Publish Date: Sun, 12 Feb 2023 (11:14 IST)
Updated Date: Sun, 12 Feb 2023 (11:19 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने महापौर का चुनाव कराने के लिए दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) सदन के अगले सत्र की बैठक 16 फरवरी को बुलाने की मंजूरी दे दी है।
दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने सदन का 16 फरवरी को सत्र बुलाने के लिए प्रस्ताव भेजा था, जिसे सक्सेना ने स्वीकार कर लिया है।
महापौर चुनाव के लिए दिल्ली नगर निगम का सत्र चौथी बार बुलाया गया है। इससे पहले 3 बार हंगामे की वजह से बगैर चुनाव के ही सत्र को स्थगित करना पड़ा था। महापौर चुनाव में आप की शैली ओबेराय का मुकाबला भाजपा की रेखा गुप्ता से है।