Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दिल्ली में फिर भगवा लहर, दूसरे नंबर के लिए आप-कांग्रेस में टक्कर

हमें फॉलो करें दिल्ली में फिर भगवा लहर, दूसरे नंबर के लिए आप-कांग्रेस में टक्कर
नई दिल्ली , बुधवार, 26 अप्रैल 2017 (10:03 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के तीनों नगर निगमों के रुझानों में भगवा लहराता दिखाई दे रहा है। आप और कांग्रेस में दूसरे नंबर के लिए कड़ी टक्कर चल रही है। 
 
रुझानों में सबसे तगड़ा झटका आप को नजर आ रहा है। पार्टी दक्षिणी दिल्ली और उत्तर दिल्ली में नगर निगम में दूसरे स्थान पर है जबकि पूर्वी दिल्ली में वह तीसरे स्थान पर है।
 
ALSO READ: Live Update : दिल्ली नगर निगम चुनाव परिणाम
वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू हुई थी। सभी 270 वार्डों के जो रुझान मिले हैं उसमें भाजपा 179, कांग्रेस 35 और आप 43 पर आगे है। 12 वार्डों पर अन्य आगे हैं। 
 
उत्तरी निगम में 103 वार्डों पर चुनाव हुए थे जिसमें भाजपा 69, कांग्रेस 12 और आप 18  वार्डों पर आगे है। 4 वार्ड पर अन्य बढ़त बनाए हुए है। उत्तरी निगम में सराय पीपल थला वार्ड  में एक उम्मीदवार की मृत्यु हो जाने के बाद चुनाव स्थगित कर दिया गया था। 
 
ALSO READ: MCD Election 2017 Results : दिल्ली नगर निगम चुनाव परिणाम
दक्षिणी निगम में 104 वार्डों पर मतदान हुआ जिसमें भाजपा 70, कांग्रेस 13 और आप 16 पर  आगे है। 5 वार्डों पर अन्य बढ़त बनाए हुए हैं। पूर्वी दिल्ली निगम में 63 वार्डों पर चुनाव हुए, जहां भाजपा 41, कांग्रेस 11, आप 8 और 3 पर अन्य आगे हैं। निगम के मौजपुर वार्ड में  एक उम्मीदवार की मृत्यु हो जाने के कारण चुनाव स्थगित कर दिया गया था। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

योगी सरकार का बड़ा फैसला, रद्द की ये 15 छुट्टियां...