीलिए डॉ. जैन के मुताबिक मास्क खरीदकर पहनने की बजाय अपने साथ रूमाल रखें, समय-समय पर अपनी आँख ठंडे पानी से धोएँ और खुली हवा में जाने से बचें। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जरूर पढ़ें : स्मॉग से जा सकती है आपकी जान...